Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: Uttarakhand News: गंगोत्री मार्ग पर पेड़ों की कटाई के विरोध में उठी बड़ी आवाज हिमालय बचाने निकली RSS समर्थित यात्रा
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - Uttarakhand News: गंगोत्री मार्ग पर पेड़ों की कटाई के विरोध में उठी बड़ी आवाज हिमालय बचाने निकली RSS समर्थित यात्रा

RajyaUttarakhand

Uttarakhand News: गंगोत्री मार्ग पर पेड़ों की कटाई के विरोध में उठी बड़ी आवाज हिमालय बचाने निकली RSS समर्थित यात्रा

हिमालय सुरक्षित तो भविष्य सुरक्षित, पेड़ों की रक्षा ही गंगा की रक्षा।

KARTIK SHARMA
Last updated: दिसम्बर 9, 2025 4:14 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published दिसम्बर 9, 2025
Share
Participants tie sacred Raksha Sutras on Deodar trees during RSS-backed conservation yatra near Gangotri in Uttarkashi.
देवदार वृक्षों की पूजा करते पर्यावरण कार्यकर्ता, गंगोत्री मार्ग पर संरक्षण का संकल्प।RSS Environment Wing Inputs
SHARE
Highlights
  • गंगोत्री मार्ग पर देवदार पेड़ों की रक्षा को अनोखी पर्यावरण यात्रा
  • RSS के वरिष्ठ पदाधिकारियों का संदेश, हिमालय बचेगा तो देश बचेगा
  • चारधाम सड़क परियोजना पर उठते सवाल, विकास बनाम पर्यावरण संकट
  • धराली भूस्खलन के बाद बढ़ी चिंताएं, हर्सिल में क्यों गूंज रही चेतावनी
  • सुप्रीम कोर्ट फैसले की समीक्षा की मांग, हिमालय संरक्षण आंदोलन तेज

RSS-backed yatra to save trees near Gangotri: उत्तकाशी के शांत, पवित्र और बेहद संवेदनशील गंगोत्री मार्ग पर जब पर्यावरण को लेकर चिंताएँ बढ़ रही थीं, ठीक उसी समय एक अनोखी यात्रा ने पहाड़ों की धड़कन को फिर से जीवित कर दिया। आरएसएस की पर्यावरण इकाई के समर्थन से शुरू हुई यह 100 सदस्यों की ‘वृक्ष रक्षा यात्रा’ रविवार को हर्सिल में सम्पन्न हुई, और इस यात्रा का दृश्य एक संदेश देता दिखा पेड़ सिर्फ पेड़ नहीं, हिमालय की सांस हैं। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने प्राचीन देवदार वृक्षों की पूजा की, उन्हें राखी बांधी और ‘रक्षा सूत्र’ के माध्यम से संरक्षण का संकल्प लिया। ये वही वृक्ष हैं जो सदियों से गंगा तट की रक्षा करते आए हैं, और अब चारधाम सड़क परियोजना के तहत हजारों पेड़ों की कटाई की आशंका ने स्थानीय लोगों, पर्यावरणविदों और समाजिक संगठनों की चिंता बढ़ा दी है।

READ MORE: बालाघाट में 10 कुख्यात नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटकर नई शुरुआत की

कार्यक्रम में मौजूद न होने के बावजूद, बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी और आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण गोपाल ने वीडियो संदेशों के जरिए अपनी स्पष्ट राय रखी। जोशी ने चेताया, ‘हम विरोधी नहीं हैं सुरक्षा जरूरतों के, लेकिन यदि हिमालय नहीं बचा, तो न अर्थव्यवस्था बचेगी, न कृषि, न देश।‘ उधर कृष्ण गोपाल ने कहा, ‘हिमालय बचेगा तो मानवता बचेगी। ये पेड़ सिर्फ हरियाली नहीं हैं, गंगा की धारा और ग्लेशियरों के प्रहरी हैं।‘ उनकी बातों में वही तीखापन था जो आज के विकास मॉडल के सामने सबसे बड़ा सवाल रखता है क्या चौड़ी सड़कें पहाड़ों की कीमत पर?

READ MORE:  कपकोट बागेश्वर जनसम्मेलन, विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

यात्रा से जुड़े पर्यावरण समूह और स्थानीय नागरिक बार-बार एक ही मांग दोहरा रहे हैं ‘विकास चाहिए, लेकिन पहाड़ों की कीमत पर नहीं। अनियंत्रित कटान नहीं, संवेदनशील क्षेत्रों में वैकल्पिक सड़क मॉडल चाहिए।‘ दरअसल, अगस्त में हर्सिल घाटी के धराली क्षेत्र में आए भयावह भूस्खलन, जिसमें 16 लोगों की जान गई, ने इस बहस को और गंभीर बना दिया है। अब जब जला–भैरोंघाटी के बीच 20 किमी मार्ग को और चौड़ा करने की मंजूरी मिल चुकी है, सवाल और गहरा गया है क्या यह क्षेत्र एक और आपदा के मुहाने पर खड़ा है?

READ MORE: उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने सवाड़, चमोली में आयोजित 18वां अमर शहीद सैनिक मेला कार्यक्रम में लिया भाग– विशेष रिपोर्ट

पूर्व मंत्री करण सिंह और मुरली मनोहर जोशी पहले ही इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे तक ले जा चुके हैं। 2021 में कोर्ट ने कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों पर चौड़ीकरण को सुरक्षा कारणों से मंजूरी दी थी। लेकिन अब ‘हिमालय तो हम हैं’ समूह इस फैसले की समीक्षा की मांग कर रहा है। संदेश साफ है हिमालय केवल पर्यटन का स्थल नहीं, भारत की जल, जलवायु और जीवनरेखा है।

READ MORE: भाजपा भावनाओं से खेलकर जनता को गुमराह कर रही है: अखिलेश यादव

देवदार के पेड़ सिर्फ हरियाली नहीं, बल्कि हिमालय की पारिस्थितिकी का आधार हैं। ग्लेशियर हों, गंगा की धारा हो, या पहाड़ों की स्थिरता सबकी सुरक्षा इन वृक्षों से जुड़ी है। यात्रा ने यही समझाया कि पेड़ों की रक्षा कोई भावनात्मक मुद्दा नहीं, बल्कि रणनीतिक आवश्यकता है।हर्सिल में समाप्त हुई यह यात्रा एक नई शुरुआत है। यह सिर्फ 100 लोगों का प्रयास नहीं, बल्कि उस आवाज़ का प्रतिध्वनि है जो पूरे भारत में उठ रही है, हिमालय को बचाना ही भारत को बचाना है।

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

TCS Nashik Office Controversy: TCS नासिक ऑफिस अस्थायी रूप से बंद, यौन उत्पीड़न मामले के बीच कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश

North India Weather Update 2026: दिल्ली-NCR और यूपी में बढ़ेगा तापमान, राजस्थान-एमपी में हीटवेव का अलर्ट, पहाड़ों में बारिश की संभावना

RCB vs LSG IPL 2026 Match: आरसीबी की दमदार जीत, लखनऊ को 5 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में फिर नंबर-1

Lucknow Fire Incident Vikas Nagar: लखनऊ में भीषण आग का कहर, विकास नगर में 200 झुग्गियां जलकर खाक, राहत-बचाव जारी

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand: देहरादून में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, सीएम धामी बोले महिला आरक्षण अधिनियम देश के लिए युगांतकारी कदम

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:GangotriEcoProtectionindia tv today live newsRSSEnvironmentYatratv todat bharat big newstv today bharat live newstv today newsUttarakhandTreeConservation
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

TCS Nashik Office Controversy
Business News

TCS Nashik Office Controversy: TCS नासिक ऑफिस अस्थायी रूप से बंद, यौन उत्पीड़न मामले के बीच कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश

अप्रैल 16, 2026
North India Weather Update 2026
DelhiUttar Pradesh

North India Weather Update 2026: दिल्ली-NCR और यूपी में बढ़ेगा तापमान, राजस्थान-एमपी में हीटवेव का अलर्ट, पहाड़ों में बारिश की संभावना

अप्रैल 16, 2026
RCB vs LSG IPL 2026 Match
khel

RCB vs LSG IPL 2026 Match: आरसीबी की दमदार जीत, लखनऊ को 5 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में फिर नंबर-1

अप्रैल 16, 2026
Lucknow Fire Incident Vikas Nagar
Uttar Pradesh

Lucknow Fire Incident Vikas Nagar: लखनऊ में भीषण आग का कहर, विकास नगर में 200 झुग्गियां जलकर खाक, राहत-बचाव जारी

अप्रैल 15, 2026
Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand
Uttarakhand

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Uttarakhand: देहरादून में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, सीएम धामी बोले महिला आरक्षण अधिनियम देश के लिए युगांतकारी कदम

अप्रैल 15, 2026
India Mobile PLI Scheme 2026
Business News

India Mobile PLI Scheme 2026: भारत बनेगा ग्लोबल मोबाइल हब! मई में आ सकती है 47,000 करोड़ की नई PLI स्कीम

अप्रैल 15, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?