Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: UP Vidhan sabha News: ‘सनातन को कोई कैद नहीं कर सकता’ विधानसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - UP Vidhan sabha News: ‘सनातन को कोई कैद नहीं कर सकता’ विधानसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी

RajyaUttar Pradesh

UP Vidhan sabha News: ‘सनातन को कोई कैद नहीं कर सकता’ विधानसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी

योगी आदित्यनाथ का विधानसभा में बड़ा बयान, विकास और सुशासन पर जोर।

Himani
Last updated: फ़रवरी 13, 2026 11:06 अपराह्न
Himani Published फ़रवरी 13, 2026
Share
Yogi Adityanath Assembly Speech: योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाषण देते हुए
उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्ष और विकास मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए।Photo: Uttar Pradesh Government
SHARE

Yogi Adityanath Assembly Speech: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कानून व्यवस्था, विकास, महिला सशक्तीकरण और सनातन आस्था जैसे मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी। विधानसभा में अपने बयान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की नीतियों की जमकर आलोचना की और मौजूदा सरकार की उपलब्धियों को एक-एक कर गिनवाया। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में अब विश्वास, परिवर्तन (Trust, Transformation)  और Timely Delivery  की नई पहचान बन चुकी है। साथ ही उन्होंने कानून से ऊपर किसी को भी न मानने की बात बात कही।

ALSO READ: लापरवाही भारी पड़ी, बिजनौर शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह निलंबित, पुलिस महकमे में हड़कंप

शंकराचार्य टिप्पणी और संवैधानिक व्यवस्था पर जोर

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति स्वयं को शंकराचार्य नहीं लिख सकता और न ही कोई कानून से ऊपर हो सकता है। उनका कहना था कि भारत की संवैधानिक व्यवस्था सर्वोपरि है और हर नागरिक को कानून का पालन करना चाहिए।

Yogi Adityanath Assembly Speech

इसके अलावा, उन्होंने सदन में आचरण को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान जरूरी है। खास बात यह है कि उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हुए व्यवहार का भी उल्लेख किया।

ALSO READ: झूठी लूट का सनसनीखेज खुलासा, घर की बहू ही निकली मास्टरमाइंड

शिक्षा को लेकर समाजवादी पार्टी पर पूरी कटाक्ष

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि शिक्षा मंत्री को भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां और पं. राम प्रसाद बिस्मिल के बीच अंतर का ज्ञान न हो, तो शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार में नकल जैसी समस्याएं बढ़ीं। वहीं दूसरी ओर, उन्होंने दावा किया कि अब शिक्षा व्यवस्था में सुधार भी हुआ है और पारदर्शिता लाई गई है।

लोकमाता के नाम पर, शंकराचार्य के नाम पर, SIR के नाम पर या किसी अन्य के नाम पर समाज को गुमराह करना बंद करिए… pic.twitter.com/aw3YtqG146

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 13, 2026

ALSO READ: लखनऊ की शुचि मिश्रा ने AI से बदली वॉटर मैनेजमेंट की तस्वीर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

बुनियादी ढांचा के साथ अटल आवासीय विद्यालय

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले जिन बच्चों के पास संसाधनों की कमी थी, आज वे वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर वाले अटल आवासीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने राज्य में आधारभूत संरचना के विस्तार का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की शुरुआत हो चुकी है, जो औद्योगिक विकास की दिशा में एक कदम है।

पेंशन योजनाएं के साथ महिला सशक्तीकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले महिला वर्कफोर्स की भागीदारी 12-13 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 36-37 प्रतिशत हो गई है। साथ ही, 1 करोड़ 6 लाख निराश्रित महिलाएं, वृद्धजन और दिव्यांगजन ₹12,000 वार्षिक पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। सरकार ने बजट में इसे बढ़ाने का प्रावधान भी किया है।

ALSO READ: मथुरा में शिवराज सिंह चौहान का बयान, किसानों को लेकर कही बड़ी बात

इसके अलावा, उन्होंने युवाओं के लिए सीएम युवा उद्यमी योजना का उल्लेख किया। उनके अनुसार, अब तक 1,10,000 युवाओं को 10 प्रतिशत मार्जिन मनी के साथ ब्याज मुक्त और गारंटी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया गया है।

औद्योगिक विकास कृषिऔर गोसंरक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि वैल्यू चेन, स्टोरेज, प्रोसेसिंग और कोल्ड चेन को व्यापक पैमाने पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 16 लाख निराश्रित गोवंश को संरक्षण में रखा गया है।

इसी क्रम में, उन्होंने राज्य की जीएसडीपी का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, पूर्व सरकार के समय यह ₹13 लाख करोड़ थी, जिसे इस वित्तीय वर्ष में ₹36 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

ALSO READ:  मथुरा में फलाहारी महाराज ने गौमाता पर पत्र लिखा

‘Triple-T’ मॉडल और कानून व्यवस्था

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश को ‘Fear Zone’ से ‘Faith Zone’ में बदला है। उन्होंने दावा किया कि पहले माफिया समानांतर सरकार चलाते थे, लेकिन अब सख्त कानून व्यवस्था लागू है। साथ ही उन्होंने ‘Triple-T’ यानी Technology, Trust और Timely Delivery को शासन का आधार बताया।

सनातन आस्था और सांस्कृतिक आयोजन

मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव, देव दीपावली और रंगोत्सव जैसे आयोजनों को आत्मगौरव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सनातन आस्था को कोई कैद नहीं कर सकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रयास जारी रहेंगे।उन्होंने मणिकर्णिका घाट और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के संदर्भ में भी विपक्ष की आलोचना की।

ALSO READ: घूसखोर पंडत वेब सीरीज पर सियासी तूफान, मायावती की एंट्री से गरमाई यूपी की राजनीति

योगी आदित्यनाथ के विधानसभा बयान में विपक्ष पर राजनीतिक प्रहार के साथ-साथ विकास, कानून व्यवस्था और सामाजिक योजनाओं पर जोर देखने को मिला। जहां उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया, वहीं विपक्ष की नीतियों की आलोचना भी की। विधानसभा का यह सत्र राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें राज्य की भविष्य दिशा और नीतिगत प्राथमिकताओं पर व्यापक चर्चा हुई।

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram | Yogi Adityanath Assembly Speech:

You Might Also Like

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

खोड़ा हत्याकांड में बड़ा पुलिस एक्शन, Surya Murder Case के मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर, मां बोलीं- अभी न्याय अधूरा है

Weather Alert: उत्तराखंड में Weather Alert के बीच चारधाम यात्रा पर असर, भारी बारिश के खतरे को देखते हुए प्रशासन सतर्क

Ghazipur Hotel Owner Son Murder: गाजीपुर में सनसनीखेज वारदात, होटल कारोबारी के बेटे की गोलियों से भूनकर हत्या, रंगदारी विवाद की आशंका

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:CM SpeechDevelopment UPtv todat bharat big newsUP AssemblyUttar Pradesh PoliticsYogi Adityanath
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Kalyan Banerjee Attack Video: TMC MP Kalyan Banerjee lying on the ground during alleged scuffle in Chanditala Hooghly.
National

Kalyan Banerjee Attack Video: हुगली में टीएमसी सांसद के साथ कथित धक्का-मुक्की से गरमाई बंगाल की राजनीति

मई 31, 2026
Sunil Bharala Political Influence addressing BJP workers during a political gathering in Western Uttar Pradesh amidst rising political discussions
National

Sunil Bharala Political Influence: पश्चिमी यूपी की राजनीति में क्यों बढ़ रही है सुनील भराला की चर्चा?

मई 31, 2026
Narendra Modi Stadium Final Record: Narendra Modi Stadium in Ahmedabad preparing to host the IPL 2026 Final
khel

Narendra Modi Stadium Final Record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा इतिहास का गवाह, पांच साल में छठी बार खेलेगा फाइनल मुकाबला

मई 31, 2026
Bengal Political Violence: TMC MP Kalyan Banerjee during protest-related incident in Hooghly.
National

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

मई 31, 2026
Shalimar Bagh Demolition Drive: Bulldozer action underway during Shalimar Bagh Demolition Drive in Delhi.
Delhi

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

मई 31, 2026
Abhishek Banerjee Attack Case protest in Sonarpur with TMC workers demonstrating after police arrested five accused persons
National

Abhishek Banerjee Attack Case में 5 गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में फिर बढ़ा तनाव

मई 31, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?