Nitish Kumar: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। Nitish Kumar सदन में कहा कि 2005 से पहले बिहार की हालत बेहद खराब थी। लोग शाम पांच बजे के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे। हिंदू-मुस्लिम झगड़े आम थे और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी। हमारी सरकार बनने के बाद प्रदेश में शांति और विकास का माहौल बना।
Nitish Kumar ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार के विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया गया है। इसके लिए मैं राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो लोग आज सवाल उठा रहे हैं, वे बताएं कि 2005 से पहले उन्होंने क्या किया था।
ALSO READ: मणिपुर से राष्ट्रीय मुद्दों तक बधाई, श्रद्धांजलि और जन जागरूकता संदेश
शिक्षा और स्वास्थ्य में बड़ा बदलाव
Nitish Kumar ने कहा कि पहले शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल था। अस्पतालों में मरीज नहीं आते थे, दवाओं की व्यवस्था नहीं थी और बिजली की स्थिति बेहद खराब थी। हमारी सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी। लड़कियों के लिए पोशाक योजना शुरू की गई, जिससे स्कूलों में उनकी संख्या बढ़ी। Nitish Kumar बताया कि 2023 से अब तक 2 लाख 58 हजार सरकारी शिक्षकों की बहाली की गई है। नियोजित शिक्षकों को सरकारी शिक्षक बनने के लिए पांच अवसर दिए गए, जिनमें से चार मौके पूरे हो चुके हैं। अब तक 2 लाख 66 हजार शिक्षक पास हो चुके हैं और 73 हजार शिक्षकों को एक और मौका दिया जाएगा। आज बिहार में कुल 5 लाख 24 हजार सरकारी शिक्षक हो गए हैं।
ALSO READ: उत्तर प्रदेश में मदरसों की फंडिंग पर जांच के आदेश, विदेशी चंदे पर सख्ती
लालू-तेजस्वी पर सीधा निशाना
Nitish Kumar ने लालू यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार के समय स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट थी। अस्पतालों में एक-दो मरीज ही आते थे। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर महीने औसतन 11,600 मरीज इलाज करा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा-खुद चले गए तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया।
तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना Nitish Kumar ने कहा कि हमने जिसे मौका दिया, वही इधर-उधर करने लगा। पैसा कमाने में लग गया, इसलिए उसे छोड़ना पड़ा। सदन में टोका-टोकी पर Nitish Kumar ने कहा-तुम अभी बच्चे हो, तुम्हारा बाप मेरे साथ काम करता था।
ALSO READ: 2.20 लाख करोड़ लोन प्लान, यूपी की अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार
5000 बेड का होगा पटना मेडिकल कॉलेज
Nitish Kumar ने घोषणा की कि पटना मेडिकल कॉलेज को 5000 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाया जा रहा है। 12 मेडिकल कॉलेज पहले से काम कर रहे हैं और 27 नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। मुफ्त दवा योजना से गरीबों को बड़ी राहत मिली है।
एक करोड़ नौकरी-रोजगार का वादा
Nitish Kumar ने कहा कि अब तक 10 लाख सरकारी नौकरी और 40 लाख रोजगार दिए जा चुके हैं। अगले पांच साल में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है। केंद्र सरकार से बिहार को पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार। अंत में Nitish Kumar ने विपक्ष से अपील की कि राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया जाए। इसके बाद विधानसभा ने धन्यवाद प्रस्ताव पास कर दिया।
Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat| X | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram |
