Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: SSC GD Exam Explainer:  देश का युवा अब सिर्फ परीक्षा नहीं, व्यवस्था की भी मार झेल रहा है !
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - SSC GD Exam Explainer:  देश का युवा अब सिर्फ परीक्षा नहीं, व्यवस्था की भी मार झेल रहा है !

Explainer Tv Today Bharat

SSC GD Exam Explainer:  देश का युवा अब सिर्फ परीक्षा नहीं, व्यवस्था की भी मार झेल रहा है !

क्या युवाओं का भविष्य कभी राष्ट्रीय मुद्दा बनेगा?

Last updated: मई 26, 2026 4:56 अपराह्न
Rajive Sharma Published मई 26, 2026
Share
SSC GD Exam Cancel: Students standing outside examination centers in extreme heat amid exam cancellation and system failure debate in India.
SSC GD परीक्षा विवाद: क्या युवाओं का भविष्य सिस्टम के भरोसे बर्बाद हो रहा है?Report: Garima Tripathi Editor: TTB Digital Desk
SHARE
Highlights
  • क्या यह सिर्फ असुविधा है?
  • जवाबदेही आखिर तय कौन करेगा?
  • भाषणों में युवा शक्ति, जमीन पर डेटा
  • अफसरशाही और युवाओं के बीच बढ़ती दूरी
  • युवाओं का भविष्य राष्ट्रीय मुद्दा क्यों नहीं?

SSC GD Exam Cancel: देश का युवा इन दिनों सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाएं नहीं दे रहा, बल्कि व्यवस्था की असफलताओं का बोझ भी उठा रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि अगर परीक्षा हॉल में बैठा छात्र फेल हो जाए तो उसका एक साल खराब होता है, लेकिन जब पूरा सिस्टम फेल हो जाए तो एक पूरी पीढ़ी का भरोसा टूटने लगता है। आज देशभर में यही भरोसा धीरे-धीरे दरकता दिखाई दे रहा है।

टीवी स्टूडियो में जहां जाति, धर्म, मंदिर-मस्जिद और वोट बैंक की बहसें चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ 45 से 50 डिग्री तापमान में लाखों युवा रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और परीक्षा केंद्रों के बाहर अपने भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सवाल सिर्फ SSC GD परीक्षा रद्द होने का नहीं है, सवाल यह है कि आखिर देश में युवाओं का भविष्य इतना असुरक्षित क्यों हो गया है कि कोई भी एजेंसी, कोई भी तकनीकी खामी और कोई भी प्रशासनिक लापरवाही उनकी मेहनत पर पानी फेर सकती है?

ALSO READ: बकरीद की तारीख बदलने से देशभर की परीक्षाओं में बदलाव, छात्रों की बढ़ी परेशानी

सेंटर पहुंचे छात्र, परीक्षा व्यवस्था हुई फेल

लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर समेत कई शहरों से सामने आई तस्वीरों ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए। हजारों छात्र रातभर सफर करके परीक्षा केंद्र पहुंचे। किसी ने उधार लेकर टिकट कराया, किसी ने पिता की मजदूरी से पैसे बचाए, तो किसी मां ने अपने गहने गिरवी रखकर बेटे को कोचिंग भेजा। लेकिन परीक्षा केंद्र (SSC GD Exam Cancel) पर पहुंचने के बाद कई छात्रों को बताया गया कि दूसरी और तीसरी शिफ्ट रद्द कर दी गई है।

ALSO READ: कॉकरोच जनता पार्टी, युवाओं का गुस्सा या सोशल मीडिया का नया पॉलिटिकल तमाशा? VIDEO

 ‘सेंटर की क्षमता कम थी।‘

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस सिस्टम को पहले से यह जानकारी होनी चाहिए थी कि कितने छात्र परीक्षा देने आने वाले हैं, वही सिस्टम परीक्षा वाले दिन व्यवस्था संभालने में असमर्थ कैसे हो गया? क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर अब लापरवाही ही व्यवस्था का स्थायी चरित्र बन चुकी है?

SSC GD Exam Cancel: छात्र कर रहे थे सिस्टम ठीक !

प्रयागराज के एक परीक्षा केंद्र की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जिसमें अभ्यर्थी खुद कंप्यूटर और परीक्षा मशीनें ठीक करते दिखाई दिए। यानी जिन युवाओं को सरकार नौकरी देने वाली है, वही युवा परीक्षा प्रक्रिया को संभालते नजर आए। यह दृश्य सिर्फ विडंबना नहीं, बल्कि नौकरशाही की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जब व्यवस्था खुद अपने जिम्मे का काम नहीं संभाल पा रही, तब युवाओं से अनुशासन और धैर्य की उम्मीद कितनी उचित है?

ALSO READ: ब्राह्मण अपमान पड़ेगा भारी? 2027 में योगी की सेंचुरी या INDIA गठबंधन की मजबूरी?

SSC GD Exam Cancel: परीक्षाएं अब चयन प्रक्रिया कम, प्रयोग ज्यादा

देश में भर्ती परीक्षाएं अब प्रतिभा की प्रतिस्पर्धा कम और अव्यवस्था का प्रयोग ज्यादा लगने लगा है। कभी पेपर लीक, कभी सर्वर डाउन, कभी सेंटर बदल जाना, कभी एडमिट कार्ड में त्रुटियां और फिर अंत में एक प्रेस नोट अभ्यर्थियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।

SSC GD Exam Cancel: लेकिन क्या यह सिर्फ असुविधा है?

जिस छात्र ने सालभर मेहनत की हो, जिसने परिवार की उम्मीदें अपने कंधों पर उठाई हों, जिसने समाज के ताने सहकर तैयारी की हो, उसके लिए परीक्षा रद्द होना सिर्फ एक सूचना नहीं बल्कि मानसिक और भावनात्मक टूटन जैसा होता है।

SSC GD Exam Cancel: जवाबदेही आखिर तय कौन करेगा?

देश में हर बड़ी गलती का दोष मौसम, तकनीकी खराबी और परिस्थितियों पर डाल दिया जाता है। एजेंसियां बयान जारी कर देती हैं, अधिकारी फाइल आगे बढ़ा देते हैं और मंत्री सोशल मीडिया पोस्ट कर देते हैं। लेकिन सबसे बड़ा नुकसान उस छात्र को होता है जिसने कोई गलती नहीं की।

READ ALSO: फलता सीट पर आज फैसला, क्या Bengal Election Result में BJP बनाएगी नया रिकॉर्ड या Congress करेगी उलटफेर?

SSC GD हो, NEET हो, रेलवे भर्ती हो, पुलिस भर्ती हो या राज्य स्तरीय परीक्षाएं हर जगह युवाओं का धैर्य अब सबसे बड़ी परीक्षा बन चुका है। करोड़ों युवाओं को अब यह डर सताने लगा है कि उनकी मेहनत से ज्यादा ताकत सिस्टम के हाथ में है, जो किसी भी समय एक क्लिक में उनका भविष्य रोक सकता है।

भाषणों में युवा शक्ति, जमीन पर डेटा

SSC GD Exam Cancel: राजनीतिक मंचों से बार-बार कहा जाता है कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। लेकिन जमीन पर वही युवा सबसे ज्यादा उपेक्षित दिखाई देता है। चुनाव के समय युवा भविष्य कहलाता है, लेकिन परीक्षा के समय वह सिर्फ एक रोल नंबर बनकर रह जाता है। उसकी परेशानियों पर गंभीर चर्चा कम और राजनीतिक बयानबाजी ज्यादा दिखाई देती है।

SSC GD Exam Cancel: अफसरशाही और युवाओं के बीच बढ़ती दूरी

एसी कमरों में बैठकर आदेश जारी किए जाते हैं कि परीक्षा व्यवस्था मजबूत रहे, लेकिन असली तस्वीर तब सामने आती है जब 50 डिग्री तापमान में छात्र पानी की बोतल लेकर घंटों लाइन में खड़े दिखाई देते हैं। नौकरशाही की सबसे बड़ी समस्या यही बनती जा रही है कि उसने फाइलों में इंसान देखना बंद कर दिया है। वहां छात्र अब सिर्फ डेटा है, अभ्यर्थी नहीं।

SSC GD 2026 की 25 मई सेकेंड शिफ्ट परीक्षा को लेकर कानपुर, प्रयागराज और लखनऊ में छात्रों का गुस्सा सड़कों पर दिखा। पेपर लीक, परीक्षा रद्द और अव्यवस्थाओं ने युवाओं का भरोसा तोड़ दिया है।#SSCGD2026 #PaperLeak #Lucknow #Prayagraj #Kanpur #NEET #SSCExam @myogiadityanath pic.twitter.com/F9zmPkANOb

— Pramod Sharma (सनातनी) (@pramodjournanli) May 26, 2026

युवाओं को लगातार धैर्य रखने की सलाह दी जाती है परीक्षा होगी, फिर स्थगित होगी, फिर जांच होगी, फिर कमेटी बनेगी और फिर नई तारीख घोषित होगी। यानी युवा अब पढ़ाई से ज्यादा अनिश्चितता झेल रहा है।

युवाओं का भविष्य राष्ट्रीय मुद्दा क्यों नहीं ?

राजनीति में जाति, धर्म और वोट बैंक की चर्चा लगातार होती है, लेकिन शायद ही कोई यह पूछता है कि गांव से पहली बार शहर परीक्षा देने आया युवक अब घर लौटकर अपने परिवार को क्या जवाब देगा? क्या वह बताएगा कि परीक्षा (SSC GD Exam Cancel) इसलिए नहीं हो सकी क्योंकि सिस्टम तैयार नहीं था? क्या यही डिजिटल इंडिया है जहां बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर तक समय पर नहीं चलते? देश का युवा सिर्फ नौकरी नहीं मांग रहा है, वह सम्मान मांग रहा है। वह चाहता है कि उसकी मेहनत का मजाक न बने और हर बार तकनीकी खामियों का बहाना देकर उसकी उम्मीदों को कुचला न जाए।

बार-बार की अव्यवस्था राष्ट्र के भविष्य पर सवाल है

जब प्रतियोगी परीक्षाएं (SSC GD Exam Cancel) लगातार विवादों में घिरती हैं, तो यह सिर्फ प्रशासनिक विफलता नहीं रह जाती, बल्कि राष्ट्र के भविष्य पर प्रश्नचिह्न बन जाती है। जिस देश का युवा निराश हो जाए, वहां विकास के दावे भी खोखले लगने लगते हैं। सड़क पर खड़ा गुस्से में छात्र सिर्फ परीक्षा रद्द होने से नाराज नहीं है, बल्कि इस बात से नाराज है कि उसकी जिंदगी को गंभीरता से लिया ही नहीं जा रहा।

सवाल सिर्फ SSC GD परीक्षा का नहीं ?

सवाल सिर्फ SSC GD परीक्षा (SSC GD Exam Cancel) का नहीं है। सवाल उस सिस्टम का है जो युवाओं को बड़े-बड़े सपने तो दिखाता है, लेकिन परीक्षा के दिन उन्हें धूप में बेसहारा छोड़ देता है। 45-50 डिग्री तापमान में सड़क पर खड़ा छात्र सिर्फ एक अभ्यर्थी नहीं, बल्कि इस देश के भविष्य की तस्वीर है।

NEET के बाद अब S।SC GD पर सवाल… आखिर कब तक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा?सरकार जवाब दे… युवा सिर्फ परीक्षा नहीं, अपना भविष्य बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं#SSCGD2026 #PaperLeak #Lucknow #Prayagraj #Kanpur #NEET #SSCExam @myogiadityanath @PMOIndia pic.twitter.com/4sIZDnMH7C

— Pramod Sharma (सनातनी) (@pramodjournanli) May 26, 2026

अगर यही भविष्य बार-बार पेपर लीक, तकनीकी अव्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही के बीच पिसता रहा, तो अमृतकाल जैसे दावे भी युवाओं के गुस्से में खो जाएंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यही है  क्या देश का युवा सिर्फ चुनावी भाषणों का हिस्सा बनकर रह जाएगा, या फिर उसके भविष्य को भी कभी राष्ट्रीय मुद्दा माना जाएगा?

Follow Us: TV TODAY BHARAT Live | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram | YOUTUBE | SSC GD Exam Cancel

You Might Also Like

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

Weather Alert: उत्तराखंड में Weather Alert के बीच चारधाम यात्रा पर असर, भारी बारिश के खतरे को देखते हुए प्रशासन सतर्क

Ghazipur Hotel Owner Son Murder: गाजीपुर में सनसनीखेज वारदात, होटल कारोबारी के बेटे की गोलियों से भूनकर हत्या, रंगदारी विवाद की आशंका

BJP State Presidents Meeting: 1 जून को दिल्ली में BJP की बड़ी बैठक, प्रदेश अध्यक्षों संग चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार पर होगा मंथन

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Competitive Exams IndiaExam MismanagementExam System FailureGovernment JobsPaper LeakSSC GD ExamSSC GD Exam CancelSSC GD NewsStudents Crisistv todat bharat big newsYouth Protest
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Kalyan Banerjee Attack Video: TMC MP Kalyan Banerjee lying on the ground during alleged scuffle in Chanditala Hooghly.
National

Kalyan Banerjee Attack Video: हुगली में टीएमसी सांसद के साथ कथित धक्का-मुक्की से गरमाई बंगाल की राजनीति

मई 31, 2026
Sunil Bharala Political Influence addressing BJP workers during a political gathering in Western Uttar Pradesh amidst rising political discussions
National

Sunil Bharala Political Influence: पश्चिमी यूपी की राजनीति में क्यों बढ़ रही है सुनील भराला की चर्चा?

मई 31, 2026
Narendra Modi Stadium Final Record: Narendra Modi Stadium in Ahmedabad preparing to host the IPL 2026 Final
khel

Narendra Modi Stadium Final Record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा इतिहास का गवाह, पांच साल में छठी बार खेलेगा फाइनल मुकाबला

मई 31, 2026
Bengal Political Violence: TMC MP Kalyan Banerjee during protest-related incident in Hooghly.
National

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

मई 31, 2026
Shalimar Bagh Demolition Drive: Bulldozer action underway during Shalimar Bagh Demolition Drive in Delhi.
Delhi

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

मई 31, 2026
Abhishek Banerjee Attack Case protest in Sonarpur with TMC workers demonstrating after police arrested five accused persons
National

Abhishek Banerjee Attack Case में 5 गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में फिर बढ़ा तनाव

मई 31, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?