India crushed New Zealand 3-0, winning the third T20 thanks to Abhishek Sharma’s century and a blistering innings from Vaibhav Suryavanshi. (Pic-x)
IND vs NZ Abhishek Sharma century: भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की तूफानी पारियों की बदौलत भारत ने 199 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। (IND vs NZ Abhishek Sharma century)
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 199 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों पर 113 रन की शानदार पारी खेली, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 43 गेंदों में 133 रन जोड़ दिए और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। भारत ने 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर मुकाबला (IND vs NZ Abhishek Sharma century) अपने नाम कर लिया।
IND vs NZ 2nd T20: तिलक और नितीश ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, भारत ने 4 विकेट से जीता मुकाबला
अभिषेक और वैभव ने पावरप्ले में मचाया धमाल
199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। अभिषेक ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया, जबकि वैभव ने चौके के साथ अपना खाता खोला। दोनों ने पहले ओवर में 26 रन बटोरे। दूसरे ओवर में 17, तीसरे में 21, चौथे में 20 और पांचवें ओवर में 16 रन बनाए। (IND vs NZ Abhishek Sharma century)
भारत ने शुरुआती पांच ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए। इसके बाद छठे ओवर में 18 रन बनाकर टीम ने पावरप्ले का स्कोर 118 रन तक पहुंचा दिया। इस तरह भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में बनाए 45 रन
अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ने भी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों के बीच शानदार तालमेल देखने को मिला। वैभव ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 45 रन बनाए। उनकी पारी ने भारत को लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड को पहली सफलता आठवें ओवर में मिली। फिशर की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी अपना विकेट गंवा बैठे और मिचेल ने उनका कैच लपका। हालांकि, तब तक भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी। (IND vs NZ Abhishek Sharma century)
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में जड़ा शतक
वैभव के आउट होने के बाद भी अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं रुका। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। अभिषेक ने महज 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका चौथा शतक रहा। अभिषेक ने 38 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद भारत ने कप्तान श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन के विकेट भी गंवाए, लेकिन तब तक जीत लगभग तय हो चुकी थी। भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। (IND vs NZ Abhishek Sharma century)
Read: Pehla Pyaar Dusri Baar Jaipur: ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम पहुंची जयपुर, फैंस के साथ देखी फिल्म
डैरेल मिचेल ने न्यूजीलैंड के लिए बनाए 89 रन
इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से डैरेल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 52 गेंदों पर 89 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की। वहीं, बेवॉन जैकब्स ने 23 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए। भारत की ओर से अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट हासिल किया। हालांकि, न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की मेहनत (IND vs NZ Abhishek Sharma century) पर भारतीय सलामी बल्लेबाजों की आक्रामक पारी भारी पड़ गई। भारत ने तीसरा टी20 जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।







