Tum Mere Ho: Gurmeet Choudhary and Isha Malviya Promote Film in Delhi, Release on October 23 (PIC-PR)
Gurmeet -Isha Tum Mere Ho Movie Promote: अभिनेता गुरमीत चौधरी और अभिनेत्री ईशा मालवीय अपनी आने वाली रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘तुम मेरे हो’ (Tum Mere Ho Movie) के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे। राजधानी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों कलाकारों ने फिल्म की कहानी, अपने किरदारों और शूटिंग के अनुभवों को लेकर मीडिया से बातचीत की।
दिल्ली के बोबाची में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान फिल्म की टीम ने बताया कि ‘तुम मेरे हो’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म गुरमीत चौधरी के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि वह इसके जरिए अभिनय के साथ फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रख रहे हैं। वहीं ईशा मालवीय इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू (Gurmeet -Isha Tum Mere Ho Movie Promote) कर रही हैं।
‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी
गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) अपने होम प्रोडक्शन बैनर देब गुरु फिल्म्स और रेवा क्रिएटिव हाउस के सहयोग से इस फिल्म से जुड़े हैं। फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दिल्ली में फिल्म के प्रमोशन के दौरान गुरमीत ने कहा कि ‘तुम मेरे हो’ उनके लिए बेहद खास प्रोजेक्ट है, क्योंकि इस फिल्म के जरिए वह पहली बार निर्माता के रूप में नई जिम्मेदारी (Gurmeet -Isha Tum Mere Ho Movie Promote) संभाल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि एक अभिनेता के तौर पर वह ऐसा किरदार निभाना चाहते थे, जिसमें रोमांस, भावनाओं और एक्शन के अलग-अलग पहलू देखने को मिलें। निर्माता के रूप में उनकी कोशिश एक ऐसी दुनिया तैयार करने की रही है, जो बड़े पर्दे पर भव्य दिखने के साथ दर्शकों को भावनात्मक रूप से भी (Gurmeet -Isha Tum Mere Ho Movie Promote) जोड़ सके।
Karnika Movie: मां करणी की जिंदगी पर बनेगी फिल्म ‘कर्णिका’, टी-सीरीज ने किया बड़ा ऐलान
ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड डेब्यू
अभिनेत्री ईशा मालवीय ‘तुम मेरे हो’ के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने फिल्म को अपने लिए खास अनुभव बताया। ईशा ने कहा कि फिल्म की कहानी में प्यार, भावनाएं और रिश्तों की गहराई देखने को मिलेगी। उन्होंने गुरमीत चौधरी के साथ काम करने के अनुभव को भी शानदार (Gurmeet -Isha Tum Mere Ho Movie Promote) बताया और उम्मीद जताई कि दर्शक दोनों किरदारों की प्रेम कहानी से खुद को जोड़ पाएंगे।
प्यार, जुदाई और एक्शन की कहानी
फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। इसमें रोमांस, प्यार, दिल टूटने का दर्द और एक्शन की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में खूबसूरत लोकेशन, बड़े स्तर पर तैयार किए गए दृश्य और भावनात्मक कहानी पर खास ध्यान दिया गया है। गुरमीत चौधरी रोमांटिक और एक्शन दोनों अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि ईशा मालवीय का किरदार कहानी में एक अलग ताजगी लेकर आता है। फिल्म में दोनों कलाकारों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी कहानी का अहम हिस्सा है (Gurmeet -Isha Tum Mere Ho Movie Promote)
फिल्म के संगीत से जुड़े कई बड़े नाम
आशीष पांडा के निर्देशन में बनी ‘तुम मेरे हो’ में संगीत को भी खास जगह दी गई है। फिल्म के म्यूजिक एल्बम से मिथुन, विशाल मिश्रा, संजू राठौड़, असीस कौर, मधुर शर्मा, रश्मि विराग मिश्रा, अजीम शिराजी, गीत सागर, मोहम्मद फैज, जावेद अली, अर्जुन हरजाई, विवेक वर्मा, कृष और उद्दीपन शर्मा सहित कई कलाकार जुड़े हुए हैं।
फिल्म के गानों को इसकी प्रेम कहानी और भावनात्मक उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। मेकर्स का दावा है कि संगीत फिल्म के रोमांटिक माहौल को और मजबूत बनाएगा। (Gurmeet -Isha Tum Mere Ho Movie Promote)
Ramayanam Trailer: ‘रामायणम्’ के इंटरनेशनल ट्रेलर पर फिदा हुए दर्शक, भारतीय सिनेमा को किया सलाम
23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
‘तुम मेरे हो’ का निर्माण आरती एस और देबिना बनर्जी ने किया है, जबकि रोमांच मेहता और अमन रियास्ती फिल्म के सह-निर्माता हैं।गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय के साथ फिल्म में अनुष्का लुहार और शान ग्रोवर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। प्यार, संगीत, जुनून, भावनाओं और एक्शन को साथ लेकर बनाई गई ‘तुम मेरे हो’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के जरिए जहां गुरमीत चौधरी निर्माता के रूप में नई शुरुआत कर रहे हैं, वहीं ईशा मालवीय भी बॉलीवुड में अपना पहला (Gurmeet -Isha Tum Mere Ho Movie Promote) कदम रखने जा रही हैं।





