Ramayanam Trailer: Fans Compare Ranbir Kapoor-Yash Film to Avatar and Lord of the Rings (pic-x)
Ramayanam Trailer: रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायणम्’ (Ramayanam) का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। ट्रेलर में दिखाए गए भव्य दृश्य, शानदार विजुअल इफेक्ट्स और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। कई फैंस तो इसकी तुलना हॉलीवुड की मशहूर फिल्मों ‘अवतार’ और ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ से भी करने लगे हैं।
फिल्म के ट्रेलर को लेकर Social Media Reactions लगातार सामने आ रहे हैं। कोई इसके विजुअल्स की तारीफ कर रहा है, तो कोई भारतीय सिनेमा के इतने बड़े स्तर पर महाकाव्य को पेश करने की कोशिश की सराहना कर रहा है। खास तौर पर रणबीर कपूर के भगवान राम और यश के रावण वाले अंदाज को देखने के लिए फैंस (Ramayanam Trailer) काफी उत्साहित हैं।
‘रामायणम्’ के ट्रेलर को देखकर क्या बोले फैंस?
इंटरनेशनल ट्रेलर सामने आने के बाद कई दर्शकों ने X पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने फिल्म के अंत में सुनाई देने वाले संगीत की तारीफ करते हुए लिखा, “आखिर में वो श्यामा-श्यामा वाला म्यूजिक। यार, हंस जिमर, आप सच में सबसे शानदार हैं।’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने भारतीय सिनेमा की तारीफ करते हुए लिखा, ‘भारतीय सिनेमा को सलाम।’ एक अन्य दर्शक ने कहा कि फिल्म में जो दिखाया गया है, उसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है और वह इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि फिल्म के Visual Effects और संगीत ने दर्शकों के बीच (Ramayanam Trailer) उत्सुकता बढ़ाई है।
Also Read: राजकुमार राव की ‘प्रहार’ में क्या है खास? जानें फिल्म की खूबियां और कमियां
‘अवतार’ और ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ से हो रही तुलना
‘रामायणम्’ के इंटरनेशनल ट्रेलर को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके सिनेमाई स्तर की हो रही है। कुछ दर्शकों ने इसके भव्य दृश्यों की तुलना ‘अवतार’ और ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों से की है। एक यूजर ने लिखा कि भारतीय सिनेमा ने ऐसी फिल्म बनाने की कोशिश की है, जो इन बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के स्तर (Ramayanam Trailer) की लगती है।
उन्होंने भारतीय महाकाव्यों की कहानियों की भी तारीफ की। एक अन्य दर्शक ने लिखा कि लोग फिल्म की तुलना ‘ओडिसी’ से कर रहे थे, लेकिन उन्हें यह ‘अवतार’ के स्तर की फिल्म (Ramayanam Trailer) लग रही है। हालांकि, ये दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रियाएं हैं। फिल्म को लेकर अंतिम राय इसके रिलीज होने के बाद ही सामने आएगी।
Also Read: इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या पुलिस के पास है ऐसा अधिकार? समझें कानून
बेंगलुरु में हुआ इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च
फिल्म का इंटरनेशनल ट्रेलर बेंगलुरु में आयोजित एक खास कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। इस इवेंट का आयोजन Prime Focus Studios और यश की Monster Mind Creations ने किया था। कार्यक्रम में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, संगीतकार ए.आर. रहमान और निर्देशक नितेश तिवारी समेत फिल्म से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। इसके बाद ट्रेलर को दुनिया भर के दर्शकों के लिए छह भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया। फिल्म (Ramayanam Trailer) में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं।
Also Read: रणबीर कपूर की रामायण को विदेशी सेंसर से मिली हरी झंडी, रेटिंग और रनटाइम पर भी हुआ खुलासा!
दो हिस्सों में रिलीज होगी ‘रामायणम्’
निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के Prime Focus Studios ने DNEG और यश की Monster Mind Creations के साथ मिलकर किया है। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने संभाली है, जबकि DNEG विजुअल इफेक्ट्स पर काम कर रहा है। ‘रामायणम्’ दो हिस्सों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग 5 नवंबर 2026 को और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आने वाला है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। इसे दुनियाभर में IMAX फॉर्मेट में भी दिखाया जाएगा।
फिल्म के अंतरराष्ट्रीय वितरण की जिम्मेदारी भारत के बाहर Sony Pictures Entertainment के पास है, जबकि हिंदी बाजार में Dharma Productions वितरक है। फिलहाल, ट्रेलर को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त (Ramayanam Trailer) उत्साह है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि बड़े पर्दे पर भारतीय महाकाव्य की यह भव्य प्रस्तुति दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।
