Shah Rukh Khan Birthday: From TV Actor to Bollywood Superstar, His Journey to Stardom (Pic-X)
Shah Rukh Khan Anger Stories: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान पर्दे पर अपनी रोमांटिक छवि और शानदार अदाकारी के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। उनकी फिल्मों में आपने प्यार, दोस्ती और दुश्मनी के कई रंग देखे होंगे, लेकिन असल जिंदगी में भी शाहरुख का एक ऐसा अंदाज रहा है, जिसने कई बार सुर्खियां बटोरीं। परिवार की बात हो, आत्मसम्मान का मामला हो या फिर काम पर उठे सवाल, शाहरुख कई मौकों पर अपना गुस्सा (Shah Rukh Khan Anger Stories) जाहिर कर चुके हैं।
एक बार वह अपने अफेयर की खबर छापने वाले पत्रकार के घर तलवार लेकर पहुंच गए थे। वहीं, मन्नत पर पत्थरबाजी के दौरान बेटी सुहाना को रोता देख उन्होंने प्रदर्शनकारियों को लेकर सख्त बयान दिया था। आइए जानते हैं Shah Rukh Khan के ऐसे ही 8 चर्चित किस्से, जब उनका गुस्सा सातवें आसमान (Shah Rukh Khan Anger Stories) पर पहुंच गया।
अफेयर की खबर छापने वाले पत्रकार को तलवार लेकर धमकाया
शाहरुख खान ने 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद 1993 में वह फिल्म ‘माया मेमसाब’ की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मैगजीन ने उनके और अभिनेत्री दीपा साही के रिश्ते को लेकर आपत्तिजनक खबर प्रकाशित कर दी। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शाहरुख ने शूटिंग के दौरान सहजता बढ़ाने के लिए अभिनेत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। खबर पढ़कर शाहरुख भड़क गए। उन्होंने पहले मैगजीन के एडिटर को फोन किया और जवाब मांगा। (Shah Rukh Khan Anger Stories)
बाद में वह तलवार लेकर रिपोर्टर के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने गुस्से में रिपोर्टर को धमकाया और उसके माता-पिता से कहा कि वह उसे काट डालेंगे। इस मामले में शिकायत होने के बाद पुलिस ने शाहरुख को हिरासत में ले लिया था। बाद में अभिनेता नाना पाटेकर ने उनकी जमानत करवाने में मदद की। यह किस्सा शाहरुख ने 2012 के Think Fest में खुद सुनाया था। (Shah Rukh Khan Anger Stories)
लड़कियों से बदसलूकी करने वालों को पीटा
फिल्म ‘करण अर्जुन’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान और सलमान खान राजस्थान में मौजूद थे। एक गाने की शूटिंग में कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश की टीम की कई लड़कियां भी शामिल थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लड़कों ने यूनिट की लड़कियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। पहले उन्हें समझाने की कोशिश की गई, लेकिन जब वे नहीं माने तो शाहरुख ने लाठी उठाकर उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद टीम ने लड़कियों को सुरक्षित होटल पहुंचाया। (Shah Rukh Khan Anger Stories)
अंडरवर्ल्ड की धमकी पर बोले- मैं पठान हूं
90 के दशक में बॉलीवुड में Underworld का दखल काफी बढ़ गया था। इसी दौरान शाहरुख को अबू सलेम की तरफ से एक फिल्म करने का दबाव बनाया गया। धमकी मिलने पर भी उन्होंने अपनी मजबूरी बताते हुए फिल्म करने से इनकार कर दिया। जब उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई तो शाहरुख ने जवाब दिया, ‘मैं पठान हूं, गोली मारनी है तो मार दो। डरता नहीं हूं।’ इसके कुछ समय बाद छोटा शकील की तरफ से भी उन्हें फोन आया। इसके बाद शाहरुख ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी और बुलेटप्रूफ (Shah Rukh Khan Anger Stories) कार भी खरीदी।
मन्नत पर पत्थरबाजी हुई तो सुहाना को रोता देख भड़क गए
5 मार्च 2007 को शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया और पत्थर फेंके। यह विवाद आईफा अवॉर्ड के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह पर शाहरुख की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ था। उस समय शाहरुख शूटिंग पर थे और गौरी खान भी घर पर मौजूद नहीं थीं। घर में बच्चे और उनकी बहन थे। (Shah Rukh Khan Anger Stories)
पत्थरबाजी से छह साल की सुहाना और आर्यन डरकर रोने लगे। खबर मिलते ही शाहरुख ने शूटिंग रद्द की और घर पहुंच गए। बाद में Mid-Day को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अगर वह पुलिस के पहुंचने से पहले घर आ जाते तो बेटी को रुलाने वालों को नहीं बख्शते। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने परिवार को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव हैं। (Shah Rukh Khan Anger Stories)
सलमान खान के साथ पार्टी में हुई हाथापाई की नौबत
शाहरुख और सलमान खान की दोस्ती में भी एक दौर ऐसा आया, जब दोनों के बीच काफी तनाव रहा। साल 2008 में सलमान की गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि सलमान ने शाहरुख के टीवी शो ‘क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं?’ का मजाक उड़ाया था। इस बात से नाराज शाहरुख ने विरोध जताया और दोनों के बीच बहस बढ़ गई। मामला हाथापाई तक पहुंचने वाला था, लेकिन संजय दत्त ने बीच-बचाव किया। इसके बाद शाहरुख गौरी के साथ पार्टी छोड़कर चले गए। (Shah Rukh Khan Anger Stories)
फराह खान के पति शिरीष कुंदर को जड़ दिया थप्पड़
शाहरुख खान और फराह खान की दोस्ती भी एक विवाद के कारण चर्चा में आई थी। संजय दत्त की फिल्म ‘अग्निपथ’ की सक्सेस पार्टी में शाहरुख भी पहुंचे थे। वहां फराह के पति शिरीष कुंदर ने उनकी फिल्म ‘रा.वन’ के फ्लॉप होने पर टिप्पणी करनी शुरू कर दी। यह सुनकर शाहरुख नाराज हो गए और उन्होंने शिरीष को थप्पड़ मार दिया। फराह पार्टी छोड़कर चली गईं। हालांकि, अगले दिन शिरीष ने शाहरुख से माफी मांग ली और मामला शांत हो गया। (Shah Rukh Khan Anger Stories)
आमिर खान के ब्लॉग पर शाहरुख ने दिया था जवाब
मई 2008 में आमिर खान ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि शाहरुख उनके पैर चाट रहे हैं और वह उन्हें बिस्किट खिला रहे हैं। दरअसल, उन्होंने अपने फार्महाउस में मौजूद एक कुत्ते का नाम शाहरुख रखा था। इस टिप्पणी पर काफी विवाद हुआ। बाद में एक कार्यक्रम में आमिर के अलग-अलग रूप बनाकर फिल्म प्रमोट करने पर शाहरुख से सवाल किया गया। उन्होंने इसे ‘छिछोरापन’ बताते हुए कहा था कि एक स्तर पर पहुंचने के बाद फिल्म प्रचार के लिए इस तरह के तरीके अपनाना सही नहीं है। (Shah Rukh Khan Anger Stories)
वानखेड़े स्टेडियम में सिक्योरिटी गार्ड से भिड़े शाहरुख
17 मई 2012 को शाहरुख अपने परिवार और करीब 40 बच्चों के साथ IPL मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे। उस दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड ने उनके बच्चों और अन्य बच्चों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की। इसकी जानकारी मिलते ही शाहरुख गुस्से में गार्ड से भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने उन पर वानखेड़े स्टेडियम में पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया।
घर पहुंचने के बाद आर्यन और सुहाना ने भी उनके व्यवहार पर नाराजगी जताई। बच्चों ने कहा कि उन्हें इस तरह मारपीट नहीं करनी चाहिए थी। बाद में शाहरुख ने ‘आप की अदालत’ में इस घटना (Shah Rukh Khan Anger Stories) पर बात की और अपने व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी।





