Chinese Film Festival 2026 Concludes in Delhi; The Composer Wins Best Film, Indian Film Festival to Be Held in Beijing (Pic-PR)
Chinese Film Festival: भारत और चीन के बीच सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में दिल्ली में आयोजित पहले चीनी फिल्म महोत्सव (Chinese Film Festival 2026) का समापन हो गया। दो दिवसीय इस आयोजन में दोनों देशों की 10 से ज्यादा फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई। समापन समारोह में अलग-अलग कैटेगरी के विजेताओं को ट्रॉफी, गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव में ‘द कंपोज़र’ (The Composer) को बेस्ट फीचर फिल्म (Chinese Film Festival) का पुरस्कार मिला।
इस आयोजन के दौरान भारत और चीन के बीच फिल्मी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए दो बड़ी घोषणाएं भी की गईं। जल्द ही दिल्ली में दूसरे चीनी फिल्म महोत्सव (Chinese Film Festival) का आयोजन होगा। वहीं, चीन की राजधानी बीजिंग में इंडियन फिल्म फेस्टिवल (Indian Film Festival) का मंच सजाया जाएगा। इसका आयोजन भारतीय दूतावास और दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (DIFF) के सहयोग से किया जाएगा।
फिल्म्स डिवीजन ऑडिटोरियम में हुआ आयोजन
दिल्ली के महादेव रोड स्थित फिल्म्स डिवीजन ऑडिटोरियम (FDA) में आयोजित इस महोत्सव को चीनी दूतावास, दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (DIFF) और संस्कृति मंत्रालय के स्वायत्त संस्थान नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) का सहयोग मिला। यह आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) की ओर से जारी NOC के तहत किया गया।
महोत्सव में दोनों देशों की 10 से ज्यादा फिल्मों को दिखाया गया। आयोजन की व्यवस्थाओं में बीट लाइफ एंटरटेनमेंट की अहम भूमिका रही। इसके कर्ता-धर्ता पीयूष सागर ने संयोजक और ऑपरेशनल हेड के तौर (Chinese Film Festival) पर जिम्मेदारी संभाली।
‘द कंपोज़र’ को मिला बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड
समापन समारोह में जूरी और सिलेक्शन कमेटी की ओर से चुनी गई फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को आधिकारिक ट्रॉफी के साथ गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट (Chinese Film Festival) दिए गए।

महोत्सव के प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार रहे:
- बेस्ट फीचर फिल्म: ‘द कंपोज़र’, निर्देशक ज़िएरझाती याहेफू
- सिलेक्शन कमिटी चॉइस अवॉर्ड: ‘द सिंकिंग ऑफ द लिस्बन मारू’, निर्देशक मिंग फैन, लिली गोंग और फैंग ली
- बेस्ट डायरेक्टर (फीचर): यिहुई शाओ, फिल्म ‘हर स्टोरी’
- बेस्ट एक्टर (फीचर): हू जुन, फिल्म ‘द कंपोज़र’
- बेस्ट एक्ट्रेस (फीचर): ‘नाइट रेड’ (एक्सिस ऑफ वॉर: नाइट रेड FF)
- बेस्ट शॉर्ट फिल्म: ‘अ पासिंग क्लाउड्स’, निर्देशक पेइयान तांग
- बेस्ट चाइल्ड एक्ट्रेस: आराध्या, फिल्म ‘द गर्ल विद क्लोज लिप्स’, निर्देशक रामकिशोर पारचा
दिल्ली में दूसरा चीनी फिल्म महोत्सव
समापन समारोह में भविष्य के दो आयोजनों की जानकारी दी गई। दिल्ली में जल्द ही दूसरे चीनी फिल्म महोत्सव (2nd Chinese Film Festival) की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। इसके अलावा बीजिंग में भारतीय फिल्मों को दिखाने के लिए इंडियन फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को चीन स्थित भारतीय दूतावास और DIFF के आपसी सहयोग से पूरा किया जाएगा। इसका उद्देश्य भारतीय सिनेमा को चीनी दर्शकों तक पहुंचाना और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक (Chinese Film Festival) आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

चीनी दूतावास और फिल्म जगत की हस्तियों ने की पहल की तारीफ
चीनी दूतावास के मिनिस्टर काउंसलर वांग शिनमिंग ने कहा कि सिनेमा ऐसा माध्यम है, जो भौगोलिक सीमाओं से आगे बढ़कर दो देशों के लोगों को जोड़ता है। उन्होंने महोत्सव को सफल बनाने में NSD, संस्कृति मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग के लिए विशेष आभार जताया। चीनी दूतावास के फर्स्ट सेक्रेटरी डॉ. झांग हाइलिन (Chinese Film Festival) ने भी कहा कि फिल्म महोत्सव से भारत और चीन के लोगों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और सांस्कृतिक दूरियां कम होंगी।
महोत्सव के जूरी हेड और थिएटर डायरेक्टर अरविंद गौड़ ने कहा कि सिनेमा और रंगमंच लोगों को एक-दूसरे की संस्कृति, इतिहास और जीवनशैली समझने का मौका देते हैं। वहीं, DIFF के संस्थापक अध्यक्ष और फेस्टिवल डायरेक्टर रामकिशोर पारचा ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने NSD के इस आयोजन से जुड़ने को ऐतिहासिक पहल बताया। कुल मिलाकर, चीनी फिल्म महोत्सव का यह पहला संस्करण पुरस्कारों के साथ-साथ भारत और चीन के बीच नए सिनेमाई (Chinese Film Festival) सहयोग की उम्मीद भी लेकर आया है। अब बीजिंग में होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल पर नजर रहेगी।

1 ने “Chinese Film Festival: दिल्ली में पहले चीनी फिल्म महोत्सव का समापन, ‘द कंपोज़र’ को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड” पर विचार किया;