Florida Plane Crash: 9 Dead as Private Learjet 60 Crashes in Residential Area (Pic-X)
Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बड़ा विमान हादसा (Plane Crash) हुआ। टेक्सास से बहामास जा रहा एक निजी विमान (Private Jet) पाम बीच काउंटी (Palm Beach County) के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन को आसपास रहने वाले करीब 600 लोगों को सुरक्षित स्थानों (Florida Plane Crash) पर पहुंचाना पड़ा।
हादसे का शिकार हुआ विमान लियरजेट 60 (Learjet 60) था, जिसने टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Austin-Bergstrom International Airport) से उड़ान भरी थी। इसे बहामास के नॉर्थ एल्युथेरा हवाई अड्डे (North Eleuthera Airport) पहुंचना था, लेकिन दोपहर करीब 12:50 बजे यह लेक वर्थ बीच (Lake Worth Beach) के पास जमीन पर जा गिरा। अमेरिकी विमानन एजेंसियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी (Florida Plane Crash) के मुताबिक, विमान अचानक तेजी से नीचे आया था, हालांकि दुर्घटना की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
टेक्सास से बहामास जा रहा था निजी विमान
अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (Federal Aviation Administration यानी FAA) के मुताबिक, बॉम्बार्डियर कंपनी (Bombardier) का बनाया लियरजेट 60 (Learjet 60) विमान टेक्सास से बहामास के लिए रवाना हुआ था। यह दो इंजन वाला व्यावसायिक विमान (Business Jet) था। उड़ान के दौरान यह पाम बीच काउंटी के पास रिहायशी (Florida Plane Crash) इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी (Sean Duffy) ने हादसे में विमान पर सवार सभी 9 लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद हादसा बताया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स (Reuters) की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान डेलावेयर (Delaware) स्थित एक कंपनी के नाम पर पंजीकृत था।
Bhutan Flood: भूटान में ग्लेशियर झील फटने से तबाही, भारत के बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा
हादसे के बाद 600 लोगों को घरों से निकाला गया
विमान के जमीन से टकराने (Florida Plane Crash) के बाद आसपास के इलाके में भारी नुकसान हुआ। पाम बीच काउंटी के कमिश्नर जोएल फ्लोरेस (Joel Flores) के मुताबिक, हादसे वाली जगह पर सड़क के पास एक बड़ा गड्ढा बन गया। यह गड्ढा एक मोबाइल होम पार्क (Mobile Home Park) के प्रवेश द्वार के नजदीक था।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आसपास रहने वाले करीब 600 लोगों को वहां से निकालने का फैसला किया। इन लोगों को काउंटी के दो अलग-अलग राहत केंद्रों में पहुंचाया गया। वहीं, आपातकालीन टीमों ने घटनास्थल को सुरक्षित करने और नुकसान का जायजा लेने का काम (Florida Plane Crash) शुरू किया।
Earthquake Today: शिमला से पाकिस्तान तक कांपी धरती, 4 जगह आए भूकंप के झटके
सोशल मीडिया पर वायरल हुए हादसे के वीडियो
हादसे के कुछ वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर भी सामने आए हैं। इनमें विमान को तेजी से जमीन की ओर गिरते और टकराने के बाद आग के गोले में बदलते हुए देखा गया। टक्कर के बाद आसपास के इलाके में विमान का मलबा फैल गया। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसैंटिस (Ron DeSantis) ने घटनास्थल के (Florida Plane Crash) पास आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में इस दुर्घटना को बड़ी त्रासदी बताया। विमान बनाने वाली कंपनी बॉम्बार्डियर (Bombardier) ने भी जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है।
अमेरिकी एजेंसियां कर रहीं हादसे की जांच
अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (National Transportation Safety Board यानी NTSB) ने इस विमान दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उड़ान के दौरान विमान अचानक नीचे क्यों गिरा। जांच में मौसम की स्थिति, विमान में तकनीकी खराबी और दूसरे संभावित कारणों की पड़ताल (Florida Plane Crash) की जाएगी। फिलहाल हादसे की वजह को लेकर कोई अंतिम जानकारी सामने नहीं आई है।
News Source: ANI







