Delhi Chawri Bazar Building Collapse: Eyewitness Mohammad Naeem Recounts Horrifying Scene (Pic-X)
Delhi Chawri Bazar Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार (Chawri Bazar) इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक तेज आवाज के साथ ढह गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इमारत के मलबे में दबने से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे के वक्त आसपास के लोग अपने घरों में थे। अचानक आई तेज धमाके जैसी आवाज ने सभी को डरा दिया। चश्मदीद मोहम्मद नईम ने बताया कि आवाज सुनकर लोग घबराते हुए घरों से बाहर निकले। शुरुआत में उन्हें लगा कि उनका अपना घर गिर गया है, लेकिन बाहर आने पर पता चला कि बगल में बन रही इमारत ढह गई है। इस (Delhi Chawri Bazar Building Collapse) हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
धमाके जैसी आवाज सुनकर घरों से बाहर भागे लोग
हादसे के चश्मदीद मोहम्मद नईम के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच हुई। उन्होंने बताया कि उस समय वे सो रहे थे। अचानक एक तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद घर में मौजूद सभी लोग उठकर बाहर की तरफ भागे। नईम ने बताया कि आवाज इतनी तेज थी कि उन्हें लगा जैसे उनका ही घर गिर गया हो। जब उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो पता चला कि पास में बन रही तीन मंजिला इमारत ढह गई है। उनके मुताबिक, बिल्डिंग में तीन या चार लिंटर (Delhi Chawri Bazar Building Collapse) पहले ही डाले जा चुके थे और वे सभी एक साथ नीचे गिर गए।
Read: Delhi Police: सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 3 मामलों में होगी पूछताछ
4-5 महीने से चल रहा था निर्माण का काम
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस इमारत में हादसा हुआ, वहां पिछले कई महीनों से निर्माण कार्य चल रहा था। घायल मजदूरों में से एक ने बताया कि घटना के समय वहां करीब तीन या चार लोग मौजूद थे। उसने एक शव (Delhi Chawri Bazar Building Collapse) को बाहर निकाले जाते हुए भी देखा।
वहीं, मोहम्मद अल्ताफ ने बताया कि उनका घर गली के ठीक बाहर है। वहां दो से तीन मंजिला नई इमारत बनाई जा रही थी। उनके मुताबिक, इमारत गिरने के बाद तेज आवाज सुनाई दी। आसपास (Delhi Chawri Bazar Building Collapse)की दूसरी इमारतों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
सुबह 9:50 बजे फायर विभाग को मिली सूचना
दिल्ली के चावड़ी बाजार में हुए इस Building Collapse की सूचना गुरुवार सुबह करीब 9:50 बजे फायर विभाग को मिली। सूचना मिलते ही फायर विभाग, एनडीआरएफ (NDRF) और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए Rescue Operation शुरू किया गया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे में करीब 15 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई। राहत-बचाव टीम ने दो लोगों के शव बाहर निकाले और उन्हें पोस्टमॉर्टम (Delhi Chawri Bazar Building Collapse) के लिए भेज दिया। वहीं, एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इमारत गिरने से इलाके में दहशत
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इमारत में पिछले 5-6 महीनों से निर्माण का काम चल रहा था। गुरुवार सुबह अचानक पूरी इमारत ढह गई। तेज आवाज और मलबा गिरने से आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए। फिलहाल राहत और बचाव टीमें मौके पर मौजूद हैं। मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। इस हादसे ने इलाके के लोगों को डरा (Delhi Chawri Bazar Building Collapse) दिया है और सभी की नजरें बचाव अभियान पर टिकी हुई हैं।
