Ramayana X Review: Ranbir Kapoor and Yash Impress Fans, Audience Calls It a Masterpiece (Pic-x)
Ramayana X Review: रणबीर कपूर और यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण‘ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। फिल्म का पहला शो देखने पहुंचे दर्शकों ने X (पहले ट्विटर) पर अपना रिव्यू शेयर करना शुरू कर दिया है। शुरुआती प्रतिक्रियाओं में कोई इसे मास्टरपीस बता रहा है तो किसी ने इसे सिनेमा का बिल्कुल अलग अनुभव बताया है। खासतौर पर फिल्म के VFX, CGI, सिनेमैटोग्राफी और दमदार सीन्स की खूब (Ramayana X Review) तारीफ हो रही है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर ट्रेलर और टीजर रिलीज होने के बाद काफी चर्चा और ट्रोलिंग हुई थी। लेकिन अब सिनेमाघरों में फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों की राय बदलती नजर आ रही है। रणबीर कपूर के शांत और प्रभावशाली राम अवतार से लेकर यश के दमदार रावण वाले अंदाज तक, दोनों कलाकारों की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि Ramayana Movie Review में दर्शकों ने फिल्म को लेकर (Ramayana X Review) क्या-क्या कहा है।
‘हर 15 मिनट में खड़े हो जाते हैं रोंगटे’
फिल्म देखने के बाद एक दर्शक ने X पर अपना अनुभव शेयर करते हुए इसे शानदार सिनेमाई अनुभव बताया। यूजर के मुताबिक, फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं जिन्हें देखकर हर 15 मिनट में रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उसने फिल्म के Background Music (BGM) और शानदार सीक्वेंस की तारीफ की। खासतौर पर रावण के देवलोक पर कब्जा करने वाले हिस्से को उसने बेहद शानदार बताया। इस रिव्यू के मुताबिक, फिल्म के कुछ दृश्य दर्शकों पर गहरी छाप (Ramayana X Review) छोड़ते हैं।
यूजर्स ने बताया मास्टरपीस
सोशल मीडिया पर एक अन्य यूजर ने ‘रामायण’ को मैजिकल सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बताया। उसने फिल्म के Visual Effects, CGI, Cinematography और कलाकारों की Performance की जमकर तारीफ की। यूजर का कहना था कि फिल्म देखने के बाद भी वह उसके अनुभव से बाहर नहीं निकल पाया है। वहीं, एक दूसरे दर्शक ने लिखा कि यह सिर्फ फिल्म देखने जैसा अनुभव नहीं है, बल्कि सिनेमा को महसूस करने का बिल्कुल अलग तरीका है। उसके मुताबिक, फिल्म की भव्यता और स्क्रीन (Ramayana X Review) पर दिखाए गए दृश्य इसे खास बनाते हैं।
यश के रावण अवतार पर फिदा हुए दर्शक
फिल्म में यश के रावण वाले किरदार को लेकर भी काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई दर्शकों ने उनके अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा कि रावण के किरदार में यश दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों को फिल्म का दूसरा हिस्सा खास तौर पर पसंद आया है। एक दर्शक ने कहा कि दूसरे पार्ट का Screenplay शानदार है और रावण के रूप में यश बेहद प्रभावशाली लगे हैं। इस यूजर ने फिल्म को सिनेमाघरों में 3D में देखने की (Ramayana X Review) सलाह भी दी।
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की एक्टिंग की भी तारीफ
दर्शकों ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अभिनय पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने रणबीर के राम वाले किरदार को शांत और शालीन बताया। वहीं, यश को दमदार और शानदार कहा। साई पल्लवी की परफॉर्मेंस को भी प्रभावशाली बताया गया। इसके अलावा फिल्म के भव्य सीन्स, शानदार VFX और अभिनय को इसकी बड़ी खूबियों में (Ramayana X Review) गिना गया है।
हालांकि, हर दर्शक फिल्म के सभी पहलुओं से खुश नहीं दिखा। कुछ लोगों ने Background Music को और बेहतर बनाए जाने की गुंजाइश बताई है। यानी फिल्म के विजुअल्स और कलाकारों की तारीफ के बीच म्यूजिक को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं (Ramayana X Review) भी सामने आई हैं।
क्या 4000 करोड़ के बजट पर खरी उतरी ‘रामायण’?
करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘रामायण’ को लेकर रिलीज से पहले ही काफी उत्सुकता थी। फिल्म का LA में प्रीमियर भी हुआ था, जहां से शानदार प्रतिक्रिया मिलने की बात सामने आई थी। अब भारत में रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों के शुरुआती रिव्यू चर्चा में हैं।
कुल मिलाकर, ‘रामायण’ को लेकर शुरुआती X Reviews काफी उत्साहजनक हैं। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अभिनय के साथ फिल्म के VFX और भव्य सीन्स दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। हालांकि, BGM को लेकर कुछ दर्शकों ने अपनी राय अलग रखी है। अब देखना होगा कि शुरुआती प्रतिक्रियाओं के बाद फिल्म को दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स (Ramayana X Review) मिलता है।






