Bigg Boss 20: Rohit Shetty Talks About Firing, Offers Gullu Khatron Ke Khiladi (pic-google)
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी नजर आए। शो में उन्होंने घरवालों के झगड़ों पर बात की और कई कंटेस्टेंट्स को उनकी गलतियों का एहसास कराया। इस दौरान आसिफ खान से जुड़े हार्ट अटैक के मुद्दे से लेकर काजी तौकीर, यंग और स्काउट के बीच हुए झगड़े (Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar) तक पर चर्चा हुई।
रोहित शेट्टी ने घरवालों को समझाया कि शो में उनकी हरकतों का असर बाहर उनकी छवि पर भी पड़ता है। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने घर पर हुई फायरिंग का जिक्र करते हुए कंटेस्टेंट्स को थूकने के मुद्दे पर लड़ने के बजाय जरूरी बातों पर ध्यान देने की सलाह दी। इसके अलावा उन्होंने गुल्लू को अपने शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में आने का ऑफर (Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar) भी दिया।
रोहित शेट्टी ने घर पर फायरिंग का किया जिक्र
‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने यंग और स्काउट से काजी तौकीर के साथ हुए झगड़े पर सवाल किए। उन्होंने समझाया कि दोनों अपनी टीम के साथ मिलकर काजी पर चढ़ाई करते हैं, जिससे बाहर उनकी छवि खराब हो रही है। रोहित के मुताबिक, इस तरह का व्यवहार उन्हें छपरी गुंडों जैसा (Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar) दिखाता है।
इस बातचीत में आसिफ खान की ओर से उठाए गए थूकने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इसी दौरान रोहित शेट्टी ने अपने घर पर हुई फायरिंग की घटना का जिक्र करते हुए कहा, ‘यहां हमारे घर पर फायरिंग हो रही है आप लोग थूकने पर उलझे हुए हो.’ उनके इस बयान ने घरवालों के बीच चल रहे विवादों पर (Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar) ध्यान खींचा।
Ramayana Movie: रामायण की एडवांस बुकिंग में धमाका! रिलीज से 12 दिन पहले बिके 1.75 लाख टिकट
गुल्लू को मिला ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर
रोहित शेट्टी ने शो में कनिका मान के खेल की तारीफ की और उन्हें मैच्योर बताया। उन्होंने गुल्लू के गेम की भी सराहना की और कहा कि वह घर में आग में घी डालने का काम करते हैं। इसी बातचीत के दौरान रोहित ने गुल्लू को अपने स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में आने का ऑफर दिया। रोहित ने गुल्लू से कहा, ‘तू खतरों के खिलाड़ी में आ जा यार.’ यह सुनकर गुल्लू काफी उत्साहित नजर आए। इस ऑफर के बाद शो का यह पल चर्चा (Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar) में आ गया।
स्काउट और लव गिल को दी रिश्ते पर सलाह
रोहित शेट्टी ने स्काउट और लव गिल के रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने दोनों को समझाया कि टेलीविजन पर उनका रिश्ता जिस तरह दिख रहा है, उससे उनकी छवि पर गलत असर पड़ सकता है। रोहित ने उन्हें अपने व्यवहार पर ध्यान देने और चीजों को सुधारने की सलाह दी।इसी बातचीत में रोहित ने ट्रोलिंग को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ‘मैं खुलकर बोल रहा हूं जो बोल रहा हूं. हमारी जिंदगी जो रहा है उससे फर्क नहीं पड़ रहा है तो ट्रोलिंग से क्या पड़ेगा.’ इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह अपनी फिल्म ‘गोलमाल 4’ की जनवरी में होने वाली रिलीज की तैयारी में (Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar) व्यस्त हैं।
वीकेंड का वार में मैरी कॉम हुईं बेघर
इस एपिसोड में बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम का सफर भी खत्म हो गया। घर से बाहर जाने से पहले उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स से मुलाकात की और उन्हें अलविदा कहा। इस दौरान घर का माहौल भावुक हो गया। मैरी कॉम के जाने पर अरिश्फा अपने आंसू नहीं रोक पाईं। वहीं, स्काउट और लव गिल उनसे मिलने नहीं पहुंचे। बाद में मैरी कॉम ने जाने से पहले दोनों को अपने पास बुलाया और उनसे मुलाकात की। इस तरह वीकेंड का वार में जहां घरवालों को रोहित शेट्टी की नसीहत मिली, वहीं मैरी कॉम (Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar) के एविक्शन ने सभी को भावुक कर दिया।







