Marco Rubio Denies Leaving Trump Administration (Pic-Google)
Marco Rubio Denies Leaving Trump Administration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को मिडटर्म चुनावों में हार का सामना करना पड़ता है तो क्या विदेश मंत्री मार्को रुबियो उनका साथ छोड़ देंगे? पिछले कुछ समय से अमेरिकी राजनीति में इस सवाल को लेकर चर्चा चल रही थी। ऐसी खबरें सामने आई थीं कि चुनाव में पार्टी की हार के बाद रुबियो ट्रंप प्रशासन से अलग होने के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, अब उन्होंने खुद इन अटकलों को खारिज कर दिया है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने साफ कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के आखिरी दिन तक उनके साथ काम करना उनकी योजना का हिस्सा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस्तीफे की खबरों पर हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि ऐसी बातें कहां से आ रही हैं। रुबियो के इस बयान के बाद उनके ट्रंप प्रशासन छोड़ने (Marco Rubio Denies Leaving Trump Administration) की चर्चाओं पर विराम लगता दिखाई दे रहा है।
ट्रंप प्रशासन छोड़ने की खबरों पर क्या बोले मार्को रुबियो?
द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, गुरुवार को व्हाइट हाउस में अपने कार्यालय में दिए गए इंटरव्यू के दौरान मार्को रुबियो से उनके इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा, “सच कहूं तो, मुझे नहीं पता कि ये बातें कहां से आती हैं।” रुबियो ने आगे कहा कि उन्हें अपना काम बहुत पसंद है।
जब लोग कहते हैं कि वह अपनी नौकरी छोड़ने (Marco Rubio Denies Leaving Trump Administration) वाले हैं तो उन्हें हंसी आती है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर वह कौन सी नौकरी छोड़ने जा रहे हैं? गौरतलब है कि रुबियो अमेरिकी विदेश मंत्री होने के साथ-साथ राष्ट्रपति ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Advisor) की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
2028 के राष्ट्रपति चुनाव पर रुबियो ने क्या कहा?
इंटरव्यू के दौरान मार्को रुबियो से साल 2028 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election 2028) को लेकर भी सवाल किया गया। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। रुबियो ने कहा कि वह अब 2028 को लेकर कोई बात नहीं करना चाहते। उन्होंने साफ कर दिया कि फिलहाल (Marco Rubio Denies Leaving Trump Administration) उनका ध्यान इस चुनाव पर नहीं है।
हालांकि, उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को लेकर अपनी राय जरूर रखी। रुबियो ने कहा कि अगर वेंस 2028 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ते हैं तो वह उनका समर्थन करेंगे। इससे पहले मई में NBC न्यूज को दिए इंटरव्यू में भी उन्होंने जेडी वेंस को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया था।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में क्या किया गया था दावा?
मार्को रुबियो के इस्तीफे की चर्चा उस समय तेज हुई थी, जब ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार की स्थिति में रुबियो ट्रंप प्रशासन छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं। रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया गया था कि रुबियो और उनके सलाहकार (Marco Rubio Denies Leaving Trump Administration) आगे के विकल्पों पर विचार कर रहे थे।
हालांकि, उन्होंने पद छोड़ने को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया था और न ही इसके लिए कोई समय-सीमा तय की गई थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि रुबियो ने व्हाइट हाउस के कुछ अधिकारियों के साथ पद छोड़ने को लेकर बातचीत की थी। हालांकि, अधिकारियों ने उन्हें पद पर बने रहने के लिए कहा था। (Marco Rubio Denies Leaving Trump Administration)
US Politics: ईरान से जंग, महंगाई और टैरिफ… जानिए ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी की हार की पूरी कहानी
व्हाइट हाउस ने भी खबरों को बताया था फर्जी
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद व्हाइट हाउस और अमेरिकी विदेश विभाग ने इन दावों का खंडन किया था। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता बेनी रे हार्मनी ने इसे मनगढ़ंत अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था कि अज्ञात सूत्रों के जरिए फैलाई जा रही इस खबर में कोई तथ्य नहीं है। वहीं, द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और यूरोप दोनों जगह (Marco Rubio Denies Leaving Trump Administration) रुबियो के इस्तीफे को लेकर चर्चा थी।
कुछ जानकारों का मानना था कि वह नवंबर 2028 में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की तैयारी के लिए पद छोड़ सकते हैं। फिलहाल मार्को रुबियो ने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। उनके बयान से साफ है कि वह अभी ट्रंप प्रशासन में अपनी जिम्मेदारियां निभाने पर ध्यान दे रहे हैं और 2028 के चुनाव को लेकर कोई (Marco Rubio Denies Leaving Trump Administration) सार्वजनिक चर्चा नहीं करना चाहते।







