Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: NEET Paper Leak Case: कैसे लीक हुआ NEET UG का पेपर? राजस्थान से केरल तक फैले नेटवर्क की Inside Story
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - NEET Paper Leak Case: कैसे लीक हुआ NEET UG का पेपर? राजस्थान से केरल तक फैले नेटवर्क की Inside Story

National

NEET Paper Leak Case: कैसे लीक हुआ NEET UG का पेपर? राजस्थान से केरल तक फैले नेटवर्क की Inside Story

NEET पेपर लीक ने हिला दी देश की परीक्षा व्यवस्था

Manish Negi
Last updated: मई 13, 2026 7:23 अपराह्न
Manish Negi Published मई 12, 2026
Share
NEET Paper Leak Case
NEET Paper Leak Case: कैसे लीक हुआ NEET UG का पेपर? राजस्थान से केरल तक फैले नेटवर्क की Inside StoryTv Today Bharat National Desk/ Photo : Team
SHARE
Highlights
  • NEET UG 2026 परीक्षा रद्द
  • राजस्थान से शुरू हुआ पेपर लीक नेटवर्क
  • WhatsApp-Telegram से फैला प्रश्नपत्र
  • पांच राज्यों तक पहुंचा लीक पेपर
  • अब CBI करेगी पूरे मामले की जांच

NEET Paper Leak Case: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 अब बड़े विवादों में घिर गई है। राजस्थान में सामने आए पेपर लीक मामले के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। करीब 22 लाख छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मामले ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। अब NEET Paper Leak Case की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI को सौंप दी गई है।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर परीक्षा का प्रश्नपत्र कहां से लीक हुआ, किसने इसे अलग-अलग राज्यों तक पहुंचाया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। शुरुआती जांच में राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तराखंड और बिहार तक फैले बड़े नेटवर्क की जानकारी सामने आई है।

राजस्थान से खुला पूरे नेटवर्क का राज

सूत्रों के मुताबिक NEET Paper Leak Case का सबसे अहम कनेक्शन राजस्थान के सीकर जिले से जुड़ता दिखाई दे रहा है। जांच में सामने आया कि सीकर के पिपराली रोड पर एसके कंसल्टेंसी चलाने वाला राकेश मंडावरिया इस पूरे मामले का मुख्य किरदार माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि राकेश को परीक्षा से पहले ही क्वेश्चन बैंक मिल गया था। यह पेपर उसे चूरू के एक युवक ने उपलब्ध कराया, जो फिलहाल केरल में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। जांच एजेंसियों के अनुसार प्रश्नपत्र की पीडीएफ पहले सीकर पहुंची और फिर अलग-अलग राज्यों में छात्रों तक पहुंचाई गई। यही वजह है कि NEET Paper Leak Case धीरे-धीरे राष्ट्रीय स्तर का बड़ा घोटाला बन गया।

Also Read: हाई कोर्ट में केंद्र का बड़ा बयान, नियमित सैनिकों जैसे लाभ के हकदार नहीं अग्निवीर

WhatsApp और Telegram से फैला पेपर

जांच में यह भी सामने आया है कि पेपर लीक होने के बाद इसे कई व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए छात्रों तक पहुंचाया गया। राकेश मंडावरिया ने कथित तौर पर अपने पीजी में रहने वाले छात्रों को पेपर उपलब्ध कराया। वहां से यह नेटवर्क तेजी से दूसरे राज्यों तक फैल गया। NEET Paper Leak Case में अब डिजिटल चैट्स और सोशल मीडिया ग्रुप्स सबसे बड़े सबूत माने जा रहे हैं।

एसओजी और अन्य एजेंसियां कई मोबाइल फोन, चैट रिकॉर्ड और टेलीग्राम ग्रुप्स की जांच कर रही हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए हजारों छात्रों तक प्रश्न पहुंचाए गए।

Also Read: 75वें अमृत पर्व पर इतिहास रचेगा सोमनाथ मंदिर, 11 तीर्थों के जल से होगा पहला कुंभाभिषेक

पांच राज्यों तक फैला कनेक्शन

शुरुआती जांच में राजस्थान के अलावा महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार और केरल का कनेक्शन सामने आया है। सूत्रों के अनुसार पेपर सबसे पहले महाराष्ट्र के नासिक तक पहुंचा। वहां कुछ छात्रों को परीक्षा से पहले ही सवाल उपलब्ध करा दिए गए थे। इसके बाद हरियाणा और उत्तराखंड के कुछ परीक्षा केंद्रों तक भी पेपर पहुंचने की बात सामने आई।

NEET Paper Leak Case में बिहार कनेक्शन भी जांच एजेंसियों के रडार पर है, हालांकि वहां शामिल संदिग्धों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

Read More: धर्म जागरण से राष्ट्र निर्माण तक, पुज्य देवकीनंदन ठाकुर की दिव्य पहल’

कैसे पकड़ा गया कथित मास्टरमाइंड?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब परीक्षा खत्म होने के बाद राकेश मंडावरिया ने खुद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। राजस्थान पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने चूरू के उस युवक का नाम बताया, जो केरल में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने केरल पहुंचकर पूछताछ की और वहां से मनीष नाम के शख्स का नाम सामने आया।

अब जांच एजेंसियां मनीष को NEET Paper Leak Case का बड़ा मास्टरमाइंड मान रही हैं। सूत्रों का दावा है कि उसके पास खुद का प्रिंटिंग प्रेस भी है और वही पेपर लीक का मुख्य स्रोत हो सकता है।

Read More: पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील

प्रिंटिंग से पहले ही लीक हुआ पेपर!

एसओजी की शुरुआती जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि पेपर कथित तौर पर प्रिंटिंग से पहले ही लीक हो गया था।

जांच में पाया गया कि बायोलॉजी के 90 और केमिस्ट्री के 35 सवाल हूबहू परीक्षा में पूछे गए। सूत्रों का कहना है कि मनीष और उसके नेटवर्क ने लीक हुए सवालों में कुछ अतिरिक्त प्रश्न जोड़कर एक क्वेश्चन बैंक तैयार किया था। NEET Paper Leak Case में यह खुलासा बेहद गंभीर माना जा रहा है क्योंकि इससे परीक्षा की पूरी गोपनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

छात्रों से पैसों का लेन-देन

जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि पेपर देने के बदले छात्रों से मोटी रकम वसूली गई थी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि प्रत्येक छात्र से कितने पैसे लिए गए थे। लेकिन पूछताछ में कुछ छात्रों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने प्रश्नपत्र के बदले भुगतान किया था।

NEET Paper Leak Case में अब आर्थिक लेन-देन की जांच भी तेज कर दी गई है। बैंक खातों, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और डिजिटल पेमेंट रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

Read More: TMC से निलंबन के बाद रिजू दत्ता ने IPS अजय पाल शर्मा से मांगी माफी, बदले सुर

अब CBI करेगी पूरे मामले की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने अब जांच सीबीआई को सौंप दी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। CBI अब यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि पेपर सबसे पहले कहां से बाहर आया और इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल थे। जांच एजेंसियां तकनीकी सबूतों, मोबाइल डेटा और चैट रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

NEET Paper Leak Case ने देश की परीक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लाखों छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी है और अब सभी की नजर जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर टिकी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर गहरा असर पड़ सकता है। फिलहाल छात्र दोबारा परीक्षा को लेकर भी असमंजस की स्थिति में हैं और पूरे देश में इस मुद्दे पर बहस जारी है।

Follow Us: | TV TODAY BHARAT Live | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram | YOUTUBE 

You Might Also Like

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बूंदाबांदी के बीच बढ़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड के तीन जिले बने Disaster Hotspot, मानसून से पहले अलर्ट मोड में सरकार

Punjab SIR Process: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, वोट काटने-जोड़ने पर उठे सवाल

Allahabad High Court Verdict: संतकबीरनगर मदरसा बुलडोजर केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम-कमिश्नर के आदेश रद्द

Fuel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों ने बढ़ाई चिंता, महंगाई की मार से आम आदमी बेहाल

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Bharat tv liveCBI investigationCompetitive Exam LeakEducation ScamIndia education newsindia tv today live newsNEET Exam NewsNEET Paper Leak CaseNEET UG 2026NEET UG ControversyNTA Exam LeakRajasthan Paper LeakToday Big Breakingtoday political news headlines in hinditv todat bharat big newstv today bharat live breakingtv today bharat live hindi newstv today bharat live newstv today newsWatch Live TV
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Delhi NCR Weather
Delhi

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बूंदाबांदी के बीच बढ़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

मई 16, 2026
Disaster Hotspot
Uttarakhand

उत्तराखंड के तीन जिले बने Disaster Hotspot, मानसून से पहले अलर्ट मोड में सरकार

मई 16, 2026
Punjab SIR Process
PUNJAB

Punjab SIR Process: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, वोट काटने-जोड़ने पर उठे सवाल

मई 16, 2026
Allahabad High Court Verdict
Uttar Pradesh

Allahabad High Court Verdict: संतकबीरनगर मदरसा बुलडोजर केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम-कमिश्नर के आदेश रद्द

मई 15, 2026
Fuel Price Hike
National

Fuel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों ने बढ़ाई चिंता, महंगाई की मार से आम आदमी बेहाल

मई 15, 2026
Dhar Bhojshala Verdict
Madhya PradeshNational

Dhar Bhojshala Verdict:धार भोजशाला पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मंदिर होने पर लगाई मुहर

मई 15, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?