Omar Abdullah Marries Journalist Nidhi Razdan, Shares Wedding Photos (Pic-x)
Omar Abdullah Marries Journalist Nidhi Razdan: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने पत्रकार और पूर्व टीवी एंकर निधि राजदान (Nidhi Razdan) के साथ शादी कर ली है। दोनों ने 31 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की आधिकारिक जानकारी दी और तस्वीरें भी साझा कीं। उमर अब्दुल्ला ने इस नए रिश्ते की शुरुआत को जिंदगी का नया सफर बताया, वहीं निधि राजदान ने अपने खास अंदाज में शादी की खबर साझा की।
बताया जा रहा है कि इस जोड़े ने 30 अक्टूबर को श्रीनगर के हरि निवास पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निजी समारोह में शादी की। इसके बाद 31 अक्टूबर को दिल्ली में पहला रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। शादी की खबर सामने आने के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा (Omar Abdullah Marries Journalist Nidhi Razdan) में हैं।
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने दी शादी की जानकारी
उमर अब्दुल्ला ने अपने X (Twitter) हैंडल पर निधि राजदान के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “कल एक नए सफर की शुरुआत हुई।” इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी शादी की जानकारी दी। कुछ देर बाद निधि राजदान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खबर को साझा किया। निधि ने हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा, “Its Done Bro.” दोनों की पोस्ट सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां मिल रही हैं। हालांकि, शादी का समारोह निजी रखा गया था और इसमें परिवार के सदस्यों (Omar Abdullah Marries Journalist Nidhi Razdan) और करीबी लोगों ने ही हिस्सा लिया।
पायल अब्दुल्ला से तलाक के तीन महीने बाद की शादी
उमर अब्दुल्ला की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी पायल अब्दुल्ला से हुई थी। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी करीब 30 साल पुरानी शादी को खत्म करने की मंजूरी दी थी। अदालत ने संविधान के अनुच्छेद 142 (Article 142) के तहत तलाक को मंजूरी दी। (Omar Abdullah Marries Journalist Nidhi Razdan)
दोनों पक्षों ने लंबे समय से चल रहे वैवाहिक विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए समझौता किया था। उमर अब्दुल्ला की पहली शादी से दो बेटे हैं। वहीं, निधि राजदान देश के जाने-माने नेशनल टीवी चैनल की पूर्व एंकर रह चुकी हैं। इससे पहले उनकी शादी दिल्ली के एक गीतकार (Omar Abdullah Marries Journalist Nidhi Razdan) और पत्रकार से हुई थी।
हरि निवास पैलेस में हुई शादी
सूत्रों के मुताबिक, उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी 30 अक्टूबर को श्रीनगर के हरि निवास पैलेस (Hari Niwas Palace) में हुई। समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी को निजी रखा गया था, इसलिए इसकी तस्वीरें और जानकारी बाद में सार्वजनिक की गईं। बताया जा रहा है कि शादी से पहले दोनों को कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक साथ देखा गया था। इनमें दिल्ली हाफ मैराथन (Delhi Half Marathon) और जम्मू-कश्मीर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Omar Abdullah Marries Journalist Nidhi Razdan)शामिल हैं।
स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत दर्ज हुई शादी
जानकारी के अनुसार, उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी दिल्ली की एक अदालत में स्पेशल मैरिज एक्ट (Special Marriage Act) के तहत रजिस्टर हुई है। इससे जुड़ी कानूनी प्रक्रिया अगस्त 2026 में शुरू हुई थी और सितंबर के आखिर तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं। सूत्रों का यह भी कहना है कि कानूनी पंजीकरण (Omar Abdullah Marries Journalist Nidhi Razdan)से पहले श्रीनगर के हरि निवास पैलेस में निकाह की रस्म भी हुई थी।
इसमें दोनों परिवारों के लोग मौजूद थे। शादी के बाद अब रिसेप्शन का कार्यक्रम भी तय है। पहला रिसेप्शन 31 अक्टूबर को शाम सात बजे दिल्ली के एक निजी होटल में होगा। इसके बाद अगले हफ्ते जम्मू और फिर श्रीनगर में भी रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस तरह उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने अपने रिश्ते को नया नाम दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खास मौके की जानकारी साझा की और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की घोषणा की।
News Source: PTI







