Following his victory in the Patna MLC election, Neeraj Kumar took a dig at Anant Singh, saying, "Where are you, Gunjan? Come and take these sweets!" (pic-x)
Patna MLC Election Result: बिहार की राजनीति में पटना स्नातक सीट (Patna Graduate MLC Election Result) के नतीजों के बाद जेडीयू नेता नीरज कुमार और मोकामा विधायक अनंत सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नीरज कुमार ने अपनी जीत तय होने के बाद अनंत सिंह पर तंज कसते हुए कहा, ‘कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां!’ उनके इस बयान के बाद भोजपुरी गायक गुंजन सिंह और अनंत सिंह के घर तैयार हो रही मिठाइयों की चर्चा फिर (Patna MLC Election Result) शुरू हो गई है।
दरअसल, चुनाव की गिनती शुरू होने से पहले ही अनंत सिंह ने जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह की जीत का दावा किया था। उनके आवास पर मिठाइयां भी तैयार कराई जा रही थीं। लेकिन नतीजे नीरज कुमार के पक्ष में जाते दिखाई दिए। इसके बाद जेडीयू नेता ने मिठाइयों का जिक्र करते हुए अपने राजनीतिक विरोधी पर निशाना साधा। हालांकि, जीत की औपचारिक (Patna MLC Election Result) घोषणा का इंतजार था।
जीत के बाद नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर क्या कहा?
पटना स्नातक सीट (Patna MLC Election) पर जीत लगभग तय होने के बाद नीरज कुमार ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन की जीत है। नीरज कुमार ने कहा, ‘मैं जीत का जश्न नहीं मना रहा हूं, बल्कि मानसिक रूप से बोझ से दबा था, लेकिन कार्यकर्ताओं का इतना प्यार और सम्मान मिला कि जनबल के बूते, हमने धनबल और बाहुबल को झुका दिया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जो खुद जमानत पर हैं वो जमानत जब्त की बात कर रहे हैं।’ नीरज कुमार का यह बयान अनंत सिंह की ओर इशारा माना (Patna MLC Election Result) जा रहा है।
Anant Singh: जेडीयू से बाहर होते ही अनंत सिंह के बदले तेवर, अब अपनी पार्टी बनाने की तैयारी?
गुंजन सिंह और मिठाइयों का क्या है पूरा मामला?
इस चुनाव में भोजपुरी गायक गुंजन सिंह (Bhojpuri Singer Gunjan Singh) ने अनंत सिंह का खुलकर समर्थन किया था। अनंत सिंह ने जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार किया था। चुनाव की गिनती से पहले अनंत सिंह के आवास पर बड़ी मात्रा में मिठाइयां तैयार कराई जा रही थीं। वहां रसगुल्ले और गुलाब जामुन बन रहे थे। टेंट लगाया गया था और समर्थकों की भीड़ भी जुटी थी। अनंत सिंह को उम्मीद (Patna MLC Election Result) थी कि उनके समर्थन वाले उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह भारी मतों से जीतेंगे।
लेकिन जब नतीजे नीरज कुमार के पक्ष में जाते दिखे, तो उन्होंने मिठाइयों को लेकर तंज कस दिया। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि अनंत सिंह के यहां तैयार मिठाइयों का अब क्या होगा, तो नीरज कुमार ने भोजपुरी अंदाज में कहा, ‘कहां है रे गुंजन, ले जो मिठइयां।’ इसके बाद उन्होंने कहा कि विरोधियों की राजनीति में (Patna MLC Election Result) ग्रहण लग गया है।
Anant Singh on JDU: अपनी ही पार्टी पर क्यों भड़के अनंत सिंह? नीरज कुमार को लेकर कह दी ये बात
अनंत सिंह बोले- नीरज कुमार को बधाई नहीं देंगे
नीरज कुमार की जीत के बाद अनंत सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जनता मालिक है, भगवान है। हमको समय ही नहीं मिला, इसलिए हार गए।” हालांकि, अनंत सिंह ने यह भी साफ कर दिया कि वह नीरज कुमार को जीत की बधाई नहीं देंगे। चुनाव से पहले अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करना उनके लिए राजनीतिक (Patna MLC Election Result) रूप से भारी पड़ता दिखा।
जेडीयू ने 23 अक्टूबर को मतदान के बाद अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उनकी पत्नी नीलम सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा, अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से अनुशंसा किए जाने की बात भी सामने आई। (Patna MLC Election Result)
2015 से चली आ रही है नीरज कुमार और अनंत सिंह की अदावत
नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच राजनीतिक टकराव नया नहीं है। दोनों के बीच यह अदावत साल 2015 से चली आ रही है। उस समय जेडीयू ने अनंत सिंह की जगह नीरज कुमार को टिकट दिया था। इसके बाद अनंत सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीत गए थे।इस बार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (Patna Graduate Constituency) से जेडीयू ने नीरज कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया।
लेकिन अनंत सिंह ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार का साथ देने के बजाय जन सुराज के डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार किया। इससे पार्टी के अंदर की खींचतान खुलकर सामने आ गई। अब चुनावी नतीजों के बाद नीरज कुमार का मिठाइयों और गुंजन सिंह को लेकर दिया गया बयान बिहार की राजनीति में चर्चा (Patna MLC Election Result) का विषय बन गया है।







