Rahul Gandhi Invites People to INDIA Bloc Mega Rally at Delhi's Ramlila Maidan (Pic-x)
Ramlila Maidan Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली आयोजित की जा रही है। इस रैली के जरिए विपक्षी दल मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और चुनाव आयोग की ओर से किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी Special Intensive Revision (SIR) के मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की है।
इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत 23 राजनीतिक दलों के नेताओं के शामिल होने की बात कही गई है। आयोजकों ने रैली में 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया है। कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए खास (Ramlila Maidan Rally) इंतजाम किए हैं।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘मिलते हैं, साथ चलते हैं’
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को रैली में आने का न्योता दिया। उन्होंने लिखा, ‘रामलीला मैदान में मिलते हैं, आना जरूर।’ इसके साथ ही उन्होंने कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक होने वाले मार्च का रूट मैप भी शेयर किया और लोगों से साथ चलने की अपील की। इससे पहले उन्होंने छात्रों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और नागरिक समाज से जुड़े लोगों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के (Ramlila Maidan Rally) लिए कहा था।
ISRO NVS-03: भारत का अपना GPS हुआ मजबूत, ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट
खरगे के आवास पर जुटे विपक्षी नेता
महारैली से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्षी नेताओं की बैठक हुई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, केरल के मुख्यमंत्री, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला और प्रियंका गांधी समेत कई नेता यहां पहुंचे। इसके बाद सभी नेताओं के रामलीला मैदान के लिए रवाना होने की योजना है। रैली में अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत INDIA गठबंधन के 23 दलों के नेताओं के शामिल (Ramlila Maidan Rally) होने की जानकारी दी गई है।
सुबह 5:30 बजे से पहुंचने लगे लोग, सुरक्षा के खास इंतजाम
रैली में शामिल होने के लिए सुबह से ही लोगों का रामलीला मैदान पहुंचना शुरू हो गया। कई वामपंथी दलों के समर्थक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी जमा हुए। वे अपने हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लेकर रैली स्थल की ओर बढ़े। सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी रोहित राजबीर ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे से ही लोग पहुंचने (Ramlila Maidan Rally) लगे थे।
पुलिस ने लोगों की आवाजाही को आसान बनाने और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी से बचाने के लिए इंतजाम किए हैं। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके में 200 से 250 CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। आयोजकों का अपना कंट्रोल रूम भी है और पुलिस उनके साथ मिलकर (Ramlila Maidan Rally) सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।
व्यापारियों को राहुल गांधी ने दिया भरोसा
रैली से पहले कारोबारियों के बीच बाजार और ट्रैफिक को लेकर चिंता भी सामने आई। इस पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि रैली से व्यापारियों को नुकसान नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी लोगों के बीच अफवाह फैला रही है। राहुल गांधी ने लोगों से रैली में शामिल होने के साथ-साथ बाजारों में खरीदारी करने की भी अपील (Ramlila Maidan Rally) की, ताकि स्थानीय व्यापारियों को मदद मिल सके।
MLC Election में BJP ने जीतीं 13 सीटें, सपा के खाते में आईं 5 सीटें, यहां देखें पूरी लिस्ट
SIR और मतदाता सूची का मुद्दा रहेगा केंद्र में
INDIA गठबंधन की इस महारैली का मुख्य मुद्दा मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियां और चुनाव आयोग की ओर से चलाया जा रहा विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR है। विपक्षी दलों का आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव के दौरान अनियमितताएं हुई हैं। इसी मुद्दे को लेकर गठबंधन के नेता चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी आवाज उठाने की तैयारी में हैं। रैली में अलग-अलग दलों के नेताओं के संबोधन पर नजर रहेगी। अब देखना होगा कि विपक्ष का यह साझा मंच मतदाता सूची और चुनावी (Ramlila Maidan Rally) प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर क्या संदेश देता है।







