Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तर प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राजस्थान
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Reading: Kishtwar Jaish Terror: किश्तवाड़ के जंगलों में जैश का ठिकाना बेनकाब, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • उत्तर प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राजस्थान
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • आस्था
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
Follow US

Home - Kishtwar Jaish Terror: किश्तवाड़ के जंगलों में जैश का ठिकाना बेनकाब, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

INDIAN ARMY NEWSNational

Kishtwar Jaish Terror: किश्तवाड़ के जंगलों में जैश का ठिकाना बेनकाब, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

किश्तवाड़ के जंगलों में जैश का गुप्त ठिकाना बेनकाब

Last updated: जनवरी 19, 2026 10:48 अपराह्न
KARTIK SHARMA - Sub Editor Published जनवरी 20, 2026
Share
Security forces uncover Jaish-e-Mohammed terror hideout in Kishtwar forest, Jammu and Kashmir
किश्तवाड़ के चतरू इलाके के जंगलों में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों का गुप्त ठिकाना उजागर। सुरक्षाबलों को मौके से तीन महीने का राशन और रोज़मर्रा का सामान मिला, जिससे बड़े आतंकी प्लान का संकेत मिलता है।TV TODAY BHARAT LIVE
SHARE
Highlights
  • सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, तीन महीने का राशन बरामद
  • सैफुल्लाह ग्रुप के आतंकियों की तलाश तेज
  • पहाड़ी इलाके में लंबे ऑपरेशन की थी तैयारी
  • पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेकर आए थे आतंकी
  • स्थानीय सपोर्ट नेटवर्क की जांच में जुटीं एजेंसियां

Kishtwar Jaish Terror Hideout: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भारतीय सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में एक अहम सफलता हाथ लगी है। घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में छिपकर बैठे आतंकियों के मंसूबों पर उस वक्त पानी फिर गया, जब सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक सीक्रेट ठिकाने का पर्दाफाश किया। यह ठिकाना किश्तवाड़ के चतरू इलाके के जंगलों में बना हुआ था, जहां से तीन महीने का राशन और रोजमर्रा के इस्तेमाल का भारी सामान बरामद हुआ है। यह बरामदगी साफ इशारा करती है कि आतंकी किसी बड़े और लंबे ऑपरेशन की तैयारी में थे।

ALSO READ: ऑपरेशन त्राशी बना जैश के आतंकियों का काल, जंगल में बने बंकरनुमा ठिकाने तबाह जानिये पूरा मामला

सैफुल्लाह ग्रुप पर शक

खुफिया एजेंसियों के आकलन के मुताबिक यह ठिकाना जैश-ए-मोहम्मद के सैफुल्लाह ग्रुप का हो सकता है। इस ग्रुप में सैफुल्लाह के साथ फारमान और आदिल जैसे आतंकी शामिल बताए जा रहे हैं। कुल मिलाकर इस मॉड्यूल में 3 से 4 आतंकियों के सक्रिय होने की जानकारी है। सूत्रों के अनुसार, ये सभी आतंकी 2022–23 के दौरान भारत में घुसपैठ कर चुके थे और तभी से जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में अपने लिए सुरक्षित ठिकानों की तलाश में थे।

ALSO READ: किश्तवाड़ की पहाड़ियों में शहीद हुआ पैरा कमांडो, देश ने खोया एक और वीर सपूत

ठिकाने से क्या-क्या मिला?

सुरक्षा बलों ने जब जंगल के भीतर बने इस अस्थायी ठिकाने की तलाशी ली, तो वहां से रोजमर्रा के इस्तेमाल का इतना सामान मिला कि एजेंसियां भी हैरान रह गईं। बरामद सामग्री में शामिल हैं,

  • गेहूं, दाल और चावल की बोरियां
  • आटा, रिफाइंड तेल और घी के डिब्बे
  • अंडों की पेटियां
  • 50 से ज्यादा इंस्टेंट नूडल्स के पैकेट
  • चाय पत्ती, चीनी और नमक के पैकेट
  • एलपीजी सिलेंडर और गैस चूल्हा
  • कंबल और अन्य जरूरी सामान
  • सिगरेट के पैकेट और दैनिक उपयोग की वस्तुएं

ALSO READ: अचानक भारत पहुंचे यूएई राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद PM मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत

खुफिया एजेंसियों के अनुसार यह राशन कम से कम चार आतंकियों की तीन महीने की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त था। इससे साफ है कि आतंकी लंबे समय तक इसी इलाके में टिककर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे।

ये है आतंकी रणनीति का अहम हिस्सा

किश्तवाड़ का चतरू इलाका घने जंगलों, ऊंचे पहाड़ों और सीमित आबादी के लिए जाना जाता है। आतंकी संगठन अक्सर ऐसे इलाकों को इसलिए चुनते हैं ताकि वे सुरक्षाबलों की नजर से दूर रह सकें और लंबे समय तक अपनी मौजूदगी छुपाए रख सकें। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह ठिकाना सिर्फ छिपने के लिए नहीं, बल्कि लॉजिस्टिक बेस के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था, जहां से आसपास के इलाकों में गतिविधियां संचालित की जा सकें।

ALSO READ: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने बताई आपबीती, बोलीं अदालत आना शौक नहीं, मजबूरी थी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विवाद तेज

पाकिस्तान में मिली ट्रेनिंग, पहाड़ों में रहने की खास तैयारी

खुफिया सूत्रों के अनुसार इस ग्रुप को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू इलाके में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप में ट्रेनिंग दी गई थी। यहां इन्हें,

  • पहाड़ी इलाकों में लंबे समय तक रहने
  • सीमित संसाधनों में जिंदा रहने
  • जंगलों में छिपने और मूवमेंट
  • सुरक्षाबलों से बचकर लड़ाई लड़ने

जैसी ट्रेनिंग दी गई थी। बताया जा रहा है कि इस ट्रेनिंग की कमान जैश के कमांडर मुराद अजहर के हाथों में थी।

ALSO READ: कथा नहीं चुभी, संस्कृति खटकी, कथावाचकों पर बयान और राजनीति की नंगी भाषा

सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज, घेरे में आतंकी

ठिकाने के भंडाफोड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च और कॉर्डन ऑपरेशन तेज कर दिया है। सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मिलकर जंगलों, पहाड़ियों और संभावित मूवमेंट रूट्स पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ठिकाना उजागर होने के बाद आतंकी दबाव में हैं और उनके मूवमेंट की संभावना बढ़ गई है, जिससे उन्हें पकड़ना या निष्क्रिय करना आसान हो सकता है।

स्थानीय सपोर्ट नेटवर्क की भी जांच शुरू

बरामद सामान की मात्रा और प्रकार को देखते हुए एजेंसियों को शक है कि आतंकियों को स्थानीय स्तर पर मदद मिली होगी। इतने बड़े पैमाने पर राशन और गैस सिलेंडर जैसी चीजों का जंगल तक पहुंचना बिना किसी सहयोग के आसान नहीं होता। इसी वजह से अब जांच एजेंसियां

  • स्थानीय ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs)
  • सप्लाई चैन
  • संदिग्ध संपर्कों

की भी गहन जांच में जुट गई हैं। आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।

ALSO READ: सिंगूर से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, TMC के ‘महा-जंगलराज’ के खिलाफ BJP के सुशासन का संदेश

जम्मू कश्मीर में आतंक के खिलाफ निर्णायक मोड़

विशेषज्ञों का कहना है कि किश्तवाड़ में यह बरामदगी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है। इससे न सिर्फ जैश-ए-मोहम्मद के इस मॉड्यूल की कमर टूटी है, बल्कि यह भी साफ संदेश गया है कि सुरक्षाबल हर इलाके में सतर्क हैं। जम्मू और कश्मीर में आतंक के खिलाफ चल रही यह मुहिम आने वाले समय में और तेज होने के संकेत दे रही है। सुरक्षाबलों का दावा है कि जब तक आखिरी आतंकी को ढूंढकर निष्क्रिय नहीं कर दिया जाता, तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा। किश्तवाड़ के जंगलों में मिले जैश-ए-मोहम्मद के इस ठिकाने ने आतंकियों की गहरी साजिश को उजागर कर दिया है। तीन महीने का राशन, सुरक्षित लोकेशन और विशेष ट्रेनिंग सब कुछ इस बात की ओर इशारा करता है कि आतंकी लंबे खेल की तैयारी में थे। लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता ने उनके मंसूबों को वक्त रहते बेनकाब कर दिया। अब पूरा फोकस आतंकियों की गिरफ्तारी और उनके स्थानीय नेटवर्क के सफाए पर है, जिससे इलाके में स्थायी शांति सुनिश्चित की जा सके।

Follow Us: YouTube| TV TODAY BHARAT LIVE | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram

You Might Also Like

Balochistan Insurgency in Pak Explainers:  जिस देश को हर मोर्चे पर दुश्मन दिखते हैं, वही पाकिस्तान अपने ही बलूचिस्तान में हारती हुई जंग लड़ रहा है

UP Madrasa Funding: उत्तर प्रदेश में मदरसों की फंडिंग पर जांच के आदेश, विदेशी चंदे पर सख्ती

CM Yogi News: 2.20 लाख करोड़ लोन प्लान, यूपी की अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

Google AI-powered feature : Google ने भारत में AI पावर्ड फोटो एडिटिंग फीचर लॉन्च किया

Union Budget पर BJP की मैथिली ठाकुर का समर्थन, NEET केस में त्वरित न्याय की मांग

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:AntiTerrorActionBharat tv liveForestTerrorModuleJaishHideoutBustedJammuKashmirSecurityKishtwarOperationToday Big Breakingtv today bharat live breaking
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Balochistan Insurgency in Pakistan: as security forces and civilians face deadly rebel attacks during violent unrest in the province
Explainer Tv Today BharatNational

Balochistan Insurgency in Pak Explainers:  जिस देश को हर मोर्चे पर दुश्मन दिखते हैं, वही पाकिस्तान अपने ही बलूचिस्तान में हारती हुई जंग लड़ रहा है

फ़रवरी 3, 2026
UP Madrasa Funding: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान
AasthaUttar Pradesh

UP Madrasa Funding: उत्तर प्रदेश में मदरसों की फंडिंग पर जांच के आदेश, विदेशी चंदे पर सख्ती

फ़रवरी 3, 2026
CM Yogi News: Lucknow में SLBC बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
RajyaUttar Pradesh

CM Yogi News: 2.20 लाख करोड़ लोन प्लान, यूपी की अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

फ़रवरी 2, 2026
Google AI-powered photo editing feature: Google का नया AI-पावर्ड फोटो एडिटिंग फीचर भारत में लॉन्च
NationalTakaneekee

Google AI-powered feature : Google ने भारत में AI पावर्ड फोटो एडिटिंग फीचर लॉन्च किया

फ़रवरी 2, 2026
BJP Maithili Thakur Union Budget NEET case: BJP leader Maithili Thakur speaking on Union Budget and NEET aspirant death case
NationalPolitics

Union Budget पर BJP की मैथिली ठाकुर का समर्थन, NEET केस में त्वरित न्याय की मांग

फ़रवरी 2, 2026
Union Budget 2026-27 health sector allocation announced by Finance Minister
Union Budget 2026हेल्थ

Union Budget 2026-27: केंद्रीय बजट 2026-27 में स्वास्थ्य मंत्रालय को ₹1.06 लाख करोड़

फ़रवरी 1, 2026

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat एक डिजिटल-फर्स्ट हिंदी समाचार मंच है, जहाँ हम ताज़ा खबरें, राष्ट्रीय व राज्यीय अपडेट, खेल, मनोरंजन, टेक, हेल्थ, एजुकेशन और लाइफ़स्टाइल जैसी श्रेणियों में तेज़, सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग पेश करते हैं। हमारा उद्देश्य सरल भाषा में भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना, हर खबर के संदर्भ और तथ्य स्पष्ट करना, और ज़रूरत पड़ने पर समय पर सुधार प्रकाशित करना है। हम सनसनी से दूर रहते हुए प्रमाणित स्रोतों, डेटा और ग्राउंड इनपुट पर आधारित पत्रकारिता करते हैं, ताकि आप एक ही जगह पर विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण, फोटो-वीडियो और वेब स्टोरीज़ पा सकें।

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?