Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: Prateek Yadav Death Timeline: मेदांता से सिविल अस्पताल तक… कैसे बिगड़ी प्रतीक यादव की तबीयत, जानें मौत की पूरी टाइमलाइन
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • ब्लॉग
    • एक्सप्लेनेर
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - Prateek Yadav Death Timeline: मेदांता से सिविल अस्पताल तक… कैसे बिगड़ी प्रतीक यादव की तबीयत, जानें मौत की पूरी टाइमलाइन

Uttar Pradesh

Prateek Yadav Death Timeline: मेदांता से सिविल अस्पताल तक… कैसे बिगड़ी प्रतीक यादव की तबीयत, जानें मौत की पूरी टाइमलाइन

प्रतीक यादव की अचानक मौत ने उठाए कई सवाल

Manish Negi
Last updated: मई 14, 2026 5:16 अपराह्न
Manish Negi Published मई 13, 2026
Share
Prateek Yadav Death Timeline
Prateek Yadav Death Timeline: मेदांता से सिविल अस्पताल तक… कैसे बिगड़ी प्रतीक यादव की तबीयत, जानें मौत की पूरी टाइमलाइन Tv Today Bharat Uttar Pradesh Desk/ Photo : Team
SHARE
Highlights
  • मेदांता में चल रहा था Prateek Yadav Death Case से जुड़ा इलाज
  • सिविल अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रतीक यादव को बताया गया ‘ब्रॉट डेड
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में Massive Pulmonary Thromboembolism का खुलासा
  • शरीर पर मिलीं कई चोटें, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम
  • अखिलेश यादव, योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता पहुंचे परिवार से मिलने

Prateek Yadav Death Timeline: समाजवादी पार्टी के संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और बीजेपी नेता Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव की अचानक हुई मौत ने राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हलचल मचा दी है। बुधवार तड़के तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शरीर पर मिले चोटों के निशानों के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

पूरा मामला अब Prateek Yadav Death Timeline के रूप में लोगों के बीच चर्चा में है। परिवार से जुड़े सूत्रों और अस्पताल प्रशासन की ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक प्रतीक यादव लंबे समय से फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके शरीर में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या भी बताई जा रही थी और इलाज लगातार चल रहा था।

मेदांता में चल रहा था इलाज

परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, प्रतीक यादव को 30 अप्रैल को Medanta Hospital में भर्ती कराया गया था। वहां तीन दिन तक उनका इलाज चला। इसी दौरान उनके बाएं पैर की सर्जरी भी हुई थी। डॉक्टरों की निगरानी में उनका पल्मोनरी एम्बोलिज्म यानी फेफड़ों में खून के थक्के बनने की बीमारी का उपचार किया जा रहा था।

Prateek Yadav Death Timeline में यह बात भी सामने आई कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भी उनके पैर में सूजन बनी हुई थी। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने सार्वजनिक गतिविधियां और बाहर आना-जाना लगभग बंद कर दिया था। मेदांता अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक प्रतीक यादव पिछले कुछ महीनों में कई बार छोटे-छोटे अंतराल के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी तबीयत पहले से ही काफी नाजुक थी।

Also Read: गाजियाबाद में LPG की किल्लत के बीच बढ़ी PNG कनेक्शन की मांग, 45 दिनों में लगे 20 हजार नए कनेक्शन

मंगलवार रात अचानक बिगड़ी हालत

परिवार से जुड़े सूत्रों का दावा है कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी बढ़ने लगी। घर में मौजूद स्टाफ और ड्राइवर ने तुरंत मदद की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि पहले उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाने की कोशिश की गई, लेकिन हालत लगातार गंभीर होती चली गई। इसी दौरान सिविल अस्पताल से भी संपर्क किया गया। Prateek Yadav Death Timeline के अनुसार, सिविल अस्पताल के अधिकारियों को तड़के फोन पर सूचना मिली कि प्रतीक यादव की हालत बेहद गंभीर है। इसके बाद मेडिकल टीम को तुरंत उनके घर भेजा गया।

Also Read: छात्र राजनीति से योगी सरकार तक, कैसे बढ़ता गया डॉ. सोमेंद्र तोमर का सियासी कद

मेडिकल टीम पहुंची, लेकिन नहीं मिले लाइफ साइन

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक जब मेडिकल टीम मौके पर पहुंची तो प्रतीक यादव के शरीर में कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा था। वाइटल्स की जांच में भी कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिले।

इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। सुबह करीब 5:55 बजे प्रतीक यादव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां भी ईसीजी और अन्य जांचों में कोई लाइफ साइन नहीं मिला। डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया। यानी अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

Read More: ब्राह्मण, दलित और OBC समीकरणों के जरिए 2027 की तैयारी में जुटी योगी सरकार

पोस्टमार्टम कराने का फैसला कैसे हुआ?

शुरुआत में परिवार शव को सीधे घर ले जाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन इसी दौरान पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया गया। इसके बाद शव को वापस अस्पताल परिसर में रखा गया और फिर उसे King George’s Medical University भेजा गया।

सुबह होते-होते यह खबर पूरे प्रदेश में फैल गई। राजनीतिक दलों और परिवार से जुड़े लोगों का घर पहुंचना शुरू हो गया। Prateek Yadav Death Timeline में यह भी दर्ज हुआ कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और डॉक्टरों से बातचीत की। उन्होंने प्रतीक यादव को मेहनती और फिटनेस को लेकर सजग व्यक्ति बताया।

Also Read: योगी सरकार का बड़ा सियासी दांव, कल हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया?

करीब दो घंटे तक चली पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद रिपोर्ट में मौत की वजह ‘कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स’ बताई गई। डॉक्टरों के अनुसार इसकी मुख्य वजह Massive Pulmonary Thromboembolism थी। इसका मतलब है कि फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में बड़े स्तर पर खून के थक्के बन गए थे, जिसकी वजह से अचानक हृदय और श्वसन तंत्र फेल हो गया।

हालांकि Prateek Yadav Death Timeline में सबसे ज्यादा चर्चा शरीर पर मिले चोटों के निशानों को लेकर हो रही है। रिपोर्ट में छाती, हाथ और कलाई सहित छह चोटों का उल्लेख किया गया है। कई चोटों के नीचे खून जमने के संकेत भी दर्ज किए गए हैं। डॉक्टरों ने साफ लिखा कि ये चोटें ‘एंटेमॉर्टम’ थीं, यानी मौत से पहले लगी थीं। कुछ चोटें 7 से 10 दिन पुरानी बताई गईं, जबकि कुछ हाल की थीं।

Also Read: नेहरू प्लेस में शुरू हुआ हाईटेक डाकघर, इंडिया पोस्ट के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का नया अध्याय

फॉरेंसिक जांच अब बनेगी अहम

पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने हार्ट और फेफड़ों से मिले थ्रोम्बोएम्बोलिक मैटेरियल को हिस्टोपैथोलॉजी जांच के लिए सुरक्षित रखा है। इसके अलावा विसरा को भी केमिकल एनालिसिस के लिए संरक्षित किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि Prateek Yadav Death Timeline में अब फॉरेंसिक रिपोर्ट बेहद अहम भूमिका निभाएगी। इसी के आधार पर आगे की स्थिति और चोटों की प्रकृति को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकती है।

Read More: दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन बारिश का अलर्ट, राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी

राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज

प्रतीक यादव की मौत के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई नेताओं ने परिवार से मुलाकात कर शोक जताया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

वहीं कांग्रेस नेताओं ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। परिवार और समर्थकों के बीच फिलहाल शोक का माहौल है। गुरुवार को लखनऊ में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार उसी घाट पर होगा जहां उनकी मां साधना यादव का अंतिम संस्कार किया गया था।

Follow Us: | TV TODAY BHARAT Live | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram | YOUTUBE

You Might Also Like

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बूंदाबांदी के बीच बढ़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड के तीन जिले बने Disaster Hotspot, मानसून से पहले अलर्ट मोड में सरकार

Punjab SIR Process: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, वोट काटने-जोड़ने पर उठे सवाल

Allahabad High Court Verdict: संतकबीरनगर मदरसा बुलडोजर केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम-कमिश्नर के आदेश रद्द

Fuel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों ने बढ़ाई चिंता, महंगाई की मार से आम आदमी बेहाल

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Akhilesh YadavAparna YadavBharat tv liveindia tv today live newsLucknow newsMedanta HospitalMulayam Singh Yadav FamilyPolitical NewsPostmortem ReportPrateek YadavPrateek Yadav DeathPulmonary ThromboembolismToday Big Breakingtoday political news headlines in hinditv todat bharat big newstv today bharat live breakingtv today bharat live hindi newstv today bharat live newstv today newsWatch Live TV
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Delhi NCR Weather
Delhi

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बूंदाबांदी के बीच बढ़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

मई 16, 2026
Disaster Hotspot
Uttarakhand

उत्तराखंड के तीन जिले बने Disaster Hotspot, मानसून से पहले अलर्ट मोड में सरकार

मई 16, 2026
Punjab SIR Process
PUNJAB

Punjab SIR Process: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, वोट काटने-जोड़ने पर उठे सवाल

मई 16, 2026
Allahabad High Court Verdict
Uttar Pradesh

Allahabad High Court Verdict: संतकबीरनगर मदरसा बुलडोजर केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम-कमिश्नर के आदेश रद्द

मई 15, 2026
Fuel Price Hike
National

Fuel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों ने बढ़ाई चिंता, महंगाई की मार से आम आदमी बेहाल

मई 15, 2026
Dhar Bhojshala Verdict
Madhya PradeshNational

Dhar Bhojshala Verdict:धार भोजशाला पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मंदिर होने पर लगाई मुहर

मई 15, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?