Bareilly D.El.Ed Murder Case: बरेली में एग्जाम देने जा रही 23 वर्षीय D.El.Ed छात्रा (Bareilly D.El.Ed Student Murder) का पुलिस ने शव बरामद किया है। शव की हालत को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। शनिवार को सिबिगंज थाने के हाईवे के पास एक खेत में पुलिस ने यह शव बरामद किया।
ALSO READ: लखनऊ कोर्ट के बाहर बुलडोजर संग्राम, वकीलों के विरोध पर भड़की झड़प
मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे और उसके मुंह से खून निकल रहा था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बरेली D.El.Ed स्टूडेंट मर्डर केस (Bareilly D.El.Ed Student Murder) में FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है।
एग्जाम देते समय स्टूडेंट लापता
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, Bareilly D.El.Ed Student Murder में मृतका का नाम नीतू गंगवार (23) है। वह 15 मई को एग्जाम देने के लिए घर से निकली थी। जब वह शाम तक घर नहीं लौटी तो परिवार वालों को चिंता हुई। इसके बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस के मुताबिक छात्रा नीतू कुछ दिन पहले एग्जाम देने अपनी मां के घर आई थी और वहीं से रोज़ एग्जाम सेंटर जाती थी।
ALSO READ: पेट्रोल बचत की अपील पर कुमार विश्वास ने तुरंत पकड़ा ई-रिक्शा
इसी बीच, 16 मई को पुलिस को एक अज्ञात शव मिला था। जिसकी पहचान के लिए फोटो सोशल मीडिया (SOCIAL MEDIA) पर पोस्ट की गई। परिवार वालों ने फोटो देखकर नीतू की शव की पहचान की।
हाईवे के किनारे खेत से मिला था शव
यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर सिबिगंज थाना इलाके की है। पुलिस ने बताया कि बॉडी के हाथ और पैर पर चोट के निशान थे। इसके अलावा, उसके मुँह से खून निकल रहा था। फोरेंसिक टीम ने मौके से शुरुआती सबूत इकट्ठा किए हैं। Bareilly D.El.Ed Student Murder की जांच की जा रही है ।
ALSO READ: हरिद्वार में गंगा में विसर्जित हुईं प्रतीक यादव की अस्थियां, अपर्णा यादव समेत कई नेता रहे मौजूद
इसके अलावा, पुलिस इलाके के CCTV फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नीतू ने आखिरी बार किससे संपर्क में आई थी ।
परिवार ने 4 दोस्तों पर शक जताया
नीतू के परिवार का दावा है कि उसके चार दोस्तों पर शक है। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस मर्डर केस में (Bareilly D.El.Ed Student Murder) पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ALSO READ: ‘बाल्टी छू दी…’ कहकर किशोर को पीटने का आरोप, कानपुर केस की जांच शुरू
दूसरी ओर इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी गुस्सा है। उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। खासकर परीक्षा देने आई स्टूडेंट की मौत के मामले में सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने कहा कि मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद कई अहम जानकारी सामने आ सकती है। इस मर्डर केस में (Bareilly D.El.Ed Student Murder) जांच अधिकारियों का कहना है कि अब किसी भी जानकारी को वेरिफाई किए बिना कोई फैसला नहीं लिया जाएगा।
ALSO READ: झोपड़ी बनी मौत का ठिकाना, किसान इंद्रपाल की हत्या से दहशत
इसके साथ ही स्टूडेंट के फोन और पर्सनल जानकारी की भी जांच की जा रही है। जांच करने वालों का मानना है कि इससे घटना के पीछे की वजह के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं।
इलाके में सनसनी, सुरक्षा पर सवाल
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। खासकर बाहर से परीक्षा देने आए छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्टूडेंट मर्डर मामले में (Bareilly D.El.Ed Student Murder) प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है।
Follow Us: TV TODAY BHARAT Live | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat| X | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram | YOUTUBE | Bareilly D.El.Ed Student Murder
