Lawrence Bishnoi Pakistan : भारत की जेल में बंद एक गैंगस्टर लेकिन नाम सुनते ही पाकिस्तान में बेचैनी बढ़ जाए… यह कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बल्कि लॉरेंस बिश्नोई नाम के उस शख्स की है जिसने अपराध, गैंग नेटवर्क और इंटरनेशनल अंडरवर्ल्ड की दुनिया में ऐसा खौफ बनाया कि अब उसकी गूंज पाकिस्तान तक सुनाई देने लगी है।
पंजाब के फाजिल्का जिले के दुतारावाली गांव में जन्मा लॉरेंस बिश्नोई कभी कॉलेज राजनीति का हिस्सा था। महंगी घड़ियों और जूतों का शौक रखने वाला यह युवक देखते ही देखते अपराध की दुनिया का बड़ा नाम बन गया। छात्र राजनीति से शुरू हुआ सफर हत्या, रंगदारी, हथियार तस्करी और इंटरनेशनल गैंग नेटवर्क तक पहुंच गया। आज हालत ये है कि भारत की सबसे हाई सिक्योरिटी जेलों में बंद होने के बावजूद उसके नेटवर्क की चर्चा कनाडा, अमेरिका, दुबई और पाकिस्तान तक हो रही है।
ALSO READ: बेजुबान चीख नहीं सकते.. इसलिए हर बार वही कुर्बान?
Lawrence Bishnoi Pakistan Connection: जेल में बैठा डॉन… पाकिस्तान में क्यों मचा रहा भूचाल?
लेकिन इस बार मामला सिर्फ गैंगवार का नहीं है। इस बार कहानी पाकिस्तान की उस बेचैनी की है जहां आतंकी सरगनाओं को पालने-पोसने वाली जमीन पर अब एक भारतीय गैंगस्टर का नाम डर बनकर घूम रहा है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से हाफिज सईद को खुलेआम धमकी देने की बातें सामने आईं तो पाकिस्तान के कट्टरपंथी नेटवर्क में हड़कंप मच गया। पाकिस्तान लंबे समय से दुनिया को यह समझाने की कोशिश करता रहा है कि उसकी धरती आतंकवाद के खिलाफ लड़ रही है, लेकिन हकीकत ये है कि वही पाकिस्तान आज उन आतंकियों की सुरक्षा में लगा हुआ है जिनके नाम पर दुनिया भर में खून बहा।
हाफिज सईद वही चेहरा है जिसे भारत 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड मानता है। वही आतंकी जिसे पाकिस्तान ने कभी नज़रबंद, कभी बीमार और कभी “गायब” बताकर बचाने की कोशिश की। लेकिन अब हालात ऐसे हो गए कि पाकिस्तान के गैंगस्टर और कट्टरपंथी खुद डरने लगे हैं कि कहीं लॉरेंस का नेटवर्क उनके सबसे सुरक्षित समझे जाने वाले चेहरों तक न पहुंच जाए।
आईएसआई के सपोर्ट वाले पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी का नाम इस पूरे विवाद में तेजी से सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक भट्टी ने दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई सिर्फ जेल में बैठा अपराधी नहीं बल्कि ऐसा नेटवर्क चला रहा है जिसकी पहुंच दुबई, जर्मनी और पाकिस्तान तक फैली हुई है। सबसे बड़ा डर यह है कि बिश्नोई गैंग के सदस्य पाकिस्तान में मौजूद कट्टरपंथी नेटवर्क को भी निशाना बना सकते हैं।
Lawrence Bishnoi Pakistan Connection: हाफिज सईद को धमकी के बाद कांपा पाकिस्तान!
यही वजह है कि खुद को ताकतवर बताने वाला शहजाद भट्टी आज दुबई में छिपकर रहने को मजबूर बताया जा रहा है। वह पाकिस्तान लौटने से डर रहा है। जिस पाकिस्तान में आतंकियों को खुलेआम सुरक्षा मिलती रही उसी पाकिस्तान के गैंग नेटवर्क में अब यह डर बैठ गया है कि कहीं बॉर्डर पार से कोई नया खेल शुरू न हो जाए।
ALSO READ: देश का युवा अब सिर्फ परीक्षा नहीं, व्यवस्था की भी मार झेल रहा है !
यह वही पाकिस्तान है जो दशकों तक भारत में आतंक फैलाने वाले संगठनों को “रणनीतिक संपत्ति” मानता रहा है। कभी लश्कर-ए-तैयबा, कभी जैश-ए-मोहम्मद, कभी हिजबुल मुजाहिदीन नाम बदलते रहे, लेकिन खेल वही रहा। आतंकवाद को पनाह दो, फिर दुनिया के सामने मासूम बनने की कोशिश करो। लेकिन अब उसी जमीन पर डर का नया नाम बनता दिखाई दे रहा है लॉरेंस बिश्नोई।
एनआईए की जांच पहले ही कई बार यह इशारा कर चुकी है कि लॉरेंस सिंडिकेट और खालिस्तानी नेटवर्क के बीच हथियार तस्करी और लॉजिस्टिक सपोर्ट जैसे संबंधों की जांच हुई है। रिपोर्ट्स में पाकिस्तान के रास्ते हथियार सप्लाई और इंटरनेशनल गैंग नेटवर्क की गतिविधियों का भी जिक्र आता रहा है। इसका मतलब साफ है कि पाकिस्तान की धरती लंबे समय से सिर्फ आतंकवाद ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क का भी ट्रांजिट पॉइंट बन चुकी है।
ALSO READ: कॉकरोच जनता पार्टी, युवाओं का गुस्सा या सोशल मीडिया का नया पॉलिटिकल तमाशा? VIDEO
Lawrence Bishnoi Pakistan Connection: आतंकियों का नया काल बना लॉरेंस बिश्नोई?
और अब पाकिस्तान की मुश्किल ये है कि जिस आग को उसने सालों तक दूसरों के घर भेजा.. उसकी चिंगारी अब उसके अपने दरवाजे तक पहुंचती दिखाई दे रही है। लॉरेंस बिश्नोई को लेकर भारत में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से लेकर बाबा सिद्दीकी हत्या केस तक उसका नाम कई हाई प्रोफाइल घटनाओं में सामने आया। कनाडा ने उसके गैंग को आतंकवादी संगठन की सूची में डाल दिया। अमेरिका और कनाडा की एजेंसियां भी उसके नेटवर्क की जांच कर रही हैं। लेकिन दूसरी तरफ लॉरेंस खुद को राष्ट्रवादी बताता है और पाकिस्तान व खालिस्तान समर्थक नेटवर्क का विरोधी होने का दावा करता है।
यही विरोधाभास इस कहानी को और ज्यादा विस्फोटक बना देता है। एक तरफ अपराध की दुनिया का बड़ा चेहरा। दूसरी तरफ पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क को खुली चुनौती। पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चिंता शायद यही है कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम अब सिर्फ गैंगवार तक सीमित नहीं रहा। सोशल मीडिया पर उसके समर्थकों की तरफ से जिस तरह देशभक्ति, आतंक के खिलाफ बदला और हाफिज सईद टारगेट जैसी बातें उछाली जा रही हैं, उसने पाकिस्तानी नेटवर्क की नींद जरूर उड़ा दी है।
ALSO READ: ब्राह्मण अपमान पड़ेगा भारी? 2027 में योगी की सेंचुरी या INDIA गठबंधन की मजबूरी?
Lawrence Bishnoi Pakistan Connection : दुबई से लाहौर तक… बिश्नोई गैंग का डर!
हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अलग-अलग एजेंसियों द्वारा अलग स्तर पर की जाती रही है और कई मामलों में जांच अब भी जारी है, लेकिन इतना साफ है कि पाकिस्तान इस समय दोहरी मुश्किल में फंसा दिखता है। एक तरफ दुनिया के सामने आतंकवाद पर सफाई देनी पड़ रही है, दूसरी तरफ उन नेटवर्क्स में डर फैल रहा है जिन्हें कभी अछूत समझा जाता था।
और शायद यही इस पूरी कहानी का सबसे बड़ा कटाक्ष है। जो पाकिस्तान सालों तक भारत को अस्थिर करने के लिए आतंकियों की फैक्ट्री चलाता रहा। आज वही पाकिस्तान एक भारतीय जेल में बंद गैंगस्टर के नाम से बेचैन बताया जा रहा है। जिस जमीन पर आतंकियों को सुरक्षा दी गई। वहीं अब डर सुरक्षा मांग रहा है। जिस देश ने दुनिया को बारूद भेजा। अब वही अपने घर में धमाके की आहट सुनकर घबराया हुआ दिखाई दे रहा है। क्योंकि इतिहास गवाह है.आग चाहे सरहद पार भेजी जाए या नफरत के नाम पर पाली जाए.एक दिन उसका धुआं अपने ही आसमान को काला जरूर कर देता है।
Follow Us: TV TODAY BHARAT Live | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat| X | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram | YOUTUBE । Lawrence Bishnoi Pakistan Connection
