Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी, युवाओं का गुस्सा या सोशल मीडिया का नया पॉलिटिकल तमाशा? VIDEO
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी, युवाओं का गुस्सा या सोशल मीडिया का नया पॉलिटिकल तमाशा? VIDEO

Explainer Tv Today Bharat

Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी, युवाओं का गुस्सा या सोशल मीडिया का नया पॉलिटिकल तमाशा? VIDEO

सिस्टम से लड़ाई… या वायरल होने की नई राजनीति?

Last updated: मई 26, 2026 5:05 अपराह्न
Tarun Sharma Published मई 25, 2026
Share
Cockroach Janata Party PC : Bhopal discussing youth protest, paper leak issue, unemployment debate and viral social media politics in India.
Cockroach Janata Party Bhopal: Youth Protest or Viral Political Drama?TV TODAY BHARAT Digital Desk | Analysis Team
SHARE
Highlights
  • भोपाल में वायरल हुई कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • कॉकरोच कभी खत्म नहीं होते बयान पर छिड़ी बहस
  • पत्रकारों के तीखे सवालों में फंसा Gen-Z मूवमेंट
  • पेपर लीक, बेरोजगारी और युवाओं के गुस्से का विस्फोट
  • क्या सोशल मीडिया की राजनीति असली मुद्दों को निगल रही है?

Cockroach Janata Party PC: भोपाल में हुई एक अजीबोगरीब प्रेस कॉन्फ्रेंस ने पूरे सोशल मीडिया को हिला दिया। कैमरे ऑन थे, माइक तैयार थे, पत्रकार सवाल दागने के लिए बैठे थे, और मंच पर कुछ युवक खुद को कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party PC) का सदस्य बता रहे थे। न चुनाव आयोग की मान्यता न कोई राजनीतिक पहचान…लेकिन दावा ऐसा मानो देश की राजनीति बदलने निकले हों। जैसे ही कॉकरोच जनता पार्टी नाम सामने आया, पूरा हॉल पहले तो हैरान हुआ…फिर हंसी से गूंज उठा। लेकिन कुछ ही मिनटों में यह हंसी एक गंभीर बहस में बदल गई। क्योंकि सवाल सिर्फ नाम का नहीं था, सवाल उस गुस्से का था जो आज का युवा अपने भीतर लेकर घूम रहा है।

ALSO READ: ब्राह्मण अपमान पड़ेगा भारी? 2027 में योगी की सेंचुरी या INDIA गठबंधन की मजबूरी?

भोपाल में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री से मचा बवाल

Cockroach Janata Party PC में जब पत्रकारों ने पूछा कि आखिर देश में इतने बड़े-बड़े राजनीतिक नामों के बीच कॉकरोच बनने की जरूरत क्यों पड़ी तो मंच पर बैठे मयंक ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया क्योंकि कॉकरोच कभी खत्म नहीं होते सिस्टम कितना भी कुचल दे, वो वापस लौट आते हैं। जवाब सुनकर कुछ लोग हँसे, कुछ ने ताली बजाई, लेकिन कई लोग सोचने पर मजबूर हो गए। क्योंकि यह जवाब जितना मज़ेकियाया लग रहा था, उसके पीछे उतनी ही गहरी निराशा भी छिपी थी। आज का युवा खुद को उस सिस्टम में कुचला हुआ महसूस कर रहा है जहां पेपर लीक होते हैं भर्ती अटकती है डिग्रियां धूल खाती हैं और नेताओं के भाषण रोजगार से ज्यादा चुनावी जुमलों से भरे होते हैं।

Cockroach Janata Party PC: Bhopal discussing youth protest, paper leak issue, unemployment debate, and viral social media politics in India.

READ MORE: फलता सीट पर आज फैसला, क्या Bengal Election Result में BJP बनाएगी नया रिकॉर्ड या Congress करेगी उलटफेर?

कॉकरोच कभी खत्म नहीं होते… बयान ने खींचा ध्यान

लेकिन असली तमाशा तब शुरू हुआ जब पत्रकारों ने तीखे सवाल पूछने शुरू किए। अगर सिस्टम इतना खराब है तो समाधान क्या है? मीम बनाना या आंदोलन करना?  क्या यह राजनीतिक पार्टी है या सिर्फ सोशल मीडिया की रील पॉलिटिक्स? देश का युवा खुद की तुलना कॉकरोच से क्यों करेगा? सवाल लगातार आते रहे और जवाब लड़खड़ाते रहे। मंच पर बैठे लोग कभी हंसते दिखे, कभी उलझते और कभी कैमरे से नज़रें चुराते हुए। यहीं से पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस (Cockroach Janata Party PC) एक गंभीर आंदोलन कम और वायरल कंटेंट ज्यादा लगने लगी।

READ MORE: पश्चिम बंगाल में बकरीद की छुट्टियों में बड़ा बदलाव, अब केवल 28 मई को रहेगा सरकारी अवकाश

पत्रकारों के सवालों में उलझे आंदोलन के दावे

असल समस्या यह नहीं है कि किसी ने अपनी पार्टी का नाम कॉकरोच रख लिया। असली सवाल यह है कि क्या आज का युवा सच में इतना निराश हो चुका है कि उसे खुद को कीड़े-मकोड़ों से जोड़कर अपनी बात रखनी पड़ रही है? (Cockroach Janata Party PC)  यह वही देश है जहां कभी युवा खुद को क्रांतिकारी कहते थे युवा शक्ति कहते थे…लेकिन अब सोशल मीडिया की राजनीति ने विरोध को भी मीम में बदल दिया है। गुस्सा अब धरने पर कम…रील्स में ज्यादा दिखता है। आंदोलन अब सड़कों से ज्यादा कैमरे के फ्रेम में फिट होने लगे हैं।

देंखे पूरा वीडियो

मयंक और उनकी तथाकथित कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party PC) ने दावा किया कि यह कोई राजनीतिक दल नहीं बल्कि Gen-Z का यूथ मूवमेंट है। उनका कहना था कि वे पेपर लीक, बेरोजगारी और सिस्टम की नाकामी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या सिर्फ अजीब नाम रख लेने से आंदोलन खड़ा हो जाता है? क्या सोशल मीडिया पर वायरल होना ही जनसमर्थन की पहचान है? क्या देश का युवा सच में नौकरी चाहता है…या अब उसे वायरल होने का शॉर्टकट ज्यादा आसान लगने लगा है?

READ MORE: सोशल मीडिया से सियासत तक छाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, जानिए क्या है युवाओं की इस नई डिजिटल राजनीति का मकसद

बेरोजगारी, पेपर लीक और Gen-Z के गुस्से की कहानी

पत्रकारों ने जब पूछा कि उनके आधे से ज्यादा फॉलोअर्स पाकिस्तान से क्यों दिखाई दे रहे हैं तो माहौल और ज्यादा असहज हो गया। जवाब आया यह सरकारी प्रोपेगैंडा है। लेकिन अगला सवाल और भारी था: अगर सब प्रोपेगैंडा है…तो आपके साथ असली जनता कितनी है? इस सवाल पर मंच पर कुछ सेकंड का सन्नाटा छा गया। यही वह पल था जहां पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस (Cockroach Janata Party PC) की चमक उतरती दिखाई दी। क्योंकि कैमरे के सामने गुस्सा दिखाना आसान है…लेकिन जमीन पर भरोसा बनाना मुश्किल है।

Cockroach Janata Party PC मे कहा गया आज सोशल मीडिया के दौर में राजनीति भी कंटेंट बन चुकी है। कोई नेता डांस कर रहा है…कोई रैप गा रहा है…कोई मीम बनाकर क्रांति लाने की बात कर रहा है। लेकिन देश का युवा अभी भी उसी सवाल के साथ खड़ा है: नौकरी कब मिलेगी? परीक्षा कब बिना पेपर लीक के होगी? मेहनत का सम्मान कब होगा? और सबसे बड़ा सवाल…क्या सरकारें युवाओं को सिर्फ डेटा और वोट बैंक मानती रहेंगी…या उनके भविष्य पर भी गंभीरता से काम करेंगी?

आंदोलन या मीम पॉलिटिक्स? सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party PC) पर लोग हंस रहे हैं…मीम बन रहे हैं…लेकिन यह भी सच है कि इस मजाक के पीछे सिस्टम से टूटा हुआ एक बड़ा वर्ग मौजूद है। वह युवा जो सालों तैयारी करता है…फॉर्म भरता है…फीस देता है फिर परीक्षा रद्द हो जाती है। वह युवा है जो डिग्री लेकर घूमता है, लेकिन नौकरी नहीं मिलती। ऐसे में जब सिस्टम जवाब नहीं देता तो गुस्सा कभी सड़क पर आता है कभी सोशल मीडिया पर…और कभी कॉकरोच बनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने लगता है।

READ MORE: बंगाल में बड़े फैसलों की हलचल, मदरसों में Vande Mataram अनिवार्य, सरकारी कर्मचारियों पर भी सख्त नियम

लेकिन यहां एक खतरा भी है। अगर हर गंभीर मुद्दा सिर्फ वायरल होने का टूल बन जाएगा…तो असली (Cockroach Janata Party PC) आंदोलन कमजोर पड़ जाएंगे। बेरोजगारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को मीम पॉलिटिक्स में बदल देना युवाओं की लड़ाई को हल्का कर सकता है। सिस्टम पर सवाल उठाना जरूरी है…लेकिन सवालों को मजाक में बदल देना उतना ही खतरनाक है। क्योंकि आखिर में सरकारें वायरल वीडियो से नहीं…जमीन पर बने दबाव से बदलती हैं।

इंटरनेट की नई राजनीतिक कॉमेडी

भोपाल की यह कॉकरोच कॉन्फ्रेंस (Cockroach Janata Party PC) अब इंटरनेट की नई राजनीतिक कॉमेडी बन चुकी है। कुछ लोग इसे युवाओं की क्रिएटिव बगावत बता रहे हैं…तो कुछ इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट। लेकिन एक बात साफ है देश का युवा नाराज है। वह सिस्टम से जवाब चाहता है। फर्क सिर्फ इतना है कि अब वह गुस्सा कभी आंदोलन की भाषा में निकलता है…तो कभी मीम की भाषा में। सवाल यह है कि क्या यह गुस्सा बदलाव लाएगा…या सिर्फ अगले वायरल ट्रेंड तक सीमित रह जाएगा?

Follow Us: TV TODAY BHARAT Live | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram | YOUTUBE | Cockroach Janata Party PC

You Might Also Like

Sunil Bharala Political Influence: पश्चिमी यूपी की राजनीति में क्यों बढ़ रही है सुनील भराला की चर्चा?

Narendra Modi Stadium Final Record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा इतिहास का गवाह, पांच साल में छठी बार खेलेगा फाइनल मुकाबला

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

Weather Alert: उत्तराखंड में Weather Alert के बीच चारधाम यात्रा पर असर, भारी बारिश के खतरे को देखते हुए प्रशासन सतर्क

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:Bhopal Press ConferenceCockroach Janata PartyCockroach Party ViralGen Z Political Movementtv todat bharat big newstv today bharat live hindi news
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Kalyan Banerjee Attack Video: TMC MP Kalyan Banerjee lying on the ground during alleged scuffle in Chanditala Hooghly.
National

Kalyan Banerjee Attack Video: हुगली में टीएमसी सांसद के साथ कथित धक्का-मुक्की से गरमाई बंगाल की राजनीति

मई 31, 2026
Sunil Bharala Political Influence addressing BJP workers during a political gathering in Western Uttar Pradesh amidst rising political discussions
National

Sunil Bharala Political Influence: पश्चिमी यूपी की राजनीति में क्यों बढ़ रही है सुनील भराला की चर्चा?

मई 31, 2026
Narendra Modi Stadium Final Record: Narendra Modi Stadium in Ahmedabad preparing to host the IPL 2026 Final
khel

Narendra Modi Stadium Final Record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा इतिहास का गवाह, पांच साल में छठी बार खेलेगा फाइनल मुकाबला

मई 31, 2026
Bengal Political Violence: TMC MP Kalyan Banerjee during protest-related incident in Hooghly.
National

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

मई 31, 2026
Shalimar Bagh Demolition Drive: Bulldozer action underway during Shalimar Bagh Demolition Drive in Delhi.
Delhi

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

मई 31, 2026
Abhishek Banerjee Attack Case protest in Sonarpur with TMC workers demonstrating after police arrested five accused persons
National

Abhishek Banerjee Attack Case में 5 गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में फिर बढ़ा तनाव

मई 31, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?