Ramayanam International Trailer Out: Ranbir Kapoor as Ram, Yash as Ravana (Pic-PR)
Ramayanam International Trailer Out: रिलीज होते ही रणबीर कपूर और यश के नए लुक चर्चा में आ गए हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और रॉकिंग स्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इंटरनेशनल ट्रेलर के साथ दोनों कलाकारों के सोलो पोस्टर भी जारी (Ramayanam International Trailer Out)किए गए हैं। पोस्टर में किरदारों की अलग-अलग दुनिया की झलक देखने को मिलती है।
बता दें कि Ramayanam Movie को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मेकर्स ने ग्लोबल कैंपेन शुरू किया है। ट्रेलर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज (Ramayanam International Trailer Out) किया गया है। इस पहल में सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट भी शामिल है, जो भारत के बाहर फिल्म का वितरण करेगी।
रणबीर और यश के लुक ने खींचा ध्यान
रमायण के नए पोस्टर में रणबीर कपूर राम के किरादर में हैं। पोस्टर में एक्टटर धनुष-बाण के साथ नजर आ रहे हैं। उनके पीछे जंगल के बीच से आती सूरज की रोशनी दिखाई दे रही है। इसके अलावा भगवान राम का योद्धा रूप भी दिखाया गया है, जो युद्ध की तैयारी का संकेत देता है। वहीं, रावण के किरदार में यश भाला पकड़े एक महल में खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके आसपास युद्ध के बाद का सीन नजर आ रहा है। लंका के राजा के रूप में यश का यह लुक फिल्म के गंभीर और भव्य माहौल की झलक पेश करता है। (Ramayanam International Trailer Out)
Also Read: राजकुमार राव की ‘प्रहार’ में क्या है खास? जानें फिल्म की खूबियां और कमियां
छह भाषाओं में रिलीज हुआ इंटरनेशनल ट्रेलर
Ramayanam International Trailer Release के जरिए फिल्म के प्रमुख किरदारों और उसके सिनेमाई संसार की झलक दिखाई गई है। ट्रेलर में एक्शन से भरपूर दृश्य (Ramayanam International Trailer Out) शामिल हैं। मेकर्स का उद्देश्य भारतीय महागाथा को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाना है। इस ट्रेलर को बेंगलुरु में आयोजित एक खास कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने की। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, संगीतकार ए.आर. रहमान और निर्देशक नितेश तिवारी सहित फिल्म से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।
Also Read:रणबीर कपूर की रामायण को विदेशी सेंसर से मिली हरी झंडी, रेटिंग और रनटाइम पर भी हुआ खुलासा!
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
‘रामायण’ फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इस महागाथा को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। फिल्म के निर्माण में बड़े स्तर के विजुअल्स और सिनेमाई दुनिया पर ध्यान दिया गया है। इसे दो भागों में रिलीज (Ramayanam International Trailer Out) करने की योजना है।
Also Read: इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, क्या पुलिस के पास है ऐसा अधिकार? समझें कानून
कब रिलीज होगी ‘Ramayanam’ के दोनों पार्ट?
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण: पार्ट 1’ 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगा। वहीं, दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म को दुनियाभर में IMAX फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट भारत के बाहर इसका वितरण करेगी, जबकि हिंदी भाषी बाजार में धर्मा प्रोडक्शंस वितरक होगा। इंटरनेशनल ट्रेलर और नए पोस्टर्स के साथ मेकर्स ने फिल्म के वैश्विक प्रचार (Ramayanam International Trailer Out) को आगे बढ़ाया है।







