Tesla Roadster Unveiled: Flying Stunts, SpaceX Thrusters and 230 MPH Top Speed (pic-x)
Tesla Flying Car: टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब कारों का इस्तेमाल सिर्फ सड़कों पर चलने तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि हवा में भी उड़ने लगा है। एलन मस्क की कंपनी Tesla ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Roadster का ऐसा प्रदर्शन किया है जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।
दरअसल, Tesla के सीईओ Elon Musk ने गुरुवार रात आयोजित कार्यक्रम में नई Roadster की क्षमताओं का प्रदर्शन किया। कार ने एक ऊंचे, घुमावदार रैंप पर चढ़कर उल्टा घूमने के बाद हवा में छलांग लगाई और सुरक्षित जमीन पर उतर गई। कंपनी ने कार की रफ्तार और हवा में स्टंट करने की तकनीक (Tesla Flying Car) भी दिखाई।
रैंप पर चढ़ी, हवा में पलटी और फिर सुरक्षित उतरी कार
Tesla Roadster के प्रदर्शन में सबसे पहले कार को एक ऊंचे और घुमावदार रैंप पर चढ़ते दिखाया गया। इसके बाद कार उल्टी हुई और रैंप से निकलकर हवा में उछल गई। हवा में पलटी मारने के बाद वह वापस जमीन पर उतर गई। इसके बाद एक और स्टंट दिखाया गया। इसमें कार ने सामने खड़ी दूसरी Tesla गाड़ियों की कतार (Tesla Flying Car) के ऊपर से छलांग लगाई। यह नजारा देखकर दर्शक हैरान रह गए। प्रदर्शन के बाद मस्क ने कहा, ‘खैर, यह काम कर गया।’
Also Read:349 रुपये के रिचार्ज में कौन है बेहतर? डेटा से लेकर AI सब्सक्रिप्शन तक जानें पूरा हिसाब
आखिर हवा में कैसे उड़ती है Tesla Roadster?
इस कार की सबसे खास बात इसमें लगी SpaceX Thruster Technology है। Tesla के इंजीनियरिंग वाइस प्रेसिडेंट Lars Moravy ने बताया कि कार के निचले हिस्से में एक खास सिस्टम लगाया गया है, जो कार को उल्टा होने में मदद करता है। इसके अलावा, कार में ऊंचाई को नियंत्रित करने वाले थ्रस्टर और पीछे मुख्य थ्रस्टर लगाए गए हैं।
Elon Musk के मुताबिक, इनकी मदद से कार रॉकेट की तरह हवा में उठ सकती है और कई तरह के स्टंट कर सकती है। मस्क ने यह भी बताया कि कार हवा में घूमने और मुश्किल करतब करने में सक्षम है। हालांकि, उन्होंने मजाक में कहा कि यह जरूरी नहीं कि कार को सुरक्षा के लिहाज से सबसे बेहतर (Tesla Flying Car) बनाया गया हो।
Also Read: 5G के बाद 6G की तैयारी, भारत ने अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ
एक सेकंड से भी कम समय में 97 की रफ्तार!
Tesla ने कार (Tesla Flying Car) की रफ्तार को लेकर भी बड़ा दावा किया है। कंपनी के प्रदर्शन में Roadster को एक सेकंड से भी कम समय में 0 से 97 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ते दिखाया गया। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इस कार की रेंज 300 मील यानी करीब 483 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। वहीं, इसके Rocket वेरिएंट की टॉप स्पीड 230 मील प्रति घंटे यानी करीब 370 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा बताई गई है।
Also Read: आज रात होगा एपल का मेगा इवेंट, iPhone 18 से फोल्डेबल आईफोन तक पर रहेंगी नजरें
तीन वेरिएंट में मिलेगी Tesla Roadster
Tesla इस कार को तीन वेरिएंट में पेश कर रही है Performance, Thrust और Rocket। कंपनी की वेबसाइट पर इनकी बुकिंग के लिए रिजर्वेशन लिया जा रहा है। हालांकि, Rocket वेरिएंट को सिर्फ कंपनी के आमंत्रण पर ही बुक किया जा सकेगा। Tesla Roadster के इस प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान खींचा है। अब देखना होगा कि हवा में उड़ने और स्टंट करने के ये फीचर (Tesla Flying Car) असल इस्तेमाल में कितने कारगर साबित होते हैं और सुरक्षा के लिहाज से इन्हें किस तरह तैयार किया जाता है।






