Luv Kush Ramlila: Hanuman Ji Appears at 220 Feet with Sanjeevani Mountain (pic-x)
Luv Kush Ramlila Hanuman Sanjeevani Scene: दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला में हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाने और अंगद-रावण संवाद के दृश्य ने दर्शकों का ध्यान खींचा। विशाल क्रेनों की मदद से हनुमान जी को 220 फीट की ऊंचाई पर पर्वत के साथ आकाश मार्ग से आते हुए दिखाया गया। यह दृश्य इतना आकर्षक था कि मैदान में मौजूद लोग अपने मोबाइल फोन से इसकी तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे।
लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के मुताबिक, मंचन के दौरान लक्ष्मण जी के मूर्छित होने, सुषेण वैद्य के उपचार और अंगद के रावण दरबार में पहुंचने जैसे प्रसंगों को भी प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान असम के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल भी रामलीला देखने पहुंचे और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया। (Luv Kush Ramlila Hanuman Sanjeevani Scene)
220 फीट की ऊंचाई पर दिखे हनुमान जी
रामलीला के सबसे खास दृश्यों में हनुमान जी का संजीवनी बूटी लाने वाला प्रसंग शामिल रहा। विशाल क्रेनों की सहायता से हनुमान जी को पर्वत के साथ करीब 220 फीट की ऊंचाई पर आकाश मार्ग से आते हुए दिखाया गया। इस दृश्य को देखने के लिए दर्शक उत्साहित नजर आए और कई लोग अपने मोबाइल कैमरों में इसे कैद करते दिखाई दिए। (Luv Kush Ramlila Hanuman Sanjeevani Scene)
इसके बाद सुषेण वैद्य ने संजीवनी बूटी की मदद से लक्ष्मण जी का उपचार किया। सुषेण वैद्य की भूमिका अपोलो अस्पताल के डॉक्टर अशोक शर्मा ने निभाई। लक्ष्मण जी के ठीक होने पर मैदान में मौजूद राम भक्तों ने ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाए। (Luv Kush Ramlila Hanuman Sanjeevani Scene)
Lav Kush Ramlila: लाल किला मैदान में रामलीला का खास नजारा, आसमान में हुआ जटायु-रावण युद्ध का मंचन, रोमांचित हुए राम भक्त
अंगद-रावण संवाद ने बांधा समां
रामलीला में अंगद और रावण के बीच संवाद का दृश्य भी खास रहा। रावण के दरबार में पहुंचे अंगद ने वहां मौजूद योद्धाओं को अपना पैर जमीन से हटाने की चुनौती दी। दरबार में कोई भी योद्धा ऐसा नहीं कर पाया। इसके बाद जब रावण खुद अंगद का पैर हटाने के लिए आगे बढ़ा, तो अंगद ने उससे कहा कि पैर पकड़ना ही है तो प्रभु श्रीराम के पैर पकड़ो। इस संवाद को आठ ट्रैक वाले साउंड सिस्टम के साथ पेश किया गया। दर्शक पूरे दृश्य को ध्यान से देखते रहे। (Luv Kush Ramlila Hanuman Sanjeevani Scene)
असम के स्वास्थ्य मंत्री ने देखी रामलीला
लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि असम सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल भी रामलीला देखने पहुंचे। उन्होंने प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया। कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल के अनुसार, अशोक सिंघल और अन्य गणमान्य अतिथियों को कमेटी की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पवन गुप्ता, सत्यभूषण जैन, अखिल सिंघल, बृजमोहन गोयल, अंकुर गोयल, गौरव सूरी और संदीप भूटानी सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी और कई गणमान्य (Luv Kush Ramlila Hanuman Sanjeevani Scene) लोग मौजूद रहे।
रामलीला में इन प्रसंगों का हुआ मंचन
कार्यक्रम के दौरान हनुमान जी की वापसी, विभीषण का श्रीराम की शरण में जाना, रामेश्वरम की स्थापना, रावण-अंगद संवाद, लक्ष्मण जी का मूर्छित होना, सुषेण वैद्य का आना और हनुमान जी का संजीवनी बूटी लेकर पहुंचना जैसे प्रसंग दिखाए गए। अर्जुन कुमार ने यह भी बताया कि दशहरा पर्व समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और रामलीला का अवलोकन करेंगे।
लाल किले की लव कुश रामलीला में भव्य दृश्यों, प्रभावशाली संवादों और आधुनिक तकनीक के मेल ने दर्शकों को आकर्षित किया। हनुमान जी के संजीवनी लाने और अंगद-रावण संवाद के प्रसंग इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे। (Luv Kush Ramlila Hanuman Sanjeevani Scene)







