Greater Noida 5 Deaths Case: Audio Found on Mahesh's Phone, FIR Against Sisters (pic- Google)
Greater Noida 5 Deaths Case: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस को मृतक महेश के मोबाइल फोन से एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। बताया जा रहा है कि इसमें महेश ने अपनी और अपने परिवार की स्थिति के लिए कुछ करीबियों को जिम्मेदार ठहराया है। इस रिकॉर्डिंग के सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच नए सिरे से कर रही है।
वहीं, मृतका ललिता के भाई आकाश की शिकायत पर महेश की दो बहनों सुनीता और सपना के साथ एक नंदोई के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में तीनों पर महेश और ललिता को परेशान करने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू (Greater Noida 5 Deaths Case) कर दी है। इस बीच, पांचों शवों का देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया।
ALSO READ: कहानी कसारी-मसारी की जहां दफन हैं अतीक अहमद और अशरफ, जानिए इस इलाके का पुराना इतिहास
महेश के मोबाइल में मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग
पुलिस को महेश के मोबाइल फोन से मिली कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग इस मामले (Greater Noida 5 Deaths Case) में अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि रिकॉर्डिंग में महेश ने अपनी और परिवार की परेशानी के लिए कुछ परिचितों को जिम्मेदार बताया है। हालांकि, ऑडियो में कही गई बातों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लेकर रिकॉर्डिंग की जांच (Greater Noida 5 Deaths Case) शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि ऑडियो कब बनाया गया था और इसमें सुनाई दे रही आवाज की पुष्टि कैसे की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।
ALSO READ: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, रात में खाए थे नूडल्स, सुबह बिस्तर पर मिले शव
दो बहनों सुनीता, सपना और नंदोई पर FIR
मृतका ललिता के भाई आकाश ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। इसके आधार पर रबूपुरा थाना पुलिस ने महेश की बहनों सुनीता और सपना तथा एक नंदोई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तीनों लंबे समय से महेश और ललिता को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहे थे। साथ ही, परिवार की संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ये सभी फिलहाल आरोप हैं, जिनकी जांच (Greater Noida 5 Deaths Case) की जा रही है।
2019 में बड़े भाई ने की थी आत्महत्या
जांच के दौरान परिवार में पहले से चले आ रहे विवाद की जानकारी भी सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, जमीन अधिग्रहण के बदले परिवार को मुआवजे की बड़ी रकम मिली थी। इसके बंटवारे को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चलने की बात कही जा रही है।इस मामले में वर्ष 2019 की एक पुरानी घटना का भी जिक्र सामने आया है। बताया गया है कि महेश के बड़े भाई राहुल ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस अब इस घटना (Greater Noida 5 Deaths Case) और मौजूदा मामले के बीच किसी संबंध की भी जांच कर रही है।
ALSO READ: ‘भाजपा के पापों के मटके भर चुके हैं’, अखिलेश यादव ने 12 काले मटकों से मोदी सरकार पर किया वार
विसरा जांच के लिए भेजा गया
पांचों लोगों की मौत की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा है, जिसे रासायनिक जांच के लिए भेजा गया है। इससे मौत के कारणों का पता लगाने में मदद (Greater Noida 5 Deaths Case) मिल सकती है। पोस्टमार्टम के बाद पांचों शव नगला पदम सिंह गांव पहुंचे। इसके बाद देर रात गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी श्रवण कुमार के मुताबिक, पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच जारी है। मोबाइल में मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी वैज्ञानिक जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सभी पहलुओं की जांच के बाद ही मामले में आधिकारिक निष्कर्ष सामने आएगा। फिलहाल मौतों की वजह और लगाए गए आरोपों की पुष्टि (Greater Noida 5 Deaths Case) होना बाकी है।
