Guwahati hotel murder case: 5 people, including the owner, shot dead amid a lease dispute; accused arrested within an hour (PIC-Google)
Guwahati hotel murder case: असम के गुवाहाटी (Guwahati) में सोमवार रात एक होटल में हुए गोलीकांड से हड़कंप मच गया। शहर के ‘बिलास इन’ होटल (Hotel Bilas Inn) में लीज को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी में पांच लोगों की जान चली गई। मृतकों में होटल की सह-मालकिन और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस के मुताबिक, होटल को लीज पर लेने वाले आरोपी घनकांत गोगोई ने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया। गोलीबारी में होटल के केयरटेकर की भी मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने घटना के करीब एक घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से एक लाइसेंसी .32 बोर की पिस्तौल (Licensed Pistol) भी बरामद की गई है। (Guwahati hotel murder case)
होटल की लीज को लेकर हुआ था विवाद
गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने बताया कि आरोपी घनकांत गोगोई ने करीब एक साल पहले होटल को लीज पर लिया था। इसके बाद होटल की लीज को लेकर मालिक और उनके परिवार के साथ उसका विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 9 बजे जीएस रोड (GS Road) पर बोरा सर्विस के सामने स्थित ‘होटल बिलास इन’ में गोलीबारी हुई। यह होटल असम पुलिस मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर है। शुरुआती जांच में सामने (Guwahati hotel murder case) आया है कि होटल की लीज और संपत्ति से जुड़े विवाद के कारण यह घटना हुई।
पांच लोगों की मौत, चार एक ही परिवार के
पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत के मुताबिक, इस गोलीबारी में पांच लोगों की जान गई है। इनमें से चार लोग एक ही परिवार के थे, जबकि पांचवां व्यक्ति उनके गांव का रहने वाला था। मृतकों में होटल की सह-मालकिन, उनका बेटा, बहू, उनका भाई और संपत्ति की देखभाल करने वाला केयरटेकर शामिल हैं। अब तक तीन मृतकों की पहचान हेलेना भराली, देबोर्शी कश्यप और नारायण दास के रूप में हुई है। बाकी मृतकों की पहचान की प्रक्रिया (Guwahati hotel murder case) जारी है।
गोलीबारी के एक घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी घनकांत गोगोई को करीब एक घंटे के भीतर पलटन बाजार इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से लाइसेंसी .32 बोर की पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस को आशंका है कि इसी हथियार से गोलीबारी की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने वारदात को किस तरह अंजाम दिया और घटना के समय वहां क्या हुआ था। मामले की जांच के लिए घटनास्थल से सबूत जुटाए (Guwahati hotel murder case) जा रहे हैं।
घायल व्यक्ति का अस्पताल में चल रहा इलाज
गोलीबारी में 42 वर्षीय सत्येन पाठक भी घायल हुए हैं। उनके कंधे में गोली लगी है और उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (Guwahati Medical College and Hospital) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है। (Guwahati hotel murder case)
Shraddha Dubey: श्रद्धा दुबे का Z गैंग से कनेक्शन? शिवा हत्याकांड में पुलिस के सामने कई बड़े सवाल
फॉरेंसिक टीम जुटा रही सबूत
होटल के बाहर पत्रकारों से बातचीत में पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने कहा, ‘शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना होटल के एग्रीमेंट से जुड़े प्रॉपर्टी विवाद के कारण हुई। ‘उन्होंने आगे कहा, ‘जांचकर्ता घटना के हर पहलू की पड़ताल कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि असल में क्या-क्या हुआ था।’ पुलिस के मुताबिक, मामले की फॉरेंसिक और वैज्ञानिक जांच (Forensic Investigation) की जा रही है। विशेष टीमें घटनास्थल से सबूत जुटा रही हैं। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में गोलीबारी के पीछे की वजह और वारदात से जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट होंगी। (Guwahati hotel murder case)







