Shiva Sharma Death Case: STF Brings Shraddha Dubey to Lucknow, Who Sheltered Her in Nagpur? (pic-x)
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे को एसटीएफ लखनऊ लेकर पहुंच गई है। श्रद्धा को नागपुर से गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ उसकी बहन रश्मि और चालक दानिश को भी लखनऊ लाया गया है। तीनों को हजरतगंज कोतवाली में रखा गया है, जहां पुलिस उनसे (Shiva Sharma Death Case) पूछताछ करेगी।
पुलिस के मुताबिक, मेडिकल जांच के बाद तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा। जांच में सामने आया है कि शिवा शर्मा की मौत के बाद श्रद्धा और उसके साथियों ने कई जगहों पर ठिकाने बदले। नेपाल जाने से लेकर नागपुर पहुंचने तक उन्होंने पहचान छिपाने की कोशिश की। इस दौरान मोबाइल से सिम कार्ड निकालने और दूसरों के इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करने के कारण पुलिस को उनकी लोकेशन का पता लगाने में काफी (Shiva Sharma Death Case) परेशानी हुई।
नागपुर में किसने दी श्रद्धा दुबे को पनाह?
सूत्रों के मुताबिक, जुल्फिकार बेहलिम और मोहसिन पर श्रद्धा दुबे को नागपुर में संरक्षण देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि दोनों का आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा रिकॉर्ड है। उनके गिरोह पर कारोबारियों से रंगदारी मांगने और धमकाने जैसे आरोप भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त में उनके खिलाफ मकोका भी लगाया गया था। इसके अलावा मादक पदार्थों और सोने की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। हालांकि, श्रद्धा को संरक्षण देने के आरोपों की पुष्टि (Shiva Sharma Death Case) जांच के बाद ही हो सकेगी।
Shraddha Dubey: श्रद्धा दुबे का Z गैंग से कनेक्शन? शिवा हत्याकांड में पुलिस के सामने कई बड़े सवाल
शिवा शर्मा की मौत के बाद नेपाल पहुंची थी श्रद्धा
पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर को शिवा शर्मा की मौत के बाद श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और चालक दानिश के साथ केजीएमयू पहुंची थी। वहां से निकलने के बाद तीनों ने लगातार अपने ठिकाने बदलने शुरू कर दिए। बताया जाता है कि वे सीतापुर, महमूदाबाद और बहराइच होते हुए रुपईडीहा बॉर्डर के रास्ते नेपाल (Shiva Sharma Death Case) पहुंच गए।
नेपाल के बुटवल में उनके एक ऐसे होटल में ठहरने की जानकारी मिली, जहां पहचान पत्र नहीं लिया गया था। हालांकि, पुलिस टीम के वहां पहुंचने से पहले ही तीनों निकल चुके थे। इसके बाद उन्होंने नेपाल में भी कई जगहों पर ठिकाने बदले। करीब 16 अक्टूबर के आसपास भारत लौटने के बाद भी उनकी आवाजाही (Shiva Sharma Death Case) जारी रही।
मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक, फरारी के दौरान श्रद्धा और उसके साथियों ने अपने मोबाइल फोन से सिम कार्ड निकाल दिए थे। ऐसा करने के पीछे मोबाइल लोकेशन के जरिए पकड़े जाने से बचना मकसद बताया जा रहा है। हालांकि, कुछ समय बाद जांच टीम को उनके मोबाइल उपकरणों पर इंटरनेट इस्तेमाल होने के संकेत (Shiva Sharma Death Case) मिले। इसके बाद पुलिस ने इंटरनेट कनेक्शन के आईपी एड्रेस के आधार पर जांच शुरू की।
लेकिन इसमें भी एक परेशानी सामने आई। पुलिस जब संभावित लोकेशन पर पहुंचती, तो वहां इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति कोई रिक्शा चालक या कैब ड्राइवर निकलता था। जांच के मुताबिक, आरोपी सफर के दौरान वाहन चालकों के मोबाइल से इंटरनेट कनेक्शन लेते थे। इससे पुलिस को उनकी सही लोकेशन का पता लगाने (Shiva Sharma Death Case) में परेशानी होती रही।
UP SIR: यूपी की वोटर लिस्ट में बड़ा खेल? कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
नेपाल से लौटने के बाद भी बदले कई ठिकाने
पुलिस के अनुसार, भारत लौटने के बाद श्रद्धा ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की। बताया गया कि उसने महराजगंज के भगवानपुर बॉर्डर से भारत में प्रवेश करते समय बुर्का पहना हुआ था। इसके बाद उसने अपना ट्रॉली बैग एक स्थानीय चालक को दिया और कपड़े के झोले खरीदे। फिर किराये की गाड़ी से नौतनवा होते हुए रायबरेली पहुंची। वहां कुछ घंटे रुकने के बाद वह दूसरी टैक्सी से आगरा की ओर निकल गई। इस दौरान पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थीं। लेकिन जांच के मुताबिक, आरोपी हर बार पुलिस के पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही वहां से निकल (Shiva Sharma Death Case) जाते थे।
कैब चालक के मोबाइल से मिला अहम सुराग
श्रद्धा दुबे तक पहुंचने में कैब चालक के मोबाइल से मिले इंटरनेट कनेक्शन ने अहम भूमिका निभाई। रिपोर्ट के मुताबिक, फतेहपुर में लोकेशन से जुड़ा सुराग मिलने के बाद प्रयागराज एसटीएफ भी जांच में जुट गई। जांच टीम ने अलग-अलग सुरागों को जोड़ते हुए नागपुर तक आरोपियों का पता लगाया। इसके बाद 20 अक्टूबर को नागपुर पुलिस ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और चालक दानिश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कैब चालक से मिले इनपुट के आधार पर श्रद्धा के फ्लैट तक पहुंची। अब लखनऊ में तीनों से पूछताछ के जरिए मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाने की कोशिश (Shiva Sharma Death Case) की जाएगी।






