Who Is Neha Fatima? 20-Year-Old Bigg Boss Malayalam 8 Contestant and Her Love Story with Tashi (Pic-X)
Who Is Neha Fatima: बिग बॉस मलयालम सीजन 8 (Bigg Boss Malayalam 8) में इन दिनों नेहा फातिमा और संतोष राज उर्फ ताशी की लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। 20 साल की नेहा ने नेशनल टीवी पर अपने प्यार का इजहार करते हुए ताशी को प्रपोज किया। लेकिन इस रिश्ते को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब शो में पहुंचे नेहा के माता-पिता ने उनके फैसले को मंजूरी देने से इनकार कर दिया।
परिवार ने नेहा से शो छोड़कर उनके साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने ताशी के साथ रहने और बिग बॉस के घर में बने रहने का फैसला किया। माता-पिता की नाराजगी के बीच नेहा भावुक होकर रोती नजर आईं, वहीं ताशी भी इस पूरे घटनाक्रम से हैरान दिखे। इस घटना के बाद दोनों की लव स्टोरी सोशल मीडिया (Who Is Neha Fatima) पर तेजी से वायरल हो गई है। आइए जानते हैं कौन हैं नेहा फातिमा और संतोष राज।
कौन हैं नेहा फातिमा, कैसे मिली पहचान?
नेहा फातिमा की उम्र 20 साल बताई जा रही है। वह सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर (Content Creator) और मॉडल (Model) हैं। उन्हें पहचान सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और लाइफस्टाइल कंटेंट (Lifestyle Content) के जरिए मिली। नेहा व्लॉगिंग (Vlogging) भी करती हैं। अपने वीडियो में वह फैशन, पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी से (Who Is Neha Fatima) जुड़े अनुभव साझा करती हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम (Instagram) पर उन्हें करीब 2.89 लाख लोग फॉलो करते हैं। मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक, नेहा एक समय एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ (Who Is Neha Fatima) के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वहीं, उनकी मां अपना कुकिंग चैनल (Cooking Channel) चलाती हैं।
कौन हैं नेहा के बॉयफ्रेंड संतोष राज उर्फ ताशी?
नेहा के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में आए संतोष राज (Who Is Neha Fatima) को ताशी के नाम से जाना जाता है। उनकी उम्र करीब 35 साल होने की अटकलें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह केरल से हैं और डिजिटल स्ट्रैटिजिस्ट (Digital Strategist) के साथ टीवी पर्सनैलिटी (TV Personality) भी हैं। ताशी ने बिग बॉस मलयालम 8 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट (Wildcard Contestant) के तौर पर एंट्री की थी। शो में उनका गेम खेलने का अंदाज दर्शकों के बीच चर्चा में रहा है। हालांकि, उनके आक्रामक गेमप्ले (Aggressive Gameplay) के चलते वह कई बार विवादों में भी आए हैं।
Kareena Kapoor Khan: ‘किंग’ में शाहरुख के साथ दिखेंगी करीना कपूर? बर्थडे पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
नेहा ने नेशनल टीवी पर किया प्यार का इजहार
बिग बॉस के घर में नेहा और ताशी की नजदीकियां लगातार चर्चा (Who Is Neha Fatima) में रहीं। नेहा ने ताशी को अपना प्यार बताते हुए नेशनल टीवी पर प्रपोज किया। बताया जा रहा था कि वह परिवार की मंजूरी मिलने के बाद इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती थीं। लेकिन शो में पहुंचे उनके माता-पिता ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने बेटी को ताशी से दूर रहने और शो छोड़कर घर लौटने की सलाह दी। इस दौरान नेहा काफी भावुक हो गईं और रोती नजर आईं। दूसरी ओर, ताशी भी माता-पिता के इस फैसले से चौंक गए।
परिवार की नाराजगी के बावजूद ताशी के साथ रहने का फैसला
माता-पिता की असहमति के बाद भी नेहा ने बिग बॉस के घर में बने रहने का फैसला किया। उन्होंने फिलहाल ताशी के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की इच्छा दिखाई है। इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसे नेहा और ताशी की निजी पसंद से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ ने इसे धर्म के नजरिए से भी चर्चा का विषय बना दिया है।
फिलहाल बिग बॉस मलयालम 8 में नेहा और ताशी के रिश्ते को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। अब देखना होगा कि शो में (Who Is Neha Fatima) आगे दोनों की लव स्टोरी क्या मोड़ लेती है और क्या नेहा के परिवार का रुख बदलता है।






