Tripura: 8 Arrested After Smugglers Attack Three BSF Personnel in Ashabari (Pic-x)
Tripura Smugglers Attack: त्रिपुरा के अशाबारी इलाके में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर हमले का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह तस्करों के एक समूह ने तीन जवानों को निशाना बनाया। आरोप है कि हमलावरों ने जवानों पर डंडों से वार किए और उनके हथियार छीनने की भी कोशिश की। इस दौरान एक सरकारी वाहन में भी (Tripura Smugglers Attack) तोड़फोड़ की गई।
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अब तक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि जवानों के खिलाफ (Tripura Smugglers Attack) हिंसा किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जा सकती।
अशाबारी में सुबह BSF जवानों को बनाया निशाना
यह घटना सोमवार सुबह त्रिपुरा के बॉक्सा नगर इलाके के अशाबारी (Ashabari) में हुई। जानकारी के मुताबिक, तस्करों के एक समूह ने सीमा पर तैनात तीन BSF जवानों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने डंडों से जवानों पर वार किए, जिससे वे घायल हो गए। आरोप है कि हमले के दौरान उपद्रवियों ने जवानों के हथियार छीनने की कोशिश भी की। इसके अलावा, उन्होंने एक सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
हथियार छीनने की कोशिश, 8 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस और संबंधित अधिकारियों की ओर से कार्रवाई की गई है। अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर BSF जवानों के साथ मारपीट करने, उनके हथियार छीनने की कोशिश करने और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने के आरोप हैं।सुरक्षा बलों पर इस तरह के हमले को गंभीरता (Tripura Smugglers Attack) से लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भी साफ किया है कि दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने की हमले की निंदा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने लिखा, ‘मैं अशाबारी में हमारे बहादुर BSF जवानों पर उपद्रवियों के एक समूह द्वारा किए गए बर्बर हमले की कड़ी निंदा करता हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसा की ऐसी घटनाएं पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। सुरक्षाकर्मियों पर किसी भी तरह का हमला गंभीर चिंता का विषय है और ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई (Tripura Smugglers Attack) होनी चाहिए।
ISRO NVS-03: भारत का अपना GPS हुआ मजबूत, ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट
अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। माणिक साहा के मुताबिक, देश की सुरक्षा में तैनात जवान सम्मान और सुरक्षा के हकदार हैं। ऐसे में उन पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। फिलहाल इस मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब आगे की कार्रवाई के तहत आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया (Tripura Smugglers Attack) पूरी की जाएगी।
News Source: ANI







