Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TV Today BharatTV Today BharatTV Today Bharat
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Reading: Lawrence Bishnoi Pakistan Connection Explainer: जेल में बंद लॉरेंस.. लेकिन पाकिस्तान में क्यों मचा है खौफ
Share
Font ResizerAa
TV Today BharatTV Today Bharat
Search
  • होम
  • राज्य-शहर
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • झारखंड
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • जम्मू-कश्मीर
    • दिल्ली
  • ताजा खबर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • इंटरनेशनल न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • More
    • एक्सप्लेनेर
    • ब्लॉग
    • आस्था
    • हेल्थ
    • वीडियो
Follow US

Home - Lawrence Bishnoi Pakistan Connection Explainer: जेल में बंद लॉरेंस.. लेकिन पाकिस्तान में क्यों मचा है खौफ

Explainer Tv Today Bharat

Lawrence Bishnoi Pakistan Connection Explainer: जेल में बंद लॉरेंस.. लेकिन पाकिस्तान में क्यों मचा है खौफ

हाफिज सईद को धमकी से क्यों कांप उठा पाकिस्तान?

Last updated: मई 30, 2026 10:13 अपराह्न
Rajive Sharma Published मई 27, 2026
Share
Lawrence Bishnoi Pakistan Connection: लॉरेंस बिश्नोई की फोटो के साथ पाकिस्तान, हाफिज सईद और गैंग नेटवर्क पर आधारित एक्सप्लेनर पोस्टर, जेल बैकग्राउंड और भारत-पाकिस्तान तनाव को दर्शाता डिजिटल न्यूज थंबनेल।
भारत की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का नाम अब पाकिस्तान में भी खौफ बनता दिख रहा है। हाफिज सईद को कथित धमकी के बाद ISI समर्थित गैंग नेटवर्क में हलचल तेज है। आखिर क्यों डर रहा पाकिस्तान? देखिए पूरा एक्सप्लेनर सिर्फ TV TODAY BHARAT पर
SHARE
Highlights
  • जेल में बैठा डॉन… पाकिस्तान में क्यों मचा रहा भूचाल?
  • हाफिज सईद को धमकी के बाद कांपा पाकिस्तान!
  • लॉरेंस का नाम सुनते ही ISI नेटवर्क में हड़कंप!
  • भारत की जेल से पाकिस्तान तक… किसका खौफ?
  • आतंकियों का नया काल बना लॉरेंस बिश्नोई?

Lawrence Bishnoi Pakistan : भारत की जेल में बंद एक गैंगस्टर  लेकिन नाम सुनते ही पाकिस्तान में बेचैनी बढ़ जाए… यह कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बल्कि लॉरेंस बिश्नोई नाम के उस शख्स की है जिसने अपराध, गैंग नेटवर्क और इंटरनेशनल अंडरवर्ल्ड की दुनिया में ऐसा खौफ बनाया कि अब उसकी गूंज पाकिस्तान तक सुनाई देने लगी है।

पंजाब के फाजिल्का जिले के दुतारावाली गांव में जन्मा लॉरेंस बिश्नोई कभी कॉलेज राजनीति का हिस्सा था। महंगी घड़ियों और जूतों का शौक रखने वाला यह युवक देखते ही देखते अपराध की दुनिया का बड़ा नाम बन गया। छात्र राजनीति से शुरू हुआ सफर हत्या, रंगदारी, हथियार तस्करी और इंटरनेशनल गैंग नेटवर्क तक पहुंच गया। आज हालत ये है कि भारत की सबसे हाई सिक्योरिटी जेलों में बंद होने के बावजूद उसके नेटवर्क की चर्चा कनाडा, अमेरिका, दुबई और पाकिस्तान तक हो रही है।

ALSO READ: बेजुबान चीख नहीं सकते.. इसलिए हर बार वही कुर्बान?


Lawrence Bishnoi Pakistan Connection: जेल में बैठा डॉन… पाकिस्तान में क्यों मचा रहा भूचाल?

लेकिन इस बार मामला सिर्फ गैंगवार का नहीं है। इस बार कहानी पाकिस्तान की उस बेचैनी की है जहां आतंकी सरगनाओं को पालने-पोसने वाली जमीन पर अब एक भारतीय गैंगस्टर का नाम डर बनकर घूम रहा है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से हाफिज सईद को खुलेआम धमकी देने की बातें सामने आईं तो पाकिस्तान के कट्टरपंथी नेटवर्क में हड़कंप मच गया। पाकिस्तान लंबे समय से दुनिया को यह समझाने की कोशिश करता रहा है कि उसकी धरती आतंकवाद के खिलाफ लड़ रही है, लेकिन हकीकत ये है कि वही पाकिस्तान आज उन आतंकियों की सुरक्षा में लगा हुआ है जिनके नाम पर दुनिया भर में खून बहा।

ALSO READ: दिल्ली में दोस्ती… लखनऊ में कुर्सी की कुश्ती! INDIA गठबंधन में सीटों पर संग्राम, BJP बोली, पहले तय कर लो कप्तान!

हाफिज सईद वही चेहरा है जिसे भारत 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड मानता है। वही आतंकी जिसे पाकिस्तान ने कभी नज़रबंद, कभी बीमार और कभी “गायब” बताकर बचाने की कोशिश की। लेकिन अब हालात ऐसे हो गए कि पाकिस्तान के गैंगस्टर और कट्टरपंथी खुद डरने लगे हैं कि कहीं लॉरेंस का नेटवर्क उनके सबसे सुरक्षित समझे जाने वाले चेहरों तक न पहुंच जाए।

आईएसआई के सपोर्ट वाले पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी का नाम इस पूरे विवाद में तेजी से सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक भट्टी ने दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई सिर्फ जेल में बैठा अपराधी नहीं बल्कि ऐसा नेटवर्क चला रहा है जिसकी पहुंच दुबई, जर्मनी और पाकिस्तान तक फैली हुई है। सबसे बड़ा डर यह है कि बिश्नोई गैंग के सदस्य पाकिस्तान में मौजूद कट्टरपंथी नेटवर्क को भी निशाना बना सकते हैं।

Lawrence Bishnoi Pakistan Connection: हाफिज सईद को धमकी के बाद कांपा पाकिस्तान!

यही वजह है कि खुद को ताकतवर बताने वाला शहजाद भट्टी आज दुबई में छिपकर रहने को मजबूर बताया जा रहा है। वह पाकिस्तान लौटने से डर रहा है। जिस पाकिस्तान में आतंकियों को खुलेआम सुरक्षा मिलती रही उसी पाकिस्तान के गैंग नेटवर्क में अब यह डर बैठ गया है कि कहीं बॉर्डर पार से कोई नया खेल शुरू न हो जाए।

ALSO READ: देश का युवा अब सिर्फ परीक्षा नहीं, व्यवस्था की भी मार झेल रहा है !

यह वही पाकिस्तान है जो दशकों तक भारत में आतंक फैलाने वाले संगठनों को “रणनीतिक संपत्ति” मानता रहा है। कभी लश्कर-ए-तैयबा, कभी जैश-ए-मोहम्मद, कभी हिजबुल मुजाहिदीन नाम बदलते रहे, लेकिन खेल वही रहा। आतंकवाद को पनाह दो, फिर दुनिया के सामने मासूम बनने की कोशिश करो। लेकिन अब उसी जमीन पर डर का नया नाम बनता दिखाई दे रहा है  लॉरेंस बिश्नोई।

एनआईए की जांच पहले ही कई बार यह इशारा कर चुकी है कि लॉरेंस सिंडिकेट और खालिस्तानी नेटवर्क के बीच हथियार तस्करी और लॉजिस्टिक सपोर्ट जैसे संबंधों की जांच हुई है। रिपोर्ट्स में पाकिस्तान के रास्ते हथियार सप्लाई और इंटरनेशनल गैंग नेटवर्क की गतिविधियों का भी जिक्र आता रहा है। इसका मतलब साफ है कि पाकिस्तान की धरती लंबे समय से सिर्फ आतंकवाद ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क का भी ट्रांजिट पॉइंट बन चुकी है।

ALSO READ: कॉकरोच जनता पार्टी, युवाओं का गुस्सा या सोशल मीडिया का नया पॉलिटिकल तमाशा? VIDEO

Lawrence Bishnoi Pakistan Connection: आतंकियों का नया काल बना लॉरेंस बिश्नोई?

और अब पाकिस्तान की मुश्किल ये है कि जिस आग को उसने सालों तक दूसरों के घर भेजा.. उसकी चिंगारी अब उसके अपने दरवाजे तक पहुंचती दिखाई दे रही है। लॉरेंस बिश्नोई को लेकर भारत में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से लेकर बाबा सिद्दीकी हत्या केस तक उसका नाम कई हाई प्रोफाइल घटनाओं में सामने आया। कनाडा ने उसके गैंग को आतंकवादी संगठन की सूची में डाल दिया। अमेरिका और कनाडा की एजेंसियां भी उसके नेटवर्क की जांच कर रही हैं। लेकिन दूसरी तरफ लॉरेंस खुद को राष्ट्रवादी बताता है और पाकिस्तान व खालिस्तान समर्थक नेटवर्क का विरोधी होने का दावा करता है।

यही विरोधाभास इस कहानी को और ज्यादा विस्फोटक बना देता है। एक तरफ अपराध की दुनिया का बड़ा चेहरा।  दूसरी तरफ पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क को खुली चुनौती। पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चिंता शायद यही है कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम अब सिर्फ गैंगवार तक सीमित नहीं रहा। सोशल मीडिया पर उसके समर्थकों की तरफ से जिस तरह देशभक्ति, आतंक के खिलाफ बदला और हाफिज सईद टारगेट जैसी बातें उछाली जा रही हैं, उसने पाकिस्तानी नेटवर्क की नींद जरूर उड़ा दी है।

ALSO READ: ब्राह्मण अपमान पड़ेगा भारी? 2027 में योगी की सेंचुरी या INDIA गठबंधन की मजबूरी?

Lawrence Bishnoi Pakistan Connection : दुबई से लाहौर तक… बिश्नोई गैंग का डर!

हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अलग-अलग एजेंसियों द्वारा अलग स्तर पर की जाती रही है और कई मामलों में जांच अब भी जारी है, लेकिन इतना साफ है कि पाकिस्तान इस समय दोहरी मुश्किल में फंसा दिखता है। एक तरफ दुनिया के सामने आतंकवाद पर सफाई देनी पड़ रही है, दूसरी तरफ उन नेटवर्क्स में डर फैल रहा है जिन्हें कभी अछूत समझा जाता था।

और शायद यही इस पूरी कहानी का सबसे बड़ा कटाक्ष है। जो पाकिस्तान सालों तक भारत को अस्थिर करने के लिए आतंकियों की फैक्ट्री चलाता रहा।  आज वही पाकिस्तान एक भारतीय जेल में बंद गैंगस्टर के नाम से बेचैन बताया जा रहा है। जिस जमीन पर आतंकियों को सुरक्षा दी गई।  वहीं अब डर सुरक्षा मांग रहा है। जिस देश ने दुनिया को बारूद भेजा।  अब वही अपने घर में धमाके की आहट सुनकर घबराया हुआ दिखाई दे रहा है। क्योंकि इतिहास गवाह है.आग चाहे सरहद पार भेजी जाए या नफरत के नाम पर पाली जाए.एक दिन उसका धुआं अपने ही आसमान को काला जरूर कर देता है।

Follow Us: TV TODAY BHARAT Live | Breaking Hindi News Live | Website: Tv Today Bharat|  X  | FaceBook | Quora| Linkedin | tumblr | whatsapp Channel | Telegram | YOUTUBE । Lawrence Bishnoi Pakistan Connection

You Might Also Like

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

Weather Alert: उत्तराखंड में Weather Alert के बीच चारधाम यात्रा पर असर, भारी बारिश के खतरे को देखते हुए प्रशासन सतर्क

Ghazipur Hotel Owner Son Murder: गाजीपुर में सनसनीखेज वारदात, होटल कारोबारी के बेटे की गोलियों से भूनकर हत्या, रंगदारी विवाद की आशंका

BJP State Presidents Meeting: 1 जून को दिल्ली में BJP की बड़ी बैठक, प्रदेश अध्यक्षों संग चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार पर होगा मंथन

Quick Link

  • Contact Us
  • Blog Index
TAGGED:BishnoiGangHafizSaeedLawrenceBishnoiNewsWatchIndiaPakistanConnectiontv todat bharat big news
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Kalyan Banerjee Attack Video: TMC MP Kalyan Banerjee lying on the ground during alleged scuffle in Chanditala Hooghly.
National

Kalyan Banerjee Attack Video: हुगली में टीएमसी सांसद के साथ कथित धक्का-मुक्की से गरमाई बंगाल की राजनीति

मई 31, 2026
Sunil Bharala Political Influence addressing BJP workers during a political gathering in Western Uttar Pradesh amidst rising political discussions
National

Sunil Bharala Political Influence: पश्चिमी यूपी की राजनीति में क्यों बढ़ रही है सुनील भराला की चर्चा?

मई 31, 2026
Narendra Modi Stadium Final Record: Narendra Modi Stadium in Ahmedabad preparing to host the IPL 2026 Final
khel

Narendra Modi Stadium Final Record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा इतिहास का गवाह, पांच साल में छठी बार खेलेगा फाइनल मुकाबला

मई 31, 2026
Bengal Political Violence: TMC MP Kalyan Banerjee during protest-related incident in Hooghly.
National

Bengal Political Violence: बंगाल में बढ़ा सियासी तनाव, अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

मई 31, 2026
Shalimar Bagh Demolition Drive: Bulldozer action underway during Shalimar Bagh Demolition Drive in Delhi.
Delhi

Shalimar Bagh Demolition Drive: दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

मई 31, 2026
Abhishek Banerjee Attack Case protest in Sonarpur with TMC workers demonstrating after police arrested five accused persons
National

Abhishek Banerjee Attack Case में 5 गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में फिर बढ़ा तनाव

मई 31, 2026

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

TVTodayBharat is a digital-first Hindi news platform that delivers fast, accurate, and balanced reporting across categories like breaking news, national and state updates, sports, entertainment, tech, health, education, and lifestyle. Our aim is to deliver reliable information in simple language, clarify the context and facts of every news story, and publish timely corrections when needed. We avoid sensationalism and practice journalism based on verified sources, data, and ground inputs, so you can get credible news, analysis, photos, videos, and web stories all in one place.

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© TVTodayBharat | Design by Vivek
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?