Samajwadi Party spokesperson Rajkumar Bhati responds to viral claims of religious conversion (pic-x)
Rajkumar Bhati Religion Change: समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के धर्म परिवर्तन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया है। इस दावे के बीच राजकुमार भाटी ने खुद सामने आकर पूरे मामले पर अपनी बात रखी है और धर्म परिवर्तन की खबरों को गलत बताया है।
राजकुमार भाटी ने स्पष्ट किया कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और किसी भी धर्म को छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को वह दिल्ली के रानी झांसी मार्ग स्थित अंबेडकर भवन में भारतीय बौद्ध महासभा के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम के बाद उनके धर्म परिवर्तन (Rajkumar Bhati Religion Change) को लेकर दावे किए जाने लगे।
राजकुमार भाटी ने धर्म परिवर्तन की खबरों पर क्या कहा?
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एक सच्चे समाजवादी होने के नाते वह हर धर्म, जाति, वर्ग और समुदाय का सम्मान करते हैं। जो भी उन्हें अपने कार्यक्रम में सम्मान के साथ आमंत्रित करता है, वह उसमें शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि अलग-अलग धर्मों के कार्यक्रमों में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है। उनके मुताबिक, सभी धर्मों का सम्मान करना और उनके कार्यक्रमों में हिस्सा लेना उनकी (Rajkumar Bhati Religion Change) सोच का हिस्सा है।
read also:Shraddha Dubey: ‘मैंने शिवा की हत्या नहीं की’, 9 दिन से फरार श्रद्धा दुबे ने मीडिया को दिया बयान
‘मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं’
राजकुमार भाटी ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘मैं सिख भाइयों के बुलावे पर गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहब को मत्था टेक कर भी आता हूं. मुस्लिम भाइयों के बुलावे पर उनकी मजलिस में भी शामिल होता हूं . हिंदू धर्म के तीज-त्योहारों में भी सम्मिलित होता हूं’. उन्होंने बौद्ध धर्म और गौतम बुद्ध की शिक्षाओं के प्रति अपने आकर्षण का भी जिक्र किया। भाटी ने कहा कि वह गौतम बुद्ध की शिक्षाओं का बहुत सम्मान करते हैं। इसके साथ ही बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का भी उन पर गहरा प्रभाव है। (Rajkumar Bhati Religion Change)
read also: Legacy Open 2026 में 60 महिलाओं ने 60 पुरुषों को दी चुनौती, 120 गोल्फरों ने दिखाया दम
बीजेपी पर लगाया दुष्प्रचार करने का आरोप
राजकुमार भाटी ने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बीजेपी आईटी सेल और कट्टरपंथी लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, ‘ कल के कार्यक्रम के बाद बीजेपी आईटी सेल और अंधभक्त कट्टर वादियों ने सोशल मीडिया पर मेरे प्रति दुष्प्रचार कर रखा है कि मैंने हिंदू धर्म त्याग दिया है और धर्म परिवर्तन (Rajkumar Bhati Religion Change) कर लिया है’.
read also: CM Yogi News: महानवमी पर योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन, महिला सुरक्षा पर कही बड़ी बात
‘मुझे धर्म परिवर्तन करने की कोई जरूरत नहीं…’
धर्म परिवर्तन की खबरों को खारिज करते हुए सपा प्रवक्ता ने कहा, ‘मैं बाबा साहब की शिक्षा और गौतम बुद्ध के बताए उपदेशों का भरपूर समर्थन करते हुए यह गहरा विश्वास रखता हूं कि मुझे धर्म परिवर्तन (Rajkumar Bhati Religion Change)करने की ना तो कोई आवश्यकता है ना ऐसा मेरा कोई इरादा है. हम किसी भी धर्म में रहकर मानवता की सेवा कर सकते हैं और भेदभाव, छुआछूत, घृणा, अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ बोल सकते हैं’.
इस बयान के जरिए राजकुमार भाटी ने साफ किया कि गौतम बुद्ध की शिक्षाओं और बाबा साहब के विचारों का समर्थन करने का मतलब धर्म परिवर्तन (Rajkumar Bhati Religion Change) करना नहीं है। उन्होंने मानवता की सेवा और समाज में फैले भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने को महत्वपूर्ण बताया।
read also: Shiva Sharma Case: 10 दिन से फरार श्रद्धा लखनऊ पहुंची, हाई कोर्ट में जमानत की अर्जी देने की चर्चा
लोगों से की गलतफहमी में न पड़ने की अपील
अपनी पोस्ट के अंत में राजकुमार भाटी ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रहे दावों को लेकर सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘कृपया बीजेपी आईटी सेल के दुष्प्रचार में न फंसे और कोई गलतफहमी न पालें धन्यवाद , जय भीम. नमो बुद्धाय’. इस तरह राजकुमार भाटी ने अपने धर्म परिवर्तन की खबरों को गलत बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और गौतम बुद्ध की शिक्षाओं तथा बाबा साहब के विचारों से प्रभावित हैं, लेकिन धर्म परिवर्तन (Rajkumar Bhati Religion Change) करने का उनका कोई इरादा नहीं है।

1 ने “Rajkumar Bhati News: राजकुमार भाटी ने छोड़ दिया हिंदू धर्म? वायरल वीडियो पर सपा प्रवक्ता ने बताई सच्चाई” पर विचार किया;