Nepal Landslide after heavy rain and flooding in mountainous areas
Nepal Landslide: नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई इलाकों में हालात बिगाड़ दिए हैं। बाढ़ और Nepal Landslide की घटनाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बागलुंग जिले में लैंडस्लाइड से 10 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। दूसरी ओर मनांग जिले में हिमलुंग हिमाल के बेस कैंप पर एवलांच ने तबाही मचा दी। यहां अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं और 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
नेपाल में पिछले कई दिनों से खराब मौसम बना हुआ है। कई जगह सड़कें बंद हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
बागलुंग में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही
बागलुंग जिले में लगातार बारिश के बाद कई स्थानों पर Nepal Landslide की घटनाएं सामने आईं। तमनखोला, निसीखोला और ताराखोला ग्रामीण नगरपालिकाओं के अलग-अलग इलाकों में पहाड़ दरकने से घर इसकी चपेट में आ गए।
Read: ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए साइन, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
नेपाल पुलिस के मुताबिक, बागलुंग में लैंडस्लाइड से 10 लोगों की मौत हुई है। एक व्यक्ति के लापता होने की भी सूचना है। तमनखोला और निसीखोला में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। कई मकान मलबे में दब गए। कुछ घरों को पहाड़ से आए मलबे ने पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।
घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं। इनमें पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक नीचे की तरफ खिसकता दिखाई दे रहा है। मलबा तेजी से नीचे आया और रास्ते में मौजूद इलाकों को प्रभावित किया।
एक परिवार के चार लोगों की मौत
बागलुंग के निसीखोला ग्रामीण नगरपालिका-3 में लैंडस्लाइड ने एक परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया। घर मलबे में दबने से परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में 36 वर्षीय श्यामकुमारी बीके, उनके 13 वर्षीय बेटे मनोज, 8 वर्षीय मुकेश और 3 वर्षीय निशान शामिल हैं।
Read: पीएम मोदी का बड़ा प्रस्ताव, नाविकों के लिए बनेगा (ESN) Emergency Support Network
तमनखोला में भी दो अलग-अलग घटनाओं में कई लोगों की जान गई। धनारसुक इलाके में घर के मलबे में दबने से 80 वर्षीय बुद्धिराज घर्ती और 66 वर्षीय भीमदेवी घर्ती की मौत हुई। संतार इलाके में 50 वर्षीय हस्तवीर और 65 वर्षीय उदिसारा की जान चली गई। उनकी पत्नी के लापता होने की सूचना है। ताराखोला ग्रामीण नगरपालिका में भी लैंडस्लाइड की घटना हुई। यहां 59 वर्षीय मान बहादुर रोका की मौत की पुष्टि हुई है।
हिमलुंग हिमाल पर एवलांच, 4 शव मिले
नेपाल के मनांग जिले में भी मौसम ने गंभीर रूप ले लिया। 7,126 मीटर ऊंचे हिमलुंग हिमाल के बेस कैंप में रविवार को एवलांच आया। उस समय वहां पर्वतारोहण अभियान से जुड़े गाइड और सपोर्ट स्टाफ मौजूद थे।
एवलांच की चपेट में आने के बाद कई लोग बर्फ के नीचे दब गए। नेपाल नेशनल माउंटेन गाइड एसोसिएशन की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया। रविवार को दो शव बरामद हुए थे। सोमवार को दो और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या चार हो गई।
बरामद शवों की पहचान बीरेंद्र गुरुंग, घनश्याम राय, छेबी भोटे और पासंग भोटे के रूप में हुई है। बचाव दल अब भी 12 लापता लोगों की तलाश कर रहा है। खराब मौसम और पहाड़ी परिस्थितियों के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
पर्वतारोहण सीजन से पहले हुआ हादसा
हिमलुंग हिमाल के बेस कैंप पर मौजूद गाइड और सपोर्ट स्टाफ आगामी शरद पर्वतारोहण सीजन की तैयारियों में जुटे थे। टीम कैंप तैयार करने और रस्सियां लगाने जैसे काम कर रही थी। इसी दौरान एवलांच ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।
बचाव अभियान में हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। मौसम में कुछ सुधार होने पर टीम को ज्यादा समय तक सर्च ऑपरेशन चलाने की उम्मीद है। नेपाल नेशनल माउंटेन गाइड एसोसिएशन के मुताबिक, अभियान का लक्ष्य लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढना है।
नारायणी नदी भी खतरे के निशान के पार
भारी बारिश का असर केवल पहाड़ी इलाकों तक सीमित नहीं है। मध्य नेपाल में नारायणी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। नदी चेतावनी स्तर 9 मीटर को पार कर गई। इसके बाद आसपास की बस्तियों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया।
ALSO READ: BOLLYWOOD NEWS |COMMONWEALTH GAME 2026 | SPORT NEWS | CRIME NEWS
कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया। चितवन की ओर जाने वाले हाईवे भी प्रभावित हुए। जगह-जगह Nepal Landslide की वजह से रास्ते बंद होने की जानकारी सामने आई। इससे राहत और बचाव टीमों को प्रभावित इलाकों तक पहुंचने में परेशानी हुई।
कई इलाकों में राहत और बचाव अभियान
नेपाल में लगातार बारिश के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंचकर राहत कार्य कर रही हैं। कई संवेदनशील क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, 24 से 27 सितंबर के बीच हुई भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से नेपाल में कुल मौतों का आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है। पांच लोग अभी भी लापता बताए गए हैं।
मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। नदियों के बढ़ते जलस्तर और पहाड़ी इलाकों में Nepal Landslide के खतरे को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है। फिलहाल सबसे ज्यादा ध्यान राहत और बचाव अभियान पर है।
UTTAR PRADESH |UTTARAKHAND UPDATE |CM YOGI BREAKING |EXPLAINER TV TODAY BHARAT|WEB STORY |NATIONAL NEWS TODAY | Business Bharat
