KGMU Dr Rameez Case: Allegations of Sexual Exploitation, Blackmail and Forced Conversion (Pic-X)
KGMU Dr Rameez Case: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जुड़े पूर्व एमडी पैथोलॉजी छात्र डॉ. रमीज उर्फ रमीजुद्दीन पर एक युवती ने यौन शोषण, मारपीट, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और निजी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस पूछताछ और पीड़िता के बयान में सामने आई जानकारी के मुताबिक, आरोपी लड़कियों को प्रभावित करने के लिए मुर्गे के खून से प्रेम पत्र लिखता था।
आरोप है कि वह इन पत्रों को अपना खून बताकर युवतियों को देता था। पीड़िता का दावा है कि शादी का भरोसा देकर सालों तक उसका शोषण किया गया। इतना ही नहीं, उसकी निजी तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल दूसरे रिश्ते तुड़वाने के लिए भी किया गया। मामले में सामने आए आरोपों की पुलिस जांच (KGMU Dr Rameez Case) कर रही है।
मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर
पुलिस पूछताछ से जुड़ी जानकारी के अनुसार, डॉ. रमीज युवतियों को प्रभावित करने के लिए मुर्गे के खून से प्रेम पत्र (Love Letter) लिखता था। वह उन्हें बताता था कि पत्र उसके अपने खून से लिखे गए हैं। इस तरीके से वह लड़कियों का भरोसा जीतने की कोशिश करता था।पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात रमीज से मेडिकल की पढ़ाई के दौरान हुई थी। पहली बार साल 2011 में दिवाली के दिन आरोपी ने उसे फोन कर शुभकामनाएं दी थीं। इसके बाद दोनों के बीच (KGMU Dr Rameez Case) बातचीत बढ़ने लगी।
Read: Guwahati Murder Case: गुवाहाटी में होटल लीज विवाद बना खूनी खेल, मालिक के परिवार समेत 5 की हत्या
डांस प्रैक्टिस के बहाने फ्लैट पर बुलाने का आरोप
पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2012 में रमीज ने उसे आगरा के साबुन कटरा स्थित अपने फ्लैट पर डांस प्रैक्टिस (Dance Practice) के बहाने बुलाया था। आरोप है कि वहां उसे नशीला पेय दिया गया और उसके साथ जबरदस्ती की गई। बाद में आरोपी ने मैसेज भेजकर माफी मांगी और शादी करने का भरोसा दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसी भरोसे के आधार पर 2012 से 2025 तक उसका शोषण होता रहा।
निजी वीडियो से ब्लैकमेल और रिश्ते तुड़वाने का आरोप
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने अलग-अलग मौकों पर उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो बनाए। साल 2014 में दिल्ली के एम्स कॉलेज फेस्टिवल के दौरान भी नशीला पदार्थ देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का दावा है कि 2016 में गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और गर्भपात (KGMU Dr Rameez Case) का दबाव बनाया।
बाद में उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो संभावित मंगेतरों को भेजे गए। इससे उसके पांच से सात रिश्ते टूटने का आरोप है। पुलिस पूछताछ से जुड़ी जानकारी में भी सामने आया है कि आरोपी युवतियों के निजी वीडियो मोबाइल में रखता था। आरोप है कि जब किसी युवती की शादी तय होती, तो वह ये वीडियो उसके होने वाले पति (KGMU Dr Rameez Case) को भेज देता था।
लखनऊ में साथ रहने के दौरान मारपीट का आरोप
पीड़िता ने बताया कि 2023 में रमीज के कहने पर वह लखनऊ आ गई थी। अक्टूबर में आरोपी के माता-पिता की सलाह पर दोनों एक फ्लैट में रहने लगे। आरोप है कि वहां उसके साथ जबरदस्ती और मारपीट की गई। उससे खाना बनाने, सफाई करने और यहां तक कि टॉयलेट साफ करने का काम भी कराया जाता था। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उसे गालियां दी जाती थीं और उसके साथ मारपीट होती थी। जून-जुलाई 2025 के आसपास आरोपी ने उसका सिर दीवार पर मारा, जिसके बाद वह बेहोश (KGMU Dr Rameez Case) हो गई थी।
धर्म परिवर्तन और निकाह के लिए दबाव बनाने का दावा
पीड़िता ने रमीज और उसके परिवार पर धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। उसके मुताबिक, 2024 में होली से पहले आरोपी के माता-पिता ने उससे धर्म बदलने को कहा था। जनवरी 2025 में भी निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। पीड़िता का दावा है कि फरवरी में एक कमरे में काजी को बुलाया (KGMU Dr Rameez Case) गया और उससे तीन बार ‘कबूल है’ कहलवाया गया।
उसका आरोप है कि निकाहनामा (Nikahnama) पहले से तैयार था, जिस पर उससे और उसके पिता से हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद बुर्का पहनने, मुस्लिम पहचान अपनाने और खानपान बदलने के लिए भी कहा गया।फिलहाल डॉ. रमीज पर लगे इन गंभीर आरोपों की जांच जारी है। पीड़िता के बयान और पुलिस पूछताछ से सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में (KGMU Dr Rameez Case) आगे की कार्रवाई अहम होगी।
News Source: ANI

1 ने “Dr Rameezuddin Case: मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, KGMU के डॉ. रमीज पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप” पर विचार किया;