Bengaluru Mass Murder: Cab Driver Kills Wife and Six In-Laws, 7-Year-Old Boy's Body Found (Pic-x)
Bengaluru Mass Murder: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद दर्दनाक हत्याकांड सामने आया है। यहां एक कैब ड्राइवर पर अपनी पत्नी और ससुराल के छह अन्य सदस्यों समेत कुल सात लोगों की हत्या करने का आरोप है। मृतकों में एक सात साल का बच्चा भी शामिल है। आरोपी की पहचान इंदुशेखर के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में इस सामूहिक हत्याकांड (Bengaluru Mass Murder) के पीछे पारिवारिक विवाद को वजह बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में सात लोगों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। नंदी हिल्स के पास चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पुलिस को सात साल के बच्चे पुनीत का शव मिल गया है। हालांकि, बाकी छह शवों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की हर पहलू से जांच (Bengaluru Mass Murder) की जा रही है।
पत्नी से विवाद के बाद बनाया हत्या का प्लान
शुरुआती जांच में सामने आया है कि इंदुशेखर का अपनी पत्नी सुनीता के साथ अक्सर झगड़ा होता था। दोनों की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि सुनीता का बार-बार अपने मायके जाना आरोपी को पसंद नहीं था। सुनीता की मां और भाइयों से नजदीकी को लेकर भी इंदुशेखर (Bengaluru Mass Murder) नाराज रहता था।
परिवार के लोगों ने कई बार दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।पुलिस को शक है कि इसी पारिवारिक तनाव के चलते आरोपी ने पत्नी और उसके मायके के लोगों को निशाना बनाने की योजना बनाई। वारदात राजाजीनगर पुलिस स्टेशन के इलाके में बसरूम सर्कल के पास 59वें क्रॉस स्थित (Bengaluru Mass Murder) एक रिहायशी इलाके में हुई।
Read: Guwahati Murder Case: गुवाहाटी में होटल लीज विवाद बना खूनी खेल, मालिक के परिवार समेत 5 की हत्या
दो दिनों में सात लोगों की हत्या का आरोप
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी सुनीता की सिल-बट्टे से हत्या की। इसके बाद शव को कपड़े में लपेटकर नंदी हिल्स के पास फेंक दिया। किसी को शक न हो, इसलिए उसने सुनीता का मोबाइल फोन बंद (Bengaluru Mass Murder) कर दिया और पड़ोसियों से कहा कि वह घूमने गई है।
इसके अगले दिन आरोपी ने अपने दो सालों शिवकुमार और शंकर को पार्टी देने के बहाने घर बुलाया। यहां उसने कथित तौर पर सिल-बट्टे से दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद उनकी पत्नियों दिव्या और नलिनी, अपनी सास रूपवती और शंकर के सात साल के बेटे पुनीत को भी मार डाला। इस तरह आरोपी ने दो दिनों के भीतर सात लोगों की हत्या करने का दावा किया है।
Read: Dr Rameezuddin Case: मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, KGMU के डॉ. रमीज पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप
पुलिस ने सात साल के बच्चे का शव किया बरामद
इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब गुरुवार को नलिनी की मां ने श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में परिवार के सदस्यों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरे हत्याकांड की जानकारी सामने आई। पुलिस ने मृतकों की पहचान सुनीता, रूपवती, शिवकुमार, शंकर, दिव्या, नलिनी और सात साल के पुनीत के रूप में की है। नंदी हिल्स की तलहटी के पास पुलिस ने करीब चार घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुनीत का शव बरामद (Bengaluru Mass Murder) हुआ। बाकी छह शवों की तलाश के लिए जांच जारी है।
खून के निशान मिटाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने वारदात के बाद घर की सफाई करने और खून के धब्बे मिटाने के लिए कथित तौर पर केमिकल का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने शवों को ले जाने में इस्तेमाल की गई कार जब्त कर ली है। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल किया गया सिल-बट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में (Bengaluru Mass Murder) जुटी है कि क्या इस वारदात में किसी दूसरे व्यक्ति ने भी आरोपी की मदद की थी।
जांच में उसकी बेटी की संभावित भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद किसी को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। फिलहाल पुलिस आरोपी के दावों की पुष्टि करने और बाकी शवों को तलाशने में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही इस सामूहिक (Bengaluru Mass Murder) हत्याकांड से जुड़ी सभी बातें साफ हो पाएंगी।







