Rise and Fall 2 Winner: Shehzad Poonawalla Wins Trophy and Rs 35 Lakh Prize Money (Pic-Google)
Rise and Fall 2 Winner: रियलिटी शो (Rise and Fall Season 2) का रोमांच अब खत्म हो चुका है। कई हफ्तों तक चले इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला, बहस, दोस्ती और कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। हर किसी की नजर ग्रैंड फिनाले पर थी, जहां यह तय होना था कि आखिर कौन शो की ट्रॉफी (Rise and Fall 2 Winner) अपने नाम करेगा।
अब इस सवाल का जवाब मिल गया है। शहजाद पूनावाला ने शानदार खेल दिखाते हुए ‘राइज एंड फॉल 2’ का खिताब जीत लिया है। Winner Shehzad Poonawalla को ट्रॉफी के साथ 35 लाख रुपये की Prize Money भी मिली है। वहीं, प्रियंका चाहर चौधरी फर्स्ट रनर-अप और गौतम गुलाटी सेकंड (Rise and Fall 2 Winner) रनर-अप रहे।
शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर
शो के ग्रैंड फिनाले में शहजाद पूनावाला ने बाकी फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। पूरे सीजन में कंटेस्टेंट्स को कई तरह की चुनौतियों और मुश्किल टास्क का सामना करना पड़ा। हर हफ्ते बदलते खेल और समीकरणों के बीच शहजाद ने फिनाले तक अपना सफर जारी रखा। आखिरकार उन्होंने सभी को पीछे छोड़कर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ उन्हें 35 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली। शो के नतीजे के बाद शहजाद के फैंस के बीच उनकी जीत (Rise and Fall 2 Winner) चर्चा का विषय बन गई है।
Read: Ramayana Movie: ‘ये सिर्फ फिल्म नहीं, अलग लेवल का सिनेमा है’, रामायण देखकर फैंस ने X पर सुनाया फैसला
प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी को मिली ये पोजिशन
‘राइज एंड फॉल 2’ के फिनाले में शहजाद के अलावा प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी भी टॉप कंटेस्टेंट्स में शामिल रहे। प्रियंका ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए First Runner-Up का खिताब अपने नाम किया। वहीं, गौतम गुलाटी शो के Second Runner-Up बने। इस तरह फिनाले में शहजाद पहले, प्रियंका दूसरे और गौतम तीसरे स्थान (Rise and Fall 2 Winner) पर रहे। तीनों के बीच मुकाबला दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प रहा।
ये 6 कंटेस्टेंट बने थे शो के फाइनलिस्ट
‘राइज एंड फॉल 2’ के ग्रैंड फिनाले तक कुल छह कंटेस्टेंट्स पहुंचे थे। इनमें शहजाद पूनावाला, स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, निहारिका तिवारी और करण पटेल शामिल थे। सभी छह कंटेस्टेंट्स ने फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए लंबा सफर तय किया था। हालांकि, ट्रॉफी तक पहुंचने की दौड़ में आखिरकार शहजाद (Rise and Fall 2 Winner) ने बाजी मार ली।
इस टास्क के बाद शो से बाहर हुईं निहारिका तिवारी
फिनाले के दौरान निहारिका तिवारी का सफर खत्म हो गया। दरअसल, शो में रूलर्स को एक खास टास्क दिया गया था। इसमें छह फाइनलिस्ट में से हर कंटेस्टेंट को उस खिलाड़ी के नाम पर वोट करना था, जिसे वह फाइनलिस्ट (Rise and Fall 2 Winner) बने रहने के लायक नहीं मानता था। इस वोटिंग में प्रियंका चाहर चौधरी को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स ने निहारिका तिवारी के खिलाफ वोट किया।
नतीजा यह हुआ कि निहारिका को शो से बाहर होना पड़ा और वह टॉप 5 में भी जगह नहीं बना सकीं। कुल मिलाकर, ‘राइज एंड फॉल 2’ का सफर शहजाद पूनावाला की जीत के साथ खत्म हुआ। 35 लाख रुपये की प्राइज मनी और ट्रॉफी जीतकर (Rise and Fall 2 Winner) उन्होंने इस सीजन को अपने नाम कर लिया।







