Shahjahanpur Rain: शाहजहांपुर में बढ़ते नदी जलस्तर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह
Shahjahanpur Rain: दो दिन से लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है, इसी को लेकर जिलाधिकारी (DM) Dharmendra Pratap Singh ने निचले इलाकों के प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। नदियों के बढ़ते जलस्तर पर अधिकारियों को अलर्ट (Flood Alert) रहने के निर्देश दिये, वहीं बारिश में जो फसल को क्षति हुई है उसका सर्वे कराने को भी कहा।
Highlights
- Shahjahanpur Rain के बीच Flood Alert को देखते हुए DM Dharmendra Pratap Singh ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
- Shahjahanpur Rain से गर्रा और खन्नौत नदियों का जलस्तर बढ़ने पर Flood Alert के तहत DM Dharmendra Pratap Singh ने निगरानी बढ़ाने को कहा।
- Shahjahanpur Rain के कारण फसलों को हुए नुकसान पर Flood Alert के बीच DM Dharmendra Pratap Singh ने सर्वे कराने के निर्देश दिए।
- Shahjahanpur Rain के बाद पुवायां के जलभराव वाले क्षेत्रों में Flood Alert को लेकर DM Dharmendra Pratap Singh ने व्यवस्थाएं देखीं।
- Shahjahanpur Rain के बीच Flood Alert को देखते हुए DM Dharmendra Pratap Singh ने लोगों से नदियों और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की।
ALSO READ: 48 घंटे में 56 मौतें, 1000 से ज्यादा मकान प्रभावित, लखनऊ से गोरखपुर तक बारिश का कहर
खन्नौत नदी का लिया जायजा
Shahjahanpur Rain के मद्देनजर नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को जिले के विभिन्न बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेते हुए राहत एवं बचाव की तैयारियों को दुरुस्त रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी के निर्देश दिए।

गर्रा नदी पर भी बढ़ाई गई निगरानी
Shahjahanpur Rain के चलते जिलाधिकारी ने सबसे पहले हनुमत धाम पहुंचकर खन्नौत नदी के बढ़े जलस्तर का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से नदी के जलस्तर और संभावित प्रभाव के संबंध में जानकारी ली तथा सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। इसके बाद ककरा पुल और अजीजगंज क्षेत्र में पहुंचकर गर्रा नदी की स्थिति का निरीक्षण किया।
ALSO READ: ‘जूते तक नहीं पहन पाई, सिर्फ फोन लेकर भागी’, बस अग्निकांड से बची लड़की ने सुनाई खौफनाक कहानी
पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण
Shahjahanpur Rain की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने बताया कि आगामी तीन दिनों में जलस्तर में और वृद्धि की संभावना है। इस पर डीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।डीएम ने डैम रोड स्थित पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र एवं स्वान गृह केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पशुओं की सुरक्षा के साथ चारा-पानी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
अगले 3 दिनों को लेकर सतर्कता (Shahjahanpur Rain)
इसके बाद जिलाधिकारी ने तहसील पुवायां क्षेत्र के अतिवृष्टि-प्रभावित गांवों का भ्रमण किया। इनायतपुर में भैंसी नदी की स्थिति देखने के साथ गंगसरा, खुटार और अटकोना समेत अन्य गांवों में बारिश एवं बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने तथा फसलों के नुकसान का नियमानुसार सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ALSO READ: एक पूजा, गोलियों की बौछार और 5 मौतें… आजमगढ़ की इस वारदात ने सबको दहला दिया
पुवायां कस्बे में मंडी परिषद समेत जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए डीएम ने जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था कराने को कहा। इसके बाद उन्होंने तहसील पुवायां कार्यालय का निरीक्षण कर जल निकासी, स्वच्छता, शौचालय, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी।
Shahjahanpur Rain के चलते पुवायां मंडी में जलभराव का निरीक्षण
जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ और अतिवृष्टि की स्थिति में जनहानि रोकना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें। उन्होंने आमजन से नदियों, नालों और जलभराव वाले निचले क्षेत्रों में जाने से बचने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
ALSO READ: 29 किमी का नया 4 लेन एक्सप्रेसवे, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा, एयरपोर्ट की दूरी होगी करीब 30 किमी
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, एसडीएम पुवायां, तहसीलदार, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, अधिशासी अधिकारी पुवायां, आपदा विशेषज्ञ सहित राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
READ MORE: TV RODAY BHARAT Flood Alert, DM Dharmendra Pratap Singh
