Ashutosh Ranka Detention: गुवाहाटी में असम पुलिस की हिरासत में CJP सह-संयोजक आशुतोष रांका । VIDEO
Ashutosh Ranka Detention: हिरासत में लिए जाने के बाद आशुतोष रांका के पुलिस पर आरोप कहा, कि पुलिस उनके साथ गुंडों की तरह बर्ताव कर रही थी। हम प्राइवेट आवास में बैठक करने वाले थे, लेकिन असम पुलिस (Assam Police) हमारी टीम के सदस्यों को हिरासत में लेती रही।
Highlights
- गुवाहाटी में आशुतोष रांका हिरासत में।
- 30 से ज्यादा CJP कार्यकर्ताओं की हिरासत की खबर।
- चार केंद्रीय समिति सदस्य भी शामिल बताए गए।
- अभिजीत दीपके ने तत्काल रिहाई की मांग की।
- पुलिस की विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार।
ALSO READ: चुनाव आयोग की सफाई के बाद भी लगातार उठ रहें ये पांच सवाल ?
गुवाहाटी में CJP नेताओं पर पुलिस कार्रवाई
असम पुलिस (Assam Police) की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संस्थापक आशुतोष रांका (co-convenor/spokesperson) समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपक (Abhijit Deepak) ने राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को चेतावनी देते हुए कहा, कि अगर पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka Detention) और बाकी सीजेपी कार्यकर्ताओं को छोड़ा नहीं गया, तो वह पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ असम जाएंगे।
आशुतोष रांका को लेकर बोले अभिजीत दीपके
गुवाहाटी में आशुतोष रांका की हिरासत (Ashutosh Ranka Detention) के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार (27 सितंबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर नाराजगी जताई है। उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘आशु को असम पुलिस (Assam Police ने एक प्राइवेट आवास से हिरासत में ले लिया है. उन्हें अभी तक यह नहीं बताया गया है कि आखिर उन्हें किन आरोपों या किस आधार पर हिरासत में लिया गया है।’
ALSO READ: CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी मार्च, ‘गिरफ्तार करो’ के नारे से गरमाई सियासत
दीपके ने कहा, ‘अगर आशु को रिहा नहीं किया गया, तो मैं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बाकी सदस्यों के साथ असम जाऊंगा. हिमंत बिस्वा सरमा की पुलिस हम सभी को भी गिरफ्तार कर सकती है।’
बैठक से पहले हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुताबिक, गुवाहाटी में रविवार (27 सितंबर, 2026) को पार्टी की प्रस्तावित रीजनल वालेंटियर मीटिंग (Regional Volunteer Meeting) से पहले असम पुलिस ने पार्टी की सेंट्रल कमेटी के चार सदस्यों के साथ 30 से ज्यादा सीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

ALSO READ: ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में इस्तीफे की मांग, CJP ने बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
हिरासत में लिए गए लोगों में आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka Detention) का नाम भी शामिल था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सुबह से ही पार्टी के सदस्यों की बैठक आयोजित करने से रोक रही थी। रांका ने कहा, ‘पुलिस सुबह गुंडों की तरह बर्ताव कर रही थी। यह एक प्राइवेट आवास है, जहां हम शांतिपूर्ण तरीके से बैठक करने वाले थे। लेकिन पुलिस हमारी टीम के सदस्यों को लगातार हिरासत में लेती रही और अब हम सभी को हिरासत में लिया गया है.’
आशुतोष रांका ने पुलिस पर लगाया आरोप
सीजेपी (CJP) की रीजनल वालेंटियर्स की बैठक पहले सुबह करीब 10 बजे गुवाहाटी के आठगांव स्थित खरबा चौधरी रोड पर स्थित असम श्री परशुराम सेवा सदन में तय की थी। हालांकि, बाद में बैठक की जगह को बदलकर असम सचिवालय के सामने चौधरी टीला कर दिया गया। आयोजकों ने आरोप लगाया कि उन पर ओरिजिनल वेन्यू की बुकिंग कैंसिल करने के लिए दबाव डाला गया था।
ALSO READ: 2029 तक ड्रग्स के कारोबार को खत्म करने का लक्ष्य, अमित शाह ने बताया पूरा एक्शन प्लान
अभी क्या स्पष्ट है?
Ashutosh Ranka Detention मामले में अभी तक उपलब्ध रिपोर्टों से इतना साफ है कि आशुतोष रांका और कई CJP कार्यकर्ताओं को 27 सितंबर को गुवाहाटी में प्रस्तावित बैठक से पहले हिरासत में लिया गया। Abhijeet Dipke ने हिरासत का आधार नहीं बताए जाने का आरोप लगाया और रिहाई नहीं होने पर असम आने की बात कही। Assam Police का विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही हिरासत के सटीक कानूनी कारणों की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।
READ MORE: Ashutosh Ranka Detention
